
26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक दीप सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. करीब 15 दिन की फरारी काटने के बाद दीप सिद्धू मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा. पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है. फिलहाल, अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि दीप सिद्धू को कहां से गिरफ्तार किया गया है.




Comments