in ,

दुःखद : दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की कोरोना से मौत

SHARE With Your Friends
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के लिए आज एक बुरी खबर आई है,  कोरोना से दिल्ली पुलिस के एक हैडकांस्टेबल की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस में कोरोना से यह 14 वीं मौत है।
हेडकांस्टेबल का नाम लीलाधर है और यह डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात थे। 11 जुलाई को लीलाधर को हल्के बुखार की शिकायत हुई, इसके बाद पास के नेहरू हौम्योपेथिक कालेज एंड हॉस्पिटल में कोरोना का टेस्ट करवाया जो पॉजिटव आया। इसके बाद नार्थ ईस्ट दिल्ली के राजीव गाँधी सुपर स्पेशयालिटी हॉस्पिटल ताहिर पुर में भर्ती किया गया। 19 जुलाई को हालत गंभीर होने से उनको ICU में ले जाया गया वहाँ प्लाज्मा थ्रेपी दी गई। 31 जुलाई तारीख को लीलाधर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लीलाधर की मौत से दिल्ली पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। `शाबाश सिपाही’ की तरफ से हम कोरोना वॉरियर के निधन पर शौक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

 

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

ईद की ड्यूटी पर नहीं आने पर DCP नार्थ वेस्ट ने लिया एक्शन, 36 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड 

साउथ दिल्ली के लाजपत नगर, फर्नीचर के शोरूम में आग लगी