

नई दिल्ली : BirminghamC ommonwealth Games 2022 : भारत के एल्डोस पॉल (Eldhose Paul) और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलंटेविद (Abdulla Aboobacker Narangolintevid) ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में इतिहास रचते हुए पुरुषों की ट्रिपल जंप में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर जीत लिया है.

एल्डोस पॉल ने 17.03 मीटर की जंप लगाई, तो अब्दुल्ला ने 17.02 मीटर की कूद लगाई. एथलेटिक्स में ये पहला मौका है भारत ने एक साथ दो पक्के अपने नाम किए हैं. ये भारत CWG 2022 में के लिए 16वां गोल्ड मेडल और 12वां सिल्वर मेडल है. पदक तालिका में भारत के लिए कुल संख्या अब 46 पदकों की हो गई है, जिसमें 18 ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल है. भारत (India at Birmingham 2022) अब भी पांचवें स्थान पर बना हुए है लेकिन चौथे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के बेहद करीब पहुंच चुका है.
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!


