in ,

दिल्ली में एनकाउंटर जारी..दो स्नेचर गोली मार किये लँगड़े

दिल्ली के कुख्यात बदमाशों को एनकाउंटर में लँगड़ा बनाने का अभियान जारी

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस का अपराधियों पर हमला जारी है । राजधानी में बढ़ती स्नेचिंग और लूट की वारदातों से पुलिस और पब्लिक इस कदर हलकान हो रही थी कि पुलिस प्रसाशन को आखिरी कदम बदमाशों के एनकाउंटर करने का लेना पड़ा । हाल ही में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी के साथ हुई स्नैचिंग की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने अपराधियों खिलाफ कहर बरपाना शुरू कर दिया है ।

दिल्ली में एक महीने के भीतर दिल्ली की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने मिलकर अभी तक तकरीबन आधा दर्जन एनकाउंटर कर डाले तथा यह सिलसिला बदस्तूर जारी है ।

बुधवार की सुबह कनाट प्लेस में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों सद्दाम और सलीम को एनकाउंटर कर गोली मारी । इन दोनों ने स्नैचिंग और लूट की ताबड़तोड़ वारदातों से दिल्ली पुलिस की नाक में दम किया हुआ था । हाल ही में इन बदमाशों ने एयरफोर्स अधिकारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था ।

आज पुलिस ने तड़के इनको कनॉट प्लेस में घेरकर एनकाउंटर कर डाला । दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मार कर घायल कर दिया । साफ तौर पर दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं । अब दिल्ली में स्नैचिंग और लुटपाट करने वालों की खैर नही पुलिस की गोली पर इन बदमाशों का नाम लिखा जा चुका है ।

उतर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर करना शुरू किए तो अपराधियों ने डरकर दिल्ली में पनाह लेना शुरू कर दिया था । अब दिल्ली पुलिस के एक्शन से घबराए बदमाशों में भागम भाग मची है ।

जिन बदमाशों को गोली मारी गई है यह सभी कुख्यात बदमाश हैं । पुलिस के मुताबिक, सीपी में हुए एनकाउंटर के बाद तीन बदमाशों को पकड़ा गया है। इनमें दो के पैर में गोली लगी है। बदमाशों का चौथा साथी फरार हो गया।

कनॉट प्लेस में एयरफोर्स अधिकारी से फोन स्नैच करने की वारदात में शामिल थे। शुक्रवार को उन्होंने साइकलिंग करने आए शख्स की साइकिल छीन ली थी। आला अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली जिले की पुलिस के संयुक्त टीमों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है ।

अखिलेश्वर प्रसाद (एसीपी कनॉट प्लेस )

पुलिस को इनके बारे में आरोपी खास से जानकारी मिली थी। एसीपी कनॉट प्लेस अखिलेश्वर प्रसाद और थाना प्रभारी बाराखम्बा प्रह्लाद याद कनॉट प्लेस विनोद नारंग, इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ संजीव कुमार की टीम को इनके आने की सूचना मिली । पुलिस को यह भी बताया गया की यह लोग अपने पास हथियार भी रखते हैं और गोली चलाने में गुरेज भी नही करते ।
जिला पुलिस की तीनों टीमों ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछा लिया था बाराखम्बा रोड थाना इलाके की शंकर मार्केट के पास बदमाशों ओर पुलिस के बीच तड़के करीब 5:45 बजे मुठभेड़ हो गई ।

विनोद नारंग (थाना प्रभारी कनॉट प्लेस)

Iबदमाशों पर काबू करने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। गोली एक सिपाही को लगी, लेकिन वह सुरक्षित रहे क्योंकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बदमाशों की तरफ से 3 राउंड गोलियां चलीं, जबकि पुलिस ने भी लगभग इतने ही राउंड चलाए। पुलिस की गोली से 2 बदमाश घायल हो गए। इनका नाम मोहम्मद सलीम और मोहम्मद इस्माइल है। तीसरा सऊद है, जिसको पुलिस ने पकड़ा। उनके पास से कार, बाइक, 10 मोबाइल और चेन बरामद की हैं।

प्रह्लाद सिंह यादव (थाना प्रभारी बाराखम्बा)

 

सलीम और इस्माइल बाइक पर थे, जबकि सऊद कार में। पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर ली है। कार में एक और बदमाश भी था, लेकिन वह पुलिस की नजरों से बचकर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शास्त्री पार्क के रहने वाले हैं और तड़के सुबह अंधेरे में शास्त्री पार्क से नई दिल्ली आ जाते थे। पुलिस सड़कों पर बदमाशों को रोकने के लिए पिकेटिंग करती थी, लेकिन वह छोटी छोटी गलियों से होते हुए लुटियन जोन में आ आते थे।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

तिहरे हत्याकांड का ख़ुलासा करने वालों का सम्मान

STREET CRIME PATROL VANS ‘PRAKHAR’