in

कोरोना वाइरस से पुलिस को दूध पिलाकर मुकाबला

SHARE With Your Friends
साउथ वेस्ट डिस्ट्रीक्ट यातायात ACP संकेत कौशिक

नई दिल्ली : कोरोना वाइरस ने अभी तक  450 पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बना लिया है । एक दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित की कोरोना से जान भी चली गई थी।
दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन के आरम्भ के दिनों में एहतियात बरता किन्तु बाद में दिल्ली में जैसे जैसे लोग कोरोना संक्रमण का शिकार होते रहे उनके साथ साथ दिल्ली पुलिस भी शिकार बनने लगी । आज एक DCP सहित 6 SHO कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं ।
दिल्ली पुलिस महकमें में कोरोना संक्रमण का ख़ौफ भी है तथा सरकारी सेवा भी करनी जरूरी है । इस डर का हल पुलिस खुद ही निकाल रही है, दिल्ली के कई जिलों में अपने जवानों को स्वस्थ रखने के विटामिन सी की गोलियाँ बांटी जा रही है तो कहीं आयुष मंत्रालय की औषधि किट बाँटी जा रही है ।
दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रीक्ट की यातायात पुलिस ACP संकेत कौशिक ने  पुलिस जवानों की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढाने के लिए एक अलग ही तरीका निकाला है । दिल्ली की भीषण गर्मी में काम कर रहे पुलिस के जवानों को सुगन्धित पौष्टिक दूध पिलाया जा रहा है । साउथ वेस्ट यातायात पुलिस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संकेत कौशिक के प्रयास से दिल्ली यातायात पुलिस तथा वरुण बेवरेज लिमिटेड (क्रीम बेल) ने फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को फ्लेवर्ड मिल्क वितरण किया ।

पुलिस जवानों को दूध का वितरण करते हुए एसीपी संकेत कौशिक

यह दुग्ध वितरण साउथ डिस्ट्रीक्ट के कापसहेड़ा यातायात इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने अपने स्टाफ में भी किया । इसके अतिरीक्त डिस्ट्रीक्ट के प्रत्येक ज़ोन में  ड्यूटी पर तैनात अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान तथा दिल्ली पुलिस के प्रत्येक जवान को दुग्ध वितरित किया गया ।

PEPSICO के महाप्रबंधक आशुतोष पुलिस के जवानों को दुग्ध का वितरण करते हुए ।

 

वरुण बेवरेज लिमिटेड (क्रीम बेल) के महाप्रबंधक आशुतोष का कहना है । पुलिस के जवानों को चुस्त दुरुस्त और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है ।  दिल्ली पुलिस कोरोना के संकटकाल में मानव सेवा में लगी है । हमारी कम्पनी ने साउथ वेस्ट यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दूध वितरण का अभियान शुरू किया है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

NOTORIOUS INTERSTATE CRIMINAL ISRAEL ARRESTED

दिल्ली में इस बार मनाई गई “अब की ईद सब की ईद”