in ,

लॉकडाउन खुलते ही होने लगा मौत का सामान सप्लाई

SHARE With Your Friends

आज सुबह 5 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल और अवैध रूप से हथियार बनाने वाले एक शख़्स के बीच भिड़ंत हुई जिसमें पैर पर गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए है। आरोपी पर 1 लाख का इनाम भी था। मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाक़े का है।कुछ महीने पहले ग़ैरकानूनी हथियारो के साथ साजिद  जिसे 20 पिस्टल और 50 कारतूस , संतोषी और प्रीतम जिनके पास से भी 21 पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए थे।

इनसे पूछताछ में पता चला की इनकी सप्लाई योगेश उर्फ़ पंडित उर्फ़ पप्पू ने की थी। जिसके बाद से स्पेशल सेल इनके पीछे लग गई थी।
कड़ी मेहनत और मशक़्क़त के बाद सेल योगेश का पता लगाया और जाल बिछाया जिसने आरोपी फँस गया।
सुबह 5 बजे जब योगेश हथियार सप्लाई करने के लिए शास्त्री पार्क आया तो पुलिस जैसे ही उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो योगेश ने वहाँ से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फ़ाइरिंग शुरू कर दी लेकिन जवाबी कार्यवाही में अपने बचाओ में इन्स्पेक्टर संजय गुप्ता ने भी उसपर गोली चलाई जो कि सीधी जाकर उसके पैर में लग गई और उसे गिरफ़्तार कर लिया।
आरोपी के बैग से 8 पिस्टल और 7 देसी कटटे और .32 बोर के 50 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा .32 बोर की एक पिस्टल, 6 ज़िंदा कारतूस और 2 ख़ाली कारतूस भी उसके पास से बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला की जिस मोटरसाइकल पर आरोपी आया था वो भी चोरी की थी।
योगेश उर्फ़ पंडित उर्फ़ पप्पू पहले भी आर्म्स ऐक्ट में अलीगढ़ और भिंड में गिरफ़्तार किया गया था। काफ़ी वक़्त से स्पेशल सेल योगेश की तलाश में थी, और आरोपी पर 1 लाख का इनाम भी घोषित था।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

इंदर पुरी की तिगड़ी ने फिर पकड़े 14 जुर्म के गुनहगार

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेवटर राम लाल की महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मौत