in ,

मनोज तिवारी गिरफ्तार ! पकड़ी गई डुप्लीकेट फर्टिलाइजर बनाने वाली फैक्टरी

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : देश में मुनाफाखोरी के चलते खादय सामानों मिलावट और डुप्लीकेसी का जाल बिछ चुका है । देश में पनपी उत्पादों की डुप्लीकेसी ने बड़ी बड़ी कम्पनियों के माथे पर पसीना ला दिया है साथ ही इसका खामियाजा आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है । लिहाजा नकली सामान के बेहिसाब बाजार में आपने के बाद कंपनियों को अब दिल्ली पुलिस की शरण लेनी पड़ रही है ।

पिछले एक महीने से आउटर नार्थ की DIU (जिला अन्वेषण इकाई) ने लगातार।छापामारी करके नामी उत्पादों की फैक्ट्रियों पर छापा मार कर बड़ी तयदात में टाटा नमक, सर्फ एक्सेल, वाहनों के डुप्लीकेट टायर बरामद किए । इस माल को बनाने वालों को भी गिरफ्तार किया ।

इस बार आऊटर नॉर्थ DIU की टीम ने नकली फर्टिलाइजर बनाने वाले कारखाने में दबिश दी । वहाँ से कारखाने के मालिक मनोज तिवारी (41) को गिरफ्तार किया गया।  675 किलोग्राम डुप्लिकेट फर्टिलाइजर । 27,440 खाली प्रिन्ट पॉलीथीन पैकिंग ।  “काला सोना” ब्रांड के लगभग 32,000 डुप्लिकेट नकली प्रिंट किए स्टिकर।  कुल 224 प्रिंट की हुई बोतलें जिनमें डुप्लिकेट कृषि कैमिकल ‘काला सोना’ भरा जाता था ।

मैसर्स भारत एग्रो कैमिकल ने डुप्लीकेसी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई ।   शिकायत में कहा लिखा था कि ‘आउटर नार्थ क्षेत्र में उनके नामी ब्रांड “काला सोना” यानी उर्वरक और कीटनाशक का डुप्लीकेट निर्माण किया जा रहा है ।आउटर नार्थ जिला डीसीपी (उपायुक्त) राजीव रंजन सिंह ने शिकायत पर गौर करते हुए DIU को इसकी जांच का जिम्मा सौंप दिया ।

DIU आउटर नॉर्थ एसीपी दिनेश शर्मा ने इंस्पेक्टर अरुण देव नेहरा, सब इंस्पेक्टर अजय, सब इंस्पेक्टर हेम करण, महिला सब इंस्पेक्टर मुमताज बानो, हवलदार अमित, दिनेश और सिपाही संजीत को डुप्लीकेट ‘काला सोना, ब्रांड फर्टिलाइजर और कैमिकल बनाने वालों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंप दी ।जिला अन्वेषण इकाई (DIU) ने स्थानीय खुफिया सूचनाएं इकट्ठी की  ।

दिनेश शर्मा (एसीपी DIU)

5 जुलाई को खेड़ा कलां गाँव दिल्ली में स्थित गोदाम में चल रहे कारखाने में छापा मारा । छापे में मौके से नकली प्रिंट की हुई पैकिंग सामग्री, स्टिकर, बाल्टी, बोतलें इत्यादि बरामद हुई । डुप्लिकेट “काला सोना”  कृषि उर्वरक भारी मात्रा में बरामद हुआ।

मामला पुलिस स्टेशन अलीपुर दिल्ली में दर्ज था । आरोपी मनोज तिवारी को  गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान, आरोपी मनोज तिवारी ने खुलासा किया कि वह 12 से अधिक वर्षों के लिए एक नामचीन कृषि फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनी में काम करता था । उसके पास विभिन्न प्रकार के फर्टिलाइजर, कीटनाशकों और कीटनाशकों में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल के बारे में पूरी जानकारी थी ।  इसके बाद आरोपी ने अपना काम छोड़ दिया मैसर्स एस बायो टेक के नाम से अपनी कंपनी रजिस्टर्ड करवाई । इसके बाद अपने कारखाने में अपना खुद के ब्रांड के फर्टिलाइजर, फसल  कीटनाशकों के निर्माण की बजाय प्रतिष्ठित कंपनियों के ब्रांड नामों के डुप्लिकेट उत्पादों का निर्माण शुरू कर दिया।

नेपाल भारतीय ब्रांड्स के कृषि फर्टिलाइजर, कीटनाशकों और कीटनाशकों के कैमिकल का बड़ा बाजार है और ब्रांड “काला सोना” नेपाल क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध ब्रांड है।

आरोपी ने खुलासा किया कि वह केवल उत्तर प्रदेश के नेपाल और सीमा क्षेत्रों में डुप्लिकेट “काला सोना” उत्पादों को बेचता था और मांग और अग्रिम भुगतान माल बनाता था ।

इस डुप्लीकेट फर्टिलाइजर बनाने के कारखाने पर छापे के बाद कृषि जगत को सतर्क हो जाना चाहिए ।

SHARE With Your Friends

7 जुलाई : भारतीय सेना के जवान ने टोकियो ओलंपिक में रचा इतिहास, जीता भारत के लिए गोल्ड

8 अगस्त : दिल्ली के बवाना में डुप्लीकेट #LAKME कॉस्मेटिक की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पीयूष जैन गिरफ्तार