

26 जनवरी समारोह को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सकतर्कता बरत रही है। सेन्ट्रल दिल्ली के देश बंधू गुप्ता रोड पर सुरक्षा की चौकसी रखते हुए यातायात पुलिस ने एक ऐसी कार को पकड़ा है जिसमें भारत सरकार की नेम प्लेट के साथ आयकर विभाग का स्टीकर लगा हुआ था। ट्रैफिक सर्कल कालका दास चौक पर तैनात ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर निरपाल सिंह की नज़र काले शीशे वाली कार पर पड़ी। पुलिस ने कार रुकवा कर उसकी जांच में पाया की कार किसी निजी व्यक्ति की है।

कार पर लगी सरकारी नेमप्लेट और स्टीकर ट्रैफिक कानून के अनुसार गैरकानूनी है। यातायात पुलिस ने तुरंत कार को
कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

दूसरा मामला सेन्ट्रल डिस्ट्रक्ट के चांदनी महल इलाके का है 26 जनवरी पर सतर्कता के मद्दे नज़र पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने एक कुख्यात अपराधी को पकड़ा है। रात को इलाके में गश्त के दौरान सिपाही राजवीर और सिपाही तम्मन को देखकर एक युवक वापिस मुड़ कर भागने लगा। दोनों सिपाहियों को शक हुआ और उसके पीछे दौड़ कर पकड़ लिया। पुलिस को पूछताछ में मालूम हुआ कि जिस युवक को पकड़ा है उसका नाम समद उर्फ़ समीर है जिसपर 14 आपराधिक वारदातों के मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमे लूटपाट, हथियार के बल पर स्नैचिंग के केस दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तालाशी के दौरान इसके पास से बटनदार चाक़ू बरामद हुआ है। नॉर्थ दिल्ली और सेन्ट्रल दिल्ली के कई थानों में इसके अपराधों के मामले दर्ज हैं।




Comments