in

26 NOV : आसिफ मोहम्मद मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर की सब इंस्पेटर को शाबाशी

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक़, कमिश्नर संजय अरोड़ा ने शाहीनबाग थाने पहुँच कर SI अक्षय और साथ में मौजूद तीन और पुलिस के जवानों को 5-5 हजार रूपए का ईनाम दिया है।

साथ ही, सीपी ने मौके पर मौजुद जवानों को शाबाशी भी दी है.. ये कहते हुए कि आपने सिचुएशन को अच्छे से संभाला, ‘Very Well Done’..

यह सारा वाक्य कल का है इलाके में  पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने तैयब मस्जिद के सामने करीब 20-30 लोगों को इकट्ठा होते देखा।

पुलिस तैय्यब मस्जिद के सामने पहुंची जहां एक आसिफ मोहम्मद खान (जो कांग्रेस एमसीडी काउंसलर उम्मीदवार अरीबा खान के पिता हैं। वहां शाहीन बाग इलाके में अपने समर्थकों के साथ तैयब मस्जिद के सामने मौजूद थे और लाउड हेलर लेकर भाषणबाजी कर रहे थे ।

जब एसआई अक्षय ने आसिफ मोहम्मद खान से चुनाव आयोग से जनता को इकट्ठा करने और संबोधित करने की अनुमति के बारे में पूछा, तो आसिफ मोहम्मद खान आक्रामक हो गए और उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आसिफ मोहम्मद खान और समर्थकों ने गाली गलौच की और एसआई अक्षय और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की। इस सारे मारपीट के मंजर का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई । इस संबंध में एसआई अक्षय ने शिकायत दी है और थाने शाहीन बाग में एफआईआर नंबर 419/22 आईपीसी यू / एस 186/353 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करने के बाद आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया और जो लोग इस मामले में शामिल थे उनकी जांच चल रही है ।

आसिफ खान मामले का वायरल वीडियो

SHARE With Your Friends

20 NOV : बुढ़ा पहाड़ से नक्सलियों का छिपा हुआ विस्फोटकों का जखीरा बरामद

26 NOV : गुजरात में चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवान ने AK-47 से की फायरिंग, दो की मौत