in ,

15 जुलाई : कोरोना से कंगाल हुए लोग बच्चे चोरी करके बेच रहे हैं

नार्थ दिल्ली : देश मे कोरोना की मार से आर्थिक हालात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं । ऐसे में एक शख्स द्वारा अपनी किडनी बेचने की खबर सामने आई थी । ऐसा ही एक आर्थिक तंगहाली के चलते बच्चे बेचने का मामला सामने आया है । घर मे पैसे नहीं हैं अनपढ़ हैं और ऊपर से कोरोना काल है। ऐसे में सही इंसान भी गलत रह पर चला जाता है।

दिल्ली के उत्तरी जिला पुलिस ने पांच ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो गरीबी के चलते और जल्द पैसा कमाने के लिए एक तीन साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर बेच दिया था ।

पुलिस की मुस्तैदी के चलते वक़्त रहते बच्चे को ढूंढ निकाला और पांचो को गिरफ्त में ले लिया गया इसमें 4 महिलाएं और एक पुरुष इसमें शामिल हैं । पुलिस के मुताबिक अपहरणकर्ता पीड़ित के पड़ोसी हैं।

दिल्ली के तिमारपुर थाना में रवि नाम के शख्स ने अपने तीन साल के बेटे सौरभ (बदला नाम) मामला दर्ज कराया।  मामले की गम्भीरता को देखते हुए और इसे जल्द सुलझाने के लिए तिमार पुर और महेंद्रा पार्क दोनों इलाकों के थानों ने  इस मामले पर काम कर शुरू किया।  ए.सी.पी. स्वागत पाटिल की देखरेख और थाना प्रभारी त्रिभुवन नेगी की अगुवाई में एक टीम को तैयार किया गया  जिसमे सब इंस्पेक्टर श्रीचंद, अशोक,  ए. एस. आई. मनोज, हेड कांस्टेबल प्रमोद, कांस्टेबल मनदीप को शामिल किया गया।  दिनरात की कड़ी मेहनत , टेक्निकल सर्विलांस, सी सी टी वी से मामले को सुलझाने की कोशिश की गई।  जांच में पुलिस को कुछ एक औरत सुनीता (29) पर शक हुआ जो की रवि की पडोसी थी।  सुनीता को पुलिस अपनी हिरासत में ले लिया और उसके  वालो से भी पूछताछ की गई।  इसके बाद सुनीता अपहरण में शामिल दूसरे लोग अलर्ट हो गए और बच्चे को जल्द से जल्द बेचने की योजना बनाने लगे।

इसके बाद पुलिस को एक सुचना  मिली की जहांगीर पूरी इलाके में दो औरते एक बच्चे को बेचने की फिराक में है।  फिर क्या था पुलिस ने बिना वक़्त गवाए 70 साल की राज रानी और उसकी बेटी अनुज रानी(35) को गिरफ्तार कर लिया।  जब इन दोनों महिलाओं से पूछताछ की गई तो पता चला की इन्हे वो बच्चा की सीमा नाम की महिला ने दिया था।  निशानदेही पर सीमा(35) को भी गिरफ्त में ले लिया।  इसके बाद फिर एक और शख्स सामने आया सर्वेश (49) इसने बताया की उसे भी किसी और ने 70 हज़ार रुपए के लालच में रवि की पडोसी सुनीता ने बेचा है, जो की पहले से ही पुलिस की हिरासत में थी।इस तरह पुलिस ने राजरानी, अनुजरानी, सुनीता, सीमा और सर्वेश को जेल भेज दिया हैं । पुलिस ने अपह्रत बच्चा सुरक्षित उसके परिवार  को सौंप दिया है ।

13 JULY : FAKE CALL CENTRE BUSTED IN DELHI-DUPED AMERICAN CITIZEN

उमर खालिद की याचिका पर 27 जुलाई को सुनवाई