in ,

एक रात दिल्ली में तीन लोगों को गोली मारी, दो की मौत

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : North East District : कल रात नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में सनसनीखेज दो हत्याकांड के मामले हुए तथा एक शख्स को गोली लगी जो मौके से फरार बताया जा रहा है ।
इस शख्स का नाम जोजो बताया जा रहा है । यह फुरकान नाम के बदमाश के साथ उसके ठिकाने पर बैठ था, गोली लगते ही जान बचा कर भाग निकला था ।
एक हत्या दयालपुर थाना इलाके के मूंगा नगर में हुई । मरने वाले का नाम फुरकान है । फुरकान को तकरीबन 13 गोली मारी गई, उसके साथ जोजो नाम का व्यक्ति बैठा था उसको भी 4 गोली मारी जो किसी तरह दीवार फलांग कर भाग निकला, वह जिंदा है मुर्दा इस बात की सूचना अभी किसी के पास नही है। बताया जा रहा है फुरकान एक कुख्यात बदमाश था जिसपर ढेरों आपराधिक मामले दर्ज थे अतः इस मर्डर के पीछे गैंग की रंजिश होने की कयास लगाई जा रहीं है ।
दूसरा मर्डर दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में हुआ । यह भी नार्थ ईस्ट डिस्ट्रक्ट में आता  है अब्दुल नाम के शख्स को  कई गोली मारी गई हैं दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि अब्दुल की हत्या के पीछे वो लोग हैं जिनकी मुखबिरी अब्दुल ने की होगी । अब्दुल पुलिस के लिए मुखबिरी किया करता था । इसलिए यही माना जा रहा है कि अब्दुल की हत्या के पीछे ऐसे अपराधी गैंग का हाँथ माना जा रहा है जिसकी मुखबिरी अब्दुल ने की होगी

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

CBI मैं तैनात कर्मचारी हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार

पूर्वी दिल्ली में दिनदहाड़े कार सवार की गोली मार कर हत्या