
नई दिल्ली : इंसान इतना लालची हो गया है, अपनी लालच की पूर्ति के लिए अपनों के रिश्तों का खून करने से भी परहेज नहीं करता। दिल्ली में एक ऐसा किस्सा सामने आया जिसकों पढ़कर आपको महसूस होगा जिन रिश्तों की आप परवरिश करते हैं वही एक दिन धोखा दे जाते हैं।

दिल्ली के मध्य जिला चौकी हिम्मत गढ़ के चौकी इंचार्च सब इंस्पेक्टर ठाकुर सिंह की बेहद चतुरता पूर्वक तहकीकात ने 4 साल से पहले की गई 80 लाख की चोरी के राज से पर्दा उठा दिया है।
इस चोरी की सारा किस्सा बड़ा रोचक है ! सीता राम बाजार में रहने वाली पुष्पा गोयल (65) ने 2015 में हरियाणा के लाडवा कुरुक्षेत्र में अपना मकान बेचा था। उस मकान की बिक्री से उसे 80 लाख की रकम मिली, जो उसने अपने घर में लाकर टांड पर रखे रखे एक लोहे के कनस्तर में रख दिया। पुष्पा गोयल (सीनियर सिटीजन ) अपने 20 साल के बेटे के साथ रहती है। इनके पड़ोस में ही पूजा 36 नाम की महिला थी जो उनकी बेटी की सहेली थी, जिसका इनके घर में काफी आना जाना था, पुष्पा भी पूजा को बेटी की तरह मानती थी। पूजा को पता चला की पुष्पा गोयल ने 80 लाख का मकान बेचा है और सारी रकम घर में रखी है।
पुष्पा गोयल की बेटी की शादी हो चुकी थी अब अपने बेटे के साथ रहती थी उनका बेटा पढ़ाई के चलते घर से बाहर रहता था। पुष्पा के घर पूजा तब जाती थी जब वह अकेली होती थी, या रसोई में खाना बना रही होती थी। तो उस वक्त पूजा आती थी और घर की इधर उधर तलाशी लेती थी, एक दिन टांड पर रखे कनस्तर में उसे रकम रखी मिल गई उसने उसमें से कुछ रकम निकाल कर कपड़ों में छुपा ली पुलिस को बयान के दौरान बताया जो 27 लाख रूपये थी ।

इस तरह पूजा 2015 से थोड़ी थोड़ी रकम चुराती आ रही थी, इस चोरी की पुष्पा गोयल को जरा भी भनक नहीं लगने दी। पुष्पा का बाजार से जो पैसा आता था वह भी बिना गिनती किये कनस्तर में डाल देती थी।
इस तरह पूजा ने 4 साल लगातार चोरी करते करते 80 लाख की रकम का भरा हुआ कनस्तर खाली क़र डाला। 29 जून 2020 को पुष्पा गोयल को कुछ पैसों की जरूरत थी उसने कनस्तर खोला तो सन्न रह गई कनस्तर से रकम गायब थी। 29 जून को चोरी की शिकायत हौजकाज़ी थाने में की गई। एसीपी अनिल कुमार ने सीनियर सिटिज़न की 80 लाख की चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी हिम्मत गढ़ चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर ठाकुर सिंह को सौंपी। ठाकुर सिंह ने घर पर आने वालों की फोन डिटेल निकलवाई, उसमें पूजा नाम की महिला का नंबर शक के घेरे में आ गया क्योंकि पूजा का इस घर में सबसे अधिक आना जाना रहता था।


पूजा अपने पति और बच्चे के साथ दिल्ली के प्रताप नगर में रहती थी। पुलिस द्वारा पूछताछ से यह पता चल गया की चोरी पूजा ने की है। पूजा ने पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया। पूजा ने पहले 27 लाख चुराए थे जिसमें 22 लाख रूपये से उसने अपने भाई को सीताराम बाजार में फ़्लैट खरीदवा दिया। बाकि के उसने गहने बनवा लिए। इस तरह पूजा ने पुष्पा देवी के भरोसे का खून किया और 4 साल तक उनके घर सेंध लगाती रही।
पुलिस ने पूजा से 27 लाख रूपये बरामद किये हैं, पूजा के भाइयों अमित वा वरुण @ सोनू के पास से 2 लाख रूपये वह गहने व् जेवर और चोरी की रकम से खरीदे गए फ़्लैट के कागजात भी बरामद हुए हैं। अदालत ने तीनों आरोपियों को उनके अपराध की सजा देते हुए जेल भेज दिया हैं।



One Comment
Leave a Reply