in ,

दिल्ली में इस बार मनाई गई “अब की ईद सब की ईद” 

SHARE With Your Friends
गुरुद्वारा बंगला साहिब ईद की मिठाइयाँ लेकर जाते मुस्लिम संगठन 
नई दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के बीच दिल्ली में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली है. कुछ मुस्लिम युवक ईद के मौके पर गुरुद्वारा बंगला साहिब, हनुमान मंदिर, कैथड्रल चर्च और अन्य धार्मिक स्थानों पर जाकर त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं. इन्होंने इन जगहों पर पादरी पंडित और ग्रन्थी को ईद की सेवाइयां दीं. न सिर्फ आज के दिन बल्कि पूरे रमजान महीने में इन मुस्लिम युवकों ने दिल्ली में फंसे कई प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया. ईद के मौके पर आज दिनभर घूम-घूम कर इन्होंने जरूरतमंदों को भोजन कराया. इन नौजवानों ने इसे “अबकी ईद सबकी ईद” नाम दिया।
Ezekiel Isaac Malekar, Rabbi, Priest and Hony. Secretary, Judah Hyam Synagogue
ईद पर आपसी मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम देने के लिए ये मुस्लिम नौजवान कैथेड्रल चर्च गए, और अबकी ईद सबकी ईद”.. का संदेश देते हुए यहां के पादरियों को ईद की सेवइयां और मिठाई दी, फिर यहूदियों के धर्म स्थान “जयूज़ सिनेगॉग” पहुंचे तो यहां के प्रीस्ट ने कुछ इन अल्फ़ाज़ के साथ ईद की मुबारकबाद देते हुए इन्हें सराहा।
मंदिरों में ईद की मिठाई और सेंवई भेंट करते हुए
इन्होंने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पुजारियों को भी ईद की सेवइयां दीं, और फिर ये नौजवान गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे और यहाँ भी ईद की मिठाई सिख भाइयों को देकर आपसी मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम दिया। गुरुद्वारा कमिटी ने इस पहल को सराहा।
अब्दुल्लाह (सामाजिक कार्यकर्ता)
ईद के दिन को अपनी इस पहल से खास बनाने वाले इन नौजवानों ने देश की धार्मिक एकता को मजबूत करने के लिए ये नई शुरुआत की है।
लॉकडाउन के दौरान ये सभी नौजवान लगातार ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं, और ईद पर जो इन्होंने पैग़ाम दिया है, उससे ज़रूर देश मे एक अच्छा सन्देश जाएगा और धार्मिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी।
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

कोरोना वाइरस से पुलिस को दूध पिलाकर मुकाबला

ONE CAR SNATCHER ARRESTED