in ,

2 जनवरी 22 : 60 लोगों की भीड़ का हमला, इंस्पेक्टर ने दिखाई जांबाजी

ड्रग्स माफियाओं का पुलिस नारकोटिक्स टीम पर हमला

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : बाहरी-उत्तरी जिला : आज बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की नारकोटिक्स टीम उस वक्त संकट में घिर गई जब इलाके के असमाजिक तत्वों की भीड़ ने पत्थरों डंडे लाठियो से हमला बोल दिया । इस भीड़ ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी शुरू कर दी । वायरल वीडियो को देखकर कश्मीर के पत्थरबाजी करने वालों के परिदृश्य सामने आ गए ।

कुख्यात ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी की कार्यवाही :
आज  सुबह करीब 8.30 बजे बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स टीम इंस्पेक्टर  बृजपाल के नेतृत्व में कुख्यात ड्रग तस्कर धरमवीर उर्फ पल्ला को एक गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार करने के लिए इंद्रपुरी पहुंची और उसके घर पर दबिश डाली  जहां धरमवीर उर्फ पल्ला अपने घर पर मौजूद नहीं मिला।

पुलिस टीम पर हमला :
पुलिस टीम ने जांच जारी रखी और उसको ढूंढने के लिए जैसे ही उसके मकान से बाहर निकली तभी सामने से धर्मवीर उर्फ पल्ला करीब 50-60 लोगो को लेकर आया जिनके पास लाठी डंडे और पत्थर थे । भीड़ ने अचानक से पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पथराव कर दिया।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही :
पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी कार्यवाही करते हुए हवाई फायर किए और  दूसरी तरफ से दंगाईयों ने  पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस पार्टी का बचाव करते हुए इंस्पेक्टर बृजपाल ने भीड़ के पैरो की तरफ निशाना लगा कर   फायर किए और निडरता और साहस से बदमाशों का मुकाबला करते हुए अपनी टीम को सुरक्षित बचाया।

इस  कार्यवाही के दौरान दंगाईयों में मौजूद 2 लोगो को गोली लगी । जिनकी पहचान अमित और सोहैब के रूप में हुई।पूछताछ पर मालूम चला कि घायल व्यक्ति अमित, ड्रग सरगना धरमवीर उर्फ पल्ला का रिश्तेदार है और रघुबीर नगर दिल्ली का रहने वाला है।

हमलावरों का आपराधिक रिकॉर्ड :
अमित पहले भी 6 आपराधिक मामले में शामिल रहा है जिनमे लूटपाट,डकैती,हत्या की कोशिश के मामले भी शामिल है  । घायलों को इलाज के लिए BL kapoor और राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के घायल जवान :

इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह (बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स)

पथराव और जवाबी कार्यवाही के दौरान 4 पुलिस स्टाफ इंस्पेक्टर बृजपाल, एएसआई राजेश, सिपाही रिंकू और विनोद भी घायल हुए है। धरमवीर उर्फ पल्ला मौके का फायदा उठाकर भाग गया । पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

23 दिसम्बर : दिल्ली में 2 करोड़ के नकली नोट पहुंचाने वाले गिरफ्तार

2 दिसम्बर 22 : दिल्ली के बस अड्डों पर प्राइवेट टैक्सीयों से रहना सावधान ! वरना लूट लिए जाओगे