
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिसकर्मियों ने दिल्ली में हुए G -20 समिट के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी दी थी, इस महत्वपूर्ण कार्य के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सम्मान में रात्रिभोज के आयोजित की घोषणा की है. अनुमानतः इस हफ्ते में रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया जा सकता है. प्रधानमंत्री मोदी के साथ भोज के लिए पुलिस के अधिकारीयों से लेकर कांस्टेबल स्तर के तक़रीबन 450 कर्मियों के नामों की लिस्ट मांगी गई है. दिल्ली पुलिस के उन सभी उच्च और निम्न स्तर के कर्मियों को प्रधानमंत्री के साथ भोज का अवसर प्राप्त होगा जिन्होंने G-60 शिखर सम्मलेन के दौरान कमरतोड़ मेहनत की थी.
उत्तम ड्यूटी करने वाले जवानों को सम्मान
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने हर जिले से उन पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं, जिन्होंने G-20 समिट के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी दी. उन्हीं जवानों को प्रधानमंत्री के साथ डिनर कराके सम्मानित करेंगे.यह नाम जिले और अलग अलग यूनिट से भेजे जायेंगे.
उत्तम ड्यूटी करने वाले जवानों को सम्मान
इस महत्वपूर्ण सम्मलेन के दौरान, दिल्ली की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिसकर्मियों ने दिन-रात लगन के साथ ड्यूटी निभाई,. अब प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण के हकदार कौन कौन से पुलिसकर्मी बनेंगे यह देखने की बात है.


