in

स्पेशल सेल के हवलदार ने पत्नी की मौत के बाद कुछ घण्टों बाद खुद को गोली मारी

SHARE With Your Friends
हवलदार मनोज जिसने पत्नी की मौत के बाद खुद को गोली मार ली

नई दिल्ली : आज सुबह लोधी कालोनी थाने के आस पास पुलिस की हलचल अचानक बढ़ गई I पुलिस को तकरीबन सुबह 10 बजे सूचना मिली की थाने के पास बने सरकारी फ्लैट्स की पार्किंग में खड़ी रिट्ज कार में एक महिला लहूलुहान हालात में पड़ी है I थाना निकट होने के कारण चंद मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई I पुलिस ने जब कार खोली तो उसमें इस महिला को लाश मिली जिसकी गोली मार कर हत्या की गई थी I पुलिस को जांच के बाद पता चला मरने वाली महिला दिल्ली पुलिस में सिपाही थी जिसका नाम रेणु मलिक था I रेणु से मनोज ने 2010 में विवाह किया था हालांकि की मनोज का पहले विवाह हो चुका था मगर मनोज ने पहली पत्नी से तलाक ले लिया था I तलाक के बाद मनोज ने रेणु से विवाह कर लिया था I

मृतक रेणु मलिक महिला सिपाही दिल्ली पुलिस

इस महिला सिपाही की हत्या का शक की सूई रेणु के पति मनोज पर जा कर टिक गई थी I पुलिस मनोज की जोर शोर से तालाश में जुट गई थी I मनोज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में हावलदार के पद पर है  I

रेणु की हत्या को 12 घण्टे भी नही बीते थे की एक सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश से आई I खबर यह मिली की रेणु के पति मनोज ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली I यह घटना उत्तरप्रदेश के जमालपुर गांव, दौराला थाना क्षेत्र मेरठ में हुई I पुलिस कारणों की जांच करने में जुट गई है I 

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

दिल्ली पुलिस के नौजवान सिपाही की कोरोना से मौत की आशंका

6 मई : दिल्ली पुलिस में कोरोना से पहली मौत, अमित की रिपोर्ट से खुलासा