in , ,

चुनावों से पहले पुलिस ने पकड़ी दिल्ली में हथियारों की खेप 

SHARE With Your Friends
स्पेशल स्टाफ की टीम के बीच बदमाश वसीम हथियारों के साथ 

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम ने आज तड़के मुठभेड़ में एक बदमाश को पकडने में कामयाबी हासिल की है। मेरठ के कुख्यात शारिक चौधरी गैंग के बदमाश  को आमने सामने गोलीबारी के दौरान पकड़ा है। इस बदमाश का नाम वसीम है और इसके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है की दिल्ली में विधान सभा चुनावों में गड़बड़ी फ़ैलाने के समाजिक तत्वों की कोई साजिश तो नहीं है। पुलिस इस सारे मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं।

मेरठ का हिस्ट्री शीटर बदमाश जिसका नाम शारिक चौधरी है अभी सीतापुर जेल में कैद है।  इसपर दर्जन के करीब हत्या के केस दर्ज हैं। यह जेल के भीतर बैठ कर अपने गुर्गों से जेल के बाहर गैर कानूनी तौर से हथियार सप्लाई का धंधा करता है। 2015 में शारिक चौधरी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली में 1100 करतूस के साथ पकड़ा था।

स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर सुनील शर्मा को एक सप्ताह से सूचना आ रही थी कि दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। सुनील शर्मा ने अपनी टीम को इस सूचना पर काम करना शुरू कर दिया। पुलिस को खबर मिली की सुबह ब्रीजा कार से दिल्ली में हथियार सप्लाई किये जाएंगे और यह कार उत्तरी दिल्ली के मजनू के टीले के पास आएगी। सुबह स्पेशल स्टाफ की टीम ने आसपास नाकाबंदी कर ली। सुबह तकरीबन 7 बजे कार जैसे ही आई पुलिस ने घेर लिया कार में बैठे शख्स ने पुलिस पर दो राउंड गोली चलाई जो दो पुलिस वालों की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा घुसी गनीमत यह रहा की जैकेट की वजह से दोनों की जान बच गई।  पुलिस ने जवाबी फायरिंग में बदमाश को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। कार के अंदर अलग अलग हिस्सों से 9 पिस्टल एक कट्टा और कई मैगजीन बरामद हुई है। दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव हैं और चुनावों में अराजकता फैलाने के लिए कोई साजिश तो नहीं रची जा रही इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

26 जनवरी के दौरान पुलिस ने दिखाई सतर्कता 

स्पेशल सेल के एनकाउंटर में कुख्यात मेवाती डकैत अमीन को लगी गोली