in

♦♦ 30 AUGUST : महिला डॉक्टरों ने रक्षा बंधन पर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर माँगा रक्षा का वचन

SHARE With Your Friends
सब्जी मंडी थाना इंचार्ज राममनोहर और थाने के पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधने आया बाड़ा हिन्दू राव महिला डॉक्टर दल

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रक्षा बंधन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर, दिल्ली के नार्थ डिस्ट्रिक्ट के अस्पताल बाड़ा हिंदूराव की महिला डॉक्टरों के दल ने पुलिस से एक अनूठा रिश्ता जोड़ा है. उन्होंने थाना इंचार्ज और पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधकर महिला सुरक्षा का वचन लिया है. महिला डॉक्टर्स का कहना था कि “पुलिस के जवान 24 घंटे खतरों के बीच रहकर अपने परिवार और अपनी बहनों से दूर रहकर हमारे लिए ड्यूटी निभाते हैं. इनको त्यौहार मनाने का मौका भी नहीं मिल पाता, आज हम इनकी  बहनों  के रूप में इनके जीवन की सुरक्षा और लम्बी आयु की कामना करते हुए रक्षा सूत्र  बांध रही हैं.

महिला डॉक्टरों ने महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की महत्वता को उजागर किया और उन पुलिसकर्मियों की मेहनत का सम्मान किया जो 24 घंटे खतरों के बीच तत्पर रहते हैं। इसके साथ हीमहिला सुरक्षा के प्रति पुलिसकर्मियों की प्रतिबद्धता की सराहना करती हैं.

सब्जी मंडी थाने के एसएचओ राम निवास और उनके स्टाफ ने भी महिला डॉक्टरों का स्वागत किया और दिल्ली पुलिस की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया। समझाने का प्रयास किया कि महिला सुरक्षा मामले में समाज के सभी सेक्टरों का सहयोग आवश्यक है.

 

SHARE With Your Friends

♦♦ 29 AUGUST : भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई

♦♦ 30 AUGUST : भारत और अफ्रीकी देशों के बीच अनुसंधान गतिविधियों में सहयोग हेतु DUऔर NCHHD के बीच हुआ OMU