in ,

27 जुलाई :  #Instagrame पर महिलाओं की #PornVideo भेज कर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार 

तकरीबन सौ महिलाओं को भेजता था अश्लील पोस्ट

SHARE With Your Friends
पुलिस की गिरफ्त में साइबर अपराध करने वाला `गौरव गेरा’

नई दिल्ली : देश में जिस तेजी से सोशल नेटवर्क ने अपने पाँव पसारे हैं उतनी ही तेज गति से साइबर क्राइम के मामले भी बढ़े हैं। साइबर क्राइम करने वाले अपराधी लोगों को भारी आर्थिक क्षति पहुंचा रहे है। कुछ शातिर साइबर अपराध करने वाले महिलाओं के साथ साइबर यौन अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ महिलाएं समाज में बदनामी के डर से चुप्पी साधे रहती हैं जिसका यह अपराधी भरपूर फायदा उठा कर उनको ब्लेकमैल करते हैं। 

दिल्ली के नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर सेल ने एक युवती की  हिम्मत के चलते एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इस अपराधी ने एक युवती के इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो भेज कर उसकी छवि बिगाड़ कर उसे यौन सम्बन्धों को बनाने के लिए ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मगर युवती ने निडर होकर पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी इस साइबर अपराधी को पुलिस ने तफ्तीश की धार दिखाते हुए ढूंढ निकाला और जेल भेज दिया।
30 जून  को करावल नगर की रहने वाली एक युवती ने नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर सेल को शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को  बताया की “rajputboy28_156 के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके इंस्टाग्राम पर मैसेज आया की आपकी फोटो किसी ने पोर्न साइट पर  पोस्ट कर दी है। उसने जब उससे उस वेब साइट का नाम पूछा तो वह बहाने बाज़ी करने लगा उसके बार बार पूछने पर वेब साइट का नाम नहीं बताया। इसी बहाने वह उसने आत्मीयता दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर उसके बारे में पूछने लगा। इसके बाद उससे दोस्ती करने की इच्छा जाहिर की, बाद में अश्लील बाते करने लगा। जब उसने उसकी इस हरकत के लिए पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो उसने उसकी इंस्टाग्राम से फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर उसकी फोटो के नीचे उसको कॉल गर्ल के रूप में बदनाम करने वाले कैप्शन लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया । वह इतने में भी नहीं रुका 28 जून को  rajputboy28_156 के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोर्न वीडियों शेयर कर दिया। इसके साथ साथ उसने उसे यह कहा की “कहीं भी शिकायत कर लो उसे कोई पकड़ नहीं सकता’  इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। उसे कुछ समझ नही आ रहा था वह कैसे किसी को बताये किसकी मदद ले ? उस वक्त कुछ सुझाई नहीं दिया तो दिल्ली पुलिस से मदद की उम्मीद जागी  और थाना करावल नगर में जाकर पुलिस को सारी आपबीती बताई। 
इस तरह साइबर क्राइम के मामले बड़े पेचीदा होते हैं जिनकी जाँच में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। नार्थ ईस्ट साइबर सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, एएसआई सत्यवीर सिंह व महिला सिपाही नीलम को इस युवती के मामले की जांच सौंपी गई। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान आरोपी के इंस्टाग्राम की सारी जानकारी कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका इंस्टाग्राम के ऑफिस से मंगवा ली गई थी।
सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार (नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल) 
सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने इस साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए बड़ी ही चतुराई का परिचय दिया।  उसके अकाउंट के IP पते से सारी सारी सूचनाएं एकत्रित करने के बाद एक सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से एक जाल बिछाया गया। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने इस युवती के इंस्टाग्राम को इस अपराधी को पकडने के लिए माध्यम बनाया। इसके लिए युवती ने निडर होकर पुलिस को पूरा सहयोग दिया। लड़की ने पुलिस की योजना के अनुसार 24 जुलाई को उस शख्स  के rajputboy28_156 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी बात पर सहमति जताई और उससे मिलने के लिए कहा। इस शख्स से मिलने की जगह कश्मीरी गेट बस अड्डे पर मुकर्रर कर दी, वह शख्स वहाँ आने के लिए राजी हो गया। पुलिस ने अपने प्लान में थोड़ा फेरबदल कर दिया।  दोबारा उस युवती से इंस्टाग्राम पर मैसेज डलवाया गया जिसमें लिखा गए कि  उसके घर में कोई समस्या है इतनी दूर आने में समस्या है इसलिए सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर आ जाओ। वह शख्स सीलमपुर भी आने के लिए राजी हो गया। लड़की ने अपने  कपड़ों की पहचान बता दी थी। दूसरी तरफ पुलिस ने भी तैयारी कर ली।  महिला सिपाही नीलम, एएसआई सत्यवीर सिंह और सब इंस्पेक्टर नरेश ने सादे कपड़ों में मेट्रो स्टेशन के आस पास जाल बिछा दिया था। कुछ ही देर में यह शख्स जैसे ही युवती के पास आकर खड़ा हुआ तभी पुलिस ने धर दबोचा।
इस तरह एक शातिर साइबर अपराधी पुलिस के बिछाये जाल में फंस गया। इसका नाम गौरव गेरा है जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। पेशे से इन्वर्टर मैकेनिक है।
पुलिस को इसके पास से एक vivo कम्पनी का मोबाइल मिला जिसका यह इस्तेमाल साइबर क्राइम के लिए किया करता था। इसके फोन के डाटा को खगाँलने के बाद उसमे तमाम अश्लील समाग्री मिली जिसका इस्तेमाल यह लड़कियों को प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने के लिए किया करता था। गौरव गेरा नाम का यह युवक सैंकड़ों महिलाओं को अपने अकाउंट से गालियां व आपत्तिजनक पोस्ट भेज कर उन्हें परेशान किया करता था।
नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी संजय सैन ने बताया की पिछले महीने की 26 जून से यह युवती इस आरोपी से प्रताड़ित की जा रही थी। इसमें साइबर सेल की टीम की जाँच और अपराधी तक पहुंचने का तरीका कबीले तारीफ़ है। पुलिस ने इस अपराधी तक पहुंचने में  24 दिन अथक कार्य किया है वरना इस तरह के साइबर क्राइम करने वाले बहुत कठिनाई से पकड़े जाते हैं।
गौरव गेरा की गिरफ्तारी की बाद उन महिलाओं ने राहत की सांस ली होगी जिनको इसने अपनी गंदी सोच का शिकार बनाया हुआ था। यह खबर उन महिलाओं को भी सावधान करती है जो ऐसे लोगों के जाल में फंस कर शिकायत करने से डरती हैं ।  यदि ऐसा कोई वाक्या आपके या आपके परिवार की किसी महिला के साथ हो रहा है तो तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दें।  पुलिस आपकी पहचान गोपनीय रखकर आपकी हर मदद के लिए तत्पर है।  
SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

25 जुलाई : #IndigoAirlines में नौकरी के फर्जीवाड़े का भांडाफोड़

27 जुलाई : राकेश अस्थाना को बनाया गया #Commissioner of Delhi Police