in ,

दिहाड़ी मजदूरों में स्वाभिमान का जज्बा, पुलिस को देगें हम भी करेंगे श्रम दान

SHARE With Your Friends
लोधी रॉड थाने में मेहनत करते स्वाभिमानी मजदूर

दिल्ली में लॉक डाउन में फंसे मजदूरों ने किया दिल्ली पुलिस के लिए अपना फर्ज अदा !
दिल्ली के मजदरों नही खाना चाहते बिना मेहनत किये फ्री की रोटियां !

नोवल कोरोना की इस महामारी देश भर की पुलिस जरूरतमंदों, गरीबों, मजदुरों के लिए भागीदारी निभा रही I लॉक डाउन की घोषणा के बाद जब दिल्ली के मजदूर पलायन करने को तैयार थे, उसी वक्त दिल्ली के लोदी कॉलोनी थाना इंचार्ज ने तरीबन 50 मजदूरों को लॉक डाउन की अवधि तक गौद ले लिया I आज भी लगातार उनको थाने की ओर से अन्न का वितरण किया जा रहा है I

लोधी कॉलोनी थाने में श्रमदान के बाद अन्न प्राप्त करते मेहनतकश मजदूर

पुलिस इनके लिए अन्नपूर्णा की भूमिका निभा रही है, मगर आज इन मजदूरों ने पुलिस के इस योगदान के अभिभूत होकर एक नया फैसला किया है I इन मेहनतकश मजदूरों ने आज थाने में आकर पुलिस के इस अहसान को चुकाने के लिए थाने की साफ -सफाई करने का निर्णय लिया I

स्वेच्छा से लोधी रोड थाने का टॉयलेट साफ करते मजदूर

यह लोग लोधी कॉलोनी थाने में खुद ही अपने हांथों से थाने की रंगाई पुताई, और सफाई में जुट गए I इनका कहना है ” हम गरीब तो जरूर हैं मगर स्वाभिमानी भी है, इतने दिन खाली बैठे तनाव पैदा हो गया है, तथा पुलिस के लिए भी कुछ करने का दिल में जज्बा जागा है ,जब पुलिस हमारे लिए अपने घर परिवार को छोड़ कर हमारी देखभाल में लगी है तो पुलिस के प्रति हमारा भी कुछ फर्ज बनता है, इसलिए हम बिना शुल्क लिए स्वेच्छा से अपना फर्ज को निभाएंगे I

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

ARRANGEMENT FOR 75000 PEOPLE TO EAT DAILY AT BANGLA SAHIB GURDWARA

विजय रथ पर सवार मौत के वायरस को हराने वाले जवान का पुष्पों से स्वागत