in ,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बेचा जा रहा था अवैध पानी

SHARE With Your Friends

दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बेचा जा रहा था अवैध पानी..40 हज़ार रुपए की बोतलें हुई बरामद l रेलवे स्टेशनों पर बेचते थे अवैध पानी,  सेहत से कर रहे थे खिलवाड़

– RPF ने पहले भी चलाया था ‘Opration Thirst’..देश भर में अवैध पानी बेचने के आरोप में 800 लोगों को किया था गिरफ्तार

देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है..छठ महापर्व भी नज़दीक है..घर जाने वाले कि वजह से स्टेशनों पर भारी भीड़ है और पानी की मांग लगातार बढ़ रही है..इस मौके का फायदा अवैध पानी का कारोबार करने वाले उठा रहे हैं और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं..इस पर रोक लगाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डीएससी हरीश पपोला ने बुधवार सुबह ( आज ) रेड मारकर नकली पानी बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया..जिनके पास से करीब 40 हज़ार रुपए की बोतलें बरामद की हैं

– 2676 अवैध पानी पानी की बोतलें बरामद

– गोदाम पर छापे के दौरान बरामद हुए बोतलें

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स दिल्ली ईस्ट के डीएससी हरीश पपोला ने ज़ी न्यूज़ को बताया की हमे शिकायत मिल की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से यात्रियों को अवैध पानी बेचा जा रहा है..जिसके बाद स्पेशल टीम बनाकर पानी के गोदाम पर रेड की.. रेड के दौरान 2676 अवैध पानी की बोतलें बरामद की

जिनको बेचने की परमिशन नहीं थी…बरामद बोतलों की कीमत करीब 40 हज़ार 140 रुपए है..अवैध पानी बेचने के आरोप में आबिद और चंदू को गिरफ्तार किया और रेलवे एक्ट के तहत  केस दर्ज किए गए हैं

जून महीने में चलाया था ‘OPRATION THIRST’

इसी साल जून महीने में आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने देश के सभी स्टेशनों पर अवैध पानी बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था जिसे Opration thirst’ नाम दिया गया था..इस अभियान के तहत अवैध पानी बेचने के आरोप में देशभर से 800 लोगों को गिरफ्तार भी किया था..और करीब 732 केस दर्ज कर 48860 पानी की बोतलें भी बरामद की थी.. इस अवैध कारोबार में पेंट्री कार के मैनेजर भी शामिल थे

छठ महापर्व की वजह से अपने घर जाने वालों की वजह से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है..जिसकी वजह से पानी की मांग ज़्यादा बढ़ गई है..तभी ये अवैध पानी बेचने का कारोबार करने वाले लोग चंद मुनाफे के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं..अवैध पानी को पीने से यात्रियों की तबियत भी खराब हो सकती है.

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

STREET CRIME PATROL VANS ‘PRAKHAR’

सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने बच्चे के शव के लिए इकठ्ठा की रकम