
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के सिपाही सुरेश फौजी का वाहन दुर्घटना से निधन हो गया है। शनिवार की रात 12 बजे के आसपास ड्यूटी से लौटते वक्त बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी और फरार हो गया । इसके बाद भगवान महावीर अस्पताल में ले जाया गया काफी उपचार के बाद वहां आज निधन हो गया ।
सुरेश पहले कई वर्ष सेन्ट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत थाने रहे फिर सेन्ट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ, एक अतिरिक्त क्राइम ब्रांच में भी रहे थे। आज कल नार्थ दिल्ली के सरायरोहिल्ला थाने में तैनात थे। सुरेश जाट परिवार से संबंध रखते थे। फ़ौज से आये थे इसलिए इनको फौजी नाम से पुकारा जाता था I बहुत ही जिंदादिल , निडर और खतरों से खेलने वाले सिपाही थे। इन्होने बड़े बड़े शातिर बदमाशों को स्पेशल स्टाफ में पकड़ा था। उनकी हिम्मत और जांबाज़ी का हर कोई कायल है।
`शाबाश सिपाही` टीम की तरफ से हम सिपाही सुरेश को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।



Comments
Loading…
Comments