in

गृह मंत्रालय : अपने घरों में लौटने वाले लोगों को करवाना होगा अपना रजिस्ट्रेशन

प्रतितात्मक फ़ोटो
SHARE With Your Friends

 

 

 

प्रतितात्मक फ़ोटो

नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने नया फरमान जारी किया है । अब दिल्ली से बिना रजिस्ट्रेशन पलायन करने वालों को नही होगी इजाजत । लॉकडाउन के दौरान फंसे मजदूरों, टूरिस्टों था छात्रों को उनके घर जाने के लिए सरकार ने जो घोषणा की उसके साथ एक शर्त भी रखी है । अब पलायन करने वालों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा । गृहमंत्रालय की ओर से जारी गाइड लाइन के बाद GNCT और दिल्ली पुलिस इस गाइडलाइन को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में लग गई हैं । दिल्ली पुलिस का कहना है वो सभी राज्यों के रेजिडेंट कमिश्नर के सम्पर्क में हैं और लगातार बातचीत चल रही है ।
मूवमेंट करने वालों रजिस्ट्रेशन इसलिए जरूरी है उस व्यक्ति की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके । जहां से चलेगा और अंत तक जहां वह पहुंचेगा उसकी हर गतिविधि की जानकारी रखी जायेगी । ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे यदि इससे कोरोना संक्रमण फैलता है तो सरकार के पास सारी जानकारी उपलब्ध हो ।
इसके लिए छात्रों, लेबर, टूरिस्ट सभी को जब तक SOP नही बन जाता ततपश्चात रजिस्ट्रेशन के बाद सही तरीके से जाने का प्लान नही बन जाता तब तक किसी भी सोशल मिडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें । पुलिस सोशल मीडिया की अफवाहों पर नज़र रखे हुए है ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

थाना चाँदनी महल में 26 पुलिसकर्मियों की कोरेटाइन से वापसी, थाने में लगाया सैनेटाइजिंग कैबिन

जब नवजात शिशु का नाम सिपाही ‘दयावीर’ के नाम पर रखा गया