नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली प्रशाद नगर थाना पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है जो लगातार लूट, झपटमारी और वाहन चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। मामला दिल्ली में प्रसाद नगर इलाक़े का है। पुलिस इनको गिरफ़्तार कर 6 और मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है। इसके पास से चोरी की चार मोटर साइकिलें और एक स्कूटी बरामद हुई है ।
25 मई को एक दंपत्ति (किरण बग्गा और किशन गोपाल) स्कूटी से अपने घर तिलक नगर की तरफ़ जा रहे थे। रास्ते में सिद्धार्थ होटेल के पास मोटरसाइकल पर सवार 2 लोगों ने उनका पीछा किया और दंपत्ति से बैग छीन कर वहाँ से भाग गए। इस खींचतान में दंपत्ति की स्कूटी का बैलेन्स बिगड़ गया और दोनो सड़क पर गिर पड़े जिससे उनको चोंटे भी आयी हैं।
पुलिस के मुताबिक़ बैग में 20 हज़ार की नकदी व फोन रखे हुए थे। प्रसाद नगर थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अपनी तफ़तीश शुरू कर दी। एक टीम बानाई गई जिसमें ए. एस.आइ. सुनील कुमार, हेड कंस्टबले रोहतास सिंह, नवीन, कंस्टबले जसबीर और विजय शामिल थे। सिद्धार्थ होटेल के पास लगे सी॰सी॰टी॰वी॰ और लोकल सर्विलांस की मदद से पुलिस गैंग के सदस्य सोनू उर्फ़ दीपक तक पहुँच गई। सोनू के पास से वारदात में शामिल मोटरसाइकल बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया 25 मई की वारदात में उसके साथ शुभम भी शामिल था जिसने दंपत्ति से बैग छीना था। सोनू पहले भी 3 मामलों में लूटपाट और झपटमारी की वारदातों में शामिल रहा है। इसके बाद गैंग के तीसरे सदस्य ख़ुशी अनवर को भी गिरफ़्तार किया गया जो की वारदात के दिन मोटरसाइकल चला रहा था। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों शिवा और दीपक उर्फ़ सन्नी को गिरफ़्तार किया है। सभी सदस्य नबी करीम और सदर बाज़ार के रहने वाले हैं। पुलिस इनके एक फ़रार साथी की तलाश में हैं।


