

नई दिल्ली : आज गणतंत्र दिवस की सुबह दिल्ली पुलिस के लिए दुख भरा समाचार लाई । सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज थाने में एक हवलदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हवलदार का नाम देवेंद्र कुमार शर्मा था और यह 2006 बैच का भर्ती था उत्तम नगर में परिवार के साथ रहता था. 3 साल से अधिक समय से जिले की जगुआर टीम में शामिल था.
मरने से पहले लिखा सुसाइट नोट
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने इस आत्महत्या का कारण कुछ निजी कारण बताए हैं. सूत्रों का कहना है वह अपने भाई और साले की हरकतों से भी परेशान रहता था. उसने अपने सुसाइट नोट में किसी पुलिस अधिकारी द्वारा शोषण की बात का जिक्र नहीं किया है.
मृतक देवेंद्र ने अपने सुसाइट नोट में अपनी पत्नी और अपने परिवार को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार नहीं ठहराया. उसने सुसाइट नोट में लिखा था उसके परिवार से इस बारे में कोई पूछताछ न की जाए.
एक सप्ताह पहले अपने दोस्त को सुनाई थी कहानी
मृतक हवलदार देवेंद्र शर्मा के दोस्तों को भेजे मैसेज से पता चला है कि देवेंद्र कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त था. उसने सुसाइट करने से पूर्व कुछ दिन पहले अपने दोस्त को मैसेज लिख कर एक किसी दुखी व्यक्ति की कहानी सुनाई बताई थी. उस कहानी में लिखा था कि उस दुखी व्यक्ति को जब किसी प्रकार की मदद नही मिली तो उसने सुसाइट कर लिया था. उसने अपने दोस्त को यह नही बताया की वह दुखी व्यक्ति स्वयं है. इस बात का पता जब चला जब उसने सुसाइट करने से पहले अपने उसी दोस्त को मैसेज करके इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह दुखी और आत्महत्या करने वाला स्वयं है. इसके अलावा उसने अपने दोस्तों को अपनी निजी सम्पत्ति के बारे में बताया और सोनीपत में प्रॉपर्टी को बेचकर बच्चों की अच्छी पढ़ाई लिखाई करवाने के लिए मदद की भी गुहार लगाई .



