in ,

क्नॉट प्लैस लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

SHARE With Your Friends
लूट के आरोपियों को पकड़ कर थाने लाया गया

नई दिल्ली : कोरोना वाइरस देश भर में लोगों की आर्थिक कमर को तोड़ डाला है । पैसों की तंगी के आने से समाज में जुर्म के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है ।
शाम के 7 बजते ही जब सारा शहर सुनसान चादरों में छुप जाता है । ऐसे शहर में दो शिकारी अपने अपने शिकार को तलाशने में लगते हैं ।
एक पुलिस और दूसरे जुर्म की दुनिया के लोग । फर्क यह है कि यह बदमाश जुर्म को अंजाम देने के लिए शिकार ढूँढतें हैं और पुलिस इनको बदमाशों को अपना शिकार बनाती है ।
दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट पैलेस में आजकल तालाबंदी के कारण सन्नाटा पसर जाता है । इसका पूरा फायदा क्रिमनल उठाते हैं । 23 मई को जितेश पाल 28 नाम के व्यक्ति को 4 अज्ञात लड़कों ने लूट लिया । यह लूट की वारदात सुनसान पड़े कनॉट पैलेस के इलाके में हुई ।
अंधेरा और सुनसान इलाका होने की वजह से मदद की कोई गुजाइश नही थी । बदमाश जितेश का मोबइल, बैग जिसमें सारे बैंकों के क्रेडिट, डेबिट कार्ड औऱ कैश था लेकर फरार हो गए ।
पुलिस ने इस पर FIR दर्ज करते हुए 392/34 IPC के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया ।

लूट के आरोपी पंकज और भीमा

क्नॉट पैलेस थाने का चंद दिनों पहले नए SHO का पदभार संभालने वाले इन्द्रकुमार झा ने इस वारदात को सुलझाने के लिए सब इंस्पेक्टर राहुल, हवलदार पवन, सिपाही अशोक को जिम्मेदारी सोंपी ।
इस वारदात के आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एरिया की पटरियों पर रैन बसेरों में रहने वालों से लेकर भिखारियों से सारी जानकारीयाँ इकठ्ठी करनी पड़ी । एक मुखबरी से पुलिस को पता चला कि बाबा खड़क सिंह मार्ग एम्पोरियम के पास बदमाश मौजूद हैं । दो बदमाशों को मुखबिर के बताए ठेकाने से पकड़ने में कामयाबी हासिल की । भीमा थापा औऱ पंकज नाम के बदमाशों को गिरफ़्तार कर लिया गया । भीमा पहाड़ गंज से औऱ पंकज मॉडल टाउन से गैंग के साथ कनॉट पैलेस लूटपाट करने आते थे । पंकज की अपराध हिस्ट्री से पता चला इस पर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली थाना भारत नगर से रॉबरी के 3 केस पहले से दर्ज हैं ।
पुलिस ने इन बदमाशों से लूटा हुआ बैग, मोबाइल, बैंको के एटीएम कार्ड बरामद कर लिए है । फिलहाल पुलिस इनको जेल ले जाने की तैयारी में लगी है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

दिल्ली के जाफराबाद में गोलियों से युवक को भून डाला

राष्ट्रीय पक्षी की दिल्ली पुलिस ने की राष्ट्रीय सम्मान के साथ विदाई