in

दिल्ली पुलिस के फ़रिश्ते

SHARE With Your Friends
नवजात बच्ची को जिंदगी देने वाला पीसीआर का स्टाफ

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस को क्यों देश की बेहतरीन पुलिस कहा जाता है इसकी मिसाल आज देखने को मिली। दिल्ली पुलिस पीसीआर वैन  Z-06 महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी।  इस वैन में आईएसआई रविंदर, सिपाही भीम सिंह राजपूत और सिपाही प्रह्लाद मौजूद थे।
पीसीआर स्टाफ ने गश्त के दौरान देखा फ्लाईओवर के नीचे सड़क के किनारे कपड़े की गठरी पड़ी हुई है। स्टाफ ने वैन रोक कर गठरी को चेक किया तो उसमें एक नवजात बच्चा था मिला जो ठण्ड से अकड़ा हुआ था । पीसीआर स्टाफ सकते में आ गया।

इन पुलिस कर्मियों ने बिना वक्त गँवाए  अपने पास रखे गर्म पानी और गाडी में लगे गर्म बलोर के सहारे उसे गर्मी देनी शुरू करी । जब इस नवजात बच्चे को गर्मी मिली तो उसके शरीर में हरकत हुई और  उसकी साँसे चलने लगी।पीसीआर स्टाफ ने बिना वक्त गँवाए वैन को अस्पताल के लिए मोड़ दी और समय रहते सफदरजंग अस्पताल पहुचा दिया।

डॉक्टरों ने तुरंत ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है पुलिस और डाक्टरों की मेहनत रंग लाई और नवजात शिशु जो लड़की है वो खतरे से बाहर आ गई। इस प्रकार पीसीआर स्टाफ की तत्परता से बच्ची की जान बच गई।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

4 JAN : BRAVE SOLDIER RESCUED OLD WOMAN FROM SEA

BLIND CASE OF CAR JACKING CRACKED WITHIN 24 HOURS