in ,

10 मई : पुलिस कर रही है खाने से लेकर खून तक का इतंजाम

SHARE With Your Friends

मधु विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार

नई दिल्ली : लॉकडाउन के दिनों में दिल्ली पुलिस का दूसरा रूप सामने आ रहा है, जो किसी फरिश्ते से कम नहीं है। पुलिस वाले लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंदों की हरसंभव मदद कर मिसाल पेश कर रहे हैं। ऐसी ही एक मामला रविवार को ईस्ट दिल्ली के मधु विहार थाने से सामने आया है। जहां मधु विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इमरजेंसी में एक महिला मीडियाकर्मी के पिता के लिए दो यूनिट A निगेटिव ब्लड की व्यवस्था करवा कर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के मुताबिक सुरभि सप्रू अपने परिवार के साथ पटपड़गंज के मधु विहार में रहती हैं।

  1. रविवार को अचानक उनके पिता सुनिल सप्रू की तबीयत खराब होने पर मैक्स अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद ब्लड बैंक में ब्लड ना होने की बात कहते हुए अर्जेंट दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने की बात कही। जिस पर उन्होंने अपने परिचितों से मदद मांगी लेकिन लॉकडाउन के चलते कोई मदद नहीं कर पाया। ऐसे में उन्होंने मधु विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार को फोन कर मदद मांगी। एसएचओ राजीव कुमार ने तुरंत अपने स्तर पर ब्लड डोनर्स से बात की और दो यूनिट ब्लड का इंतजाम करवाया I
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

ब्रेकिंग : दिल्ली पुलिस कोतवाली क्राइम ब्रांच के 100 से अधिक स्टाफ कोरनटाइन

TODAY LATEST UPDATE, 11 MAY 2020 5:00 PM : AGAINST LOCKDOWN VIOLATORS WATCH DAILY POLICE ACTION