in ,

4 April : सांड़ जो बना हुआ है खाकी का दुश्मन

SHARE With Your Friends

नार्थ ईस्ट दिल्ली : कभी कभी कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं जिनको देखकर सुनकर आंखों को हैरत होती है । ऐसा ही एक हैरतअंगेज कर देने वाली घटना दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके के थाना दयालपुर क्षेत्र में घटी ।
31 मार्च दयालपुर थाने में तैनात सिपाही ज्ञान सिंह (25) अपनी ड्यूटी पर तैनात था । पीछे से एक सांड ने अचानक ज्ञान सिंह को अपने सींगो से तकरीबन सात फुट ऊपर उछाल कर जमीन पर पटक दिया । इस अचानक घटी घटना को देखने के बाद लोग जमीन पर पड़े सिपाही के मदद के लिए दौड़ पड़े । घायल ज्ञान सिंह को मावी अस्पताल ले जाया गया वहां ज्ञान सिंह की हालत में सुधार नही हुआ ।

साँड़ से घायल सिपाही ज्ञान सिंह

सूत्रों का कहना है उस वक्त घायल ज्ञान सिंह के कानों के रास्ते खून आ रहा था । ज्ञान सिंह की बिगड़ती हालत को देखकर उसे मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए ट्रांसफर कर दिया गया । फिलहाल अब यह सिपाही खतरे से बाहर आ गया है और अब घर आकर स्वास्थ्य लाभ ले रहा है ।

सिपाही ज्ञान सिंह चौधरी राजस्थान के टांक जिले का रहने वाला है । दिल्ली पुलिस में 2018 को सिपाही के पद पर नियुक्ति हुई थी । गौरतलब बात यह है कि कई पुलिस कर्मियों ने बताया कि यह साँड़ खाकी वर्दी वालों पर ही हमला करता है ।

इस घटना के बाद सवाल यह उठता है कि ऐसे आवारा पशुओं को पकड़ कर दिल्ली नगर निगम का विभाग कांजी हाउस में क्यों नही ले जाता या फिर निगम का आवारा पशु विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ?

SHARE With Your Friends

26 MARCH : जमीनों, फ्लैटों पर 1000 करोड़ का फर्जीवाड़े करके कमाई करने वाला गिरफ्तार

13 April : प्रधानमंत्री की Rooftop Solar Yojana से मिलेगा मोटा धन लाभ