पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भाई रविन्द्र और देवेन्द्र
बिंदापुर पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी भाई रविन्द्र और देवेन्द्र
नई दिल्ली:द्वारका जिला : लॉकडाउन के चलते लोगों को पैसे की तंगी आ रही है इस तंगी को दूर करने और जल्दी पैसे कमाने के चलते कुछ लोग क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल देख कर अपराधों की राह पर चलने लगे हैं । ऐसा ही एक मामला सामने आया है दिल्ली के बिंदापुर का जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
P
14 जुलाई 2020 को, दिल्ली के बिंदापुर में रहने वाले 40 वर्षीय कारोबारी ने बिंदापुर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी । कुछ दिनों से उन्हें भक्तावर के नाम से लगातार कॉल आ रहे थे। फोन पर कॉलर ने उनसे 2 करोड़ रुपये की फरौती की मांग की है। इस कारोबारी से इतनी बड़ी रकम की फिरौती की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत करवाई शुरू कर दी । तभी पुलिस को फिरौती के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले एक मोबाइल नम्बर का पता चला, मोबाइल सर्वलान्स से एक नाम सामने आया उससे पूछताछ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ । दरअसल शिकायतकर्ता के एक साल पहले ज़रूरी दस्तावेज और एक पर्स खो गया था और उसे फिरौती के लिए आने वाले इन नम्बर के बारे में भी कोई जानकारी भी नहीं थी ।
क्योंकि ये मामला जबरन 2 करोड़ की वसूली का था तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी डाबड़ी व थाना इंचार्ज विजेन्दर ने एक जांच टीम तैयार की जिसमें सब-इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, पीएसआई शुहम चौधरी, हवालदार विशाल, सिपाही इन्द्र, संदीप और नरेश शामिल किए गए । यह टीम आरोपी को पकड़ने के काम में लग गई । इस दौरान पता चला की जबरन वसूली की मांग करने वालों ने हर बार अलग-अलग ठिकाने से कॉल किया है । इसलिए पुलिस टीम को आरोपी तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था लेकिन लगातार कोशिश करते रहने तथा तकनीकी जांच के दौरान ऐसे व्यक्ति जांच की रडार पर आ गए जिन्होंने थोड़े समय के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया था उसमें सिम डाल कर फिरौती की कॉल की थी । इन सभी प्रयासों के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और देवेंद्र और रविन्द्र नाम के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया ।पुलिस की निरंतर पूछताछ से पता चला की ये दोनों भाई हैं और हरियाणा के रहने वाले है और इनका बहादुरगढ में बिजली के सामान बनाने का कारखाना है। रविंदर भी एक कारोबारी है, और शिकायतकर्ता को इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स सप्लाई करता था, इसलिए शिकायतकर्ता कारोबारी को अच्छी तरह जानता था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा था इस लिए दोनों ने जल्दी पैसा पाने के लिए क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल को देखकर आइडिया लेकर योजना बनाई और इस जुर्म को अंजाम दिया ।
पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से 3 मोबाइल फ़ोन , बिना दस्तावेजों के सिम कार्ड और एक सिवफ्ट कार बरामद की है ।