नई दिल्ली :फरवरी में उतर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन समेत 15 लोगों के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर कड़कड़डूमा कोर्ट आज सुनवाई होगी। यह आरोपपत्र उतर पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में हुए दंगे के संबंध में दायर किया गया है और ताहिर हुसैन पर इस दंगे का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया गया है। ताहिर हुसैन समेत अन्य 15 लोगों के खिलाफ दायर इन आरोपपत्र में 1030 पन्ने हैं। आरोपपत्र में पुलिस का आरोप है कि चांद बाग इलाके में दंगो भड़काने के लिए ताहिर हुसैन ने एक करोड़ 30 लाख रुपए खर्च किए। आरोपपत्र में पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपपत्र में कहा है कि हिंसा के वक्त आरोपी ताहिर हुसैन अपनी छत पर मौजूद था और उसी ने इलाके में हिंसा को भड़काया था।