
नई दिल्ली : रोजाना ठंडी बीयर पीने की लत ने बना डाला मोबाइल स्नैचर, अभिषेक और आकाश नाम है इन दोनों बीयर के शौकीन स्नैचरों के । लूटे माल से रौजाना दो हजार रुपये बनाने का टारगेट सेट था । लॉकडाउन की वजह से लूट हुए मोबाइल बेचने में दिक्क़ते आ रही थी तो अभिषेक औऱ आकाश नया प्लान बनाया । जो मजदूर दिल्ली छोड़ कर अपने राज्यों की ओर पलायन कर रहे थे उन जाते हुए प्रवासी मजदूरों को महंगे स्मार्ट मोबाइल फोन सस्ते में बेच देते थे । एक फोन 800 से लेकर 1500 रुपये तक का बेच देते थे । इसके बाद उन पैसों से यह ठण्डी बीयर का लुफ्त लेते थे । यह सारा खुलासा पुलिस की पूछताछ से सामने आया ।
लोधी कालोनी थाने में एक मोबाइल रॉबरी का केस दर्ज हुआ । जिसमें शिकायतकर्ता ने 4 एवेन्यू रोड पर ग्रे स्कूटी पर सवार दो लोगों द्वारा मोबाइल छीनने की बात बताई ।

लोधी कॉलोनी थाना इंचार्ज सुनील कुमार ढाका ने इनको पकड़ने के लिए टीम बनाई जिसमें ASI विजय, हवलदार संदीप, हवलदार पवन, सिपाही जय प्रकाश, सिपाही संदीप थे । इस टीम ने 30 CCTV कैमरे चैक किये तब एक कैमरे में ग्रे कलर की स्कूटी नजर आई जिसके चार नम्बर नजर आए 7255 । पुलिस स्कूटी मालिक तक पहुंची तो मालिक ने बताया उसकी स्कूटी जानकर अभिषेक नाम का लड़का ले गया था। पुलिस ने अभिषेक को पकड़ा तो अभिषेक ने आकाश के नाम का भी खुलासा कर दिया । पुलिस ने अभिषेक और आकाश से पूछताछ की तो उनके पास से रॉबरी किये हुए 12 मोबाइल बरामद हुए ।

इन्होंने सारा खुलासा करते हुए बताया कि वो कई मोबाइल प्रवासी मजदूरों को सस्ते दामों में बेच चुके हैं । महँगे स्मार्टफोन सस्ते के लालच में आकर मजदूर तुरंत खरीद लेते थे ।



Comments