in ,

30 April : दिल्ली में पहली बार पुलिस ने किया रेपिस्ट का एनकाउंटर

पुलिस की गोली से घायल रेपिस्ट कमल मल्होत्रा उर्फ चीनू
SHARE With Your Friends
पुलिस की गोली से घायल रेपिस्ट कमल मल्होत्रा उर्फ चीनू
  • नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोपी ने की पुलिस पर फायरिंग
  • पुलिस ने आत्मरक्षा में की फायरिंग, आरोपी को लगी गोली
  • एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

एक देसी कट्टा ,1 जिंदा कारतूस, साथ में 1 खाली कारतूस बरामद

घटना

दिनांक 29.04.2022 को शाम 7 बजे थाना बादली क्षेत्र लिबासपुर में एक छह महीने की बच्ची के साथ बलात्कार के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई । सूचना मिलने पर थाना बादली का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा जहां शिकायतकर्ता “S” निवासी लिबासपुर, दिल्ली ने कहा कि उनकी 14 साल और 6 महीने की दो बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और ठीक से बोल भी नहीं पाती है। शिकायतकर्ता जब काम के बाद घर लौटी और अपनी बेटियों की तलाश की, तो वह दोनों नहीं मिली। तभी उसने अपने पड़ोस में रोने की आवाज सुनी और जब वह वहां गई, तो उसने पाया कि कमल उर्फ चिनू और राजू नाम के दो व्यक्ति दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार कर रहे थे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए और उसने पुलिस को फोन किया और दोनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त श्री बृजेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम SI विशाल, SI संदीप, ct महिपाल, Ct जय सिंह को गुप्त मुखबिर के माध्यम से पता चला कि एक आरोपी कमल उर्फ चीनू को बादली मेट्रो स्टेशन के पास एक सुनसान पार्क में देखा गया है। इसके बाद टीम ने छापेमारी की और अपराधी कमल उर्फ चिनू को देखकर पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने चेतावनी नहीं सुनी और आरोपी ने पुलिस को धमकी दी कि वह पुलिस पर गोली चला देगा. टीम ने फिर उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी लेकिन अचानक आरोपी ने एक देसी कट्टा निकाल लिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई और आत्म रक्षा व आरोपी को भागने से रोकने के लिए आरोपी के पैरों की तरफ निशाना लगा कर फायरिंग की और एक गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। उसे तुरंत काबू किया गया और उसके कब्जे से एक खाली कारतूस के साथ एक देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी की पहचान कमल@चिनू निवासी जहांगीर पुरी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जा रही है।

 

आरोपी का प्रोफाइल :
नाम: कमल मल्होत्रा उर्फ चीनू निवासी जहांगीरपुरी, उम्र: 40वर्ष वर्तमान में बेरोजगार; पहले मजदूरी का काम करता था।

वह सह-आरोपी राज उर्फ Raju निवासी जहांगीरपुरी का दोस्त है। वह राजू से मिलने आया था जिसकी (अपराध स्थल) के सामने एक दुकान है। अपराध करने से पहले दोनों ने साथ में शराब पी थी।

दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

*बृजेंद्र कुमार यादव*
उपायुक्त बाहरी उत्तरी जिला

SHARE With Your Friends

30 April : दिल्ली पुलिस के सिपाही की आग से जलकर मौत

1 May : दिल्ली पुलिस इंसानियत और कर्तव्य की मिसाल है