in

दिल्ली की झुग्गियों में चल रहा है ड्रग्स का कारोबार

SHARE With Your Friends
ड्र्ग्स माफिया मेहताब आलम को गिरफ्तार करके ले जाते हुए

सेंट्रल दिल्ली : मादक पदार्थों का कारोबार दिल्ली की झुग्ग्गियों में फैला हुआ है । यह झुग्गियां नशे के कारोबार का अड्डा बनी हुई हैं । सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक ऐसे ही मादक पदार्थ के बेचने वाले को पकड़ा है जो खुद झुग्ग्गियों में रह कर भारी मात्रा में ड्रग्स का कारोबार करता है ।

ड्रग्स माफिया मेहताब आलम

सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट के आईपी एस्टेट थाने के स्टाफ ने मादक पदार्थों के माफिया को गिरफ्तार किया है ।  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की इलाके की स्लम बस्ती की झुग्गी नम्बर सी एन 339 में ड्रग्स का धंधा चलता है । खबर मिलने के बाद ACP अनिल कुमार व ATO  अरविंद प्रताप सिंह ने LNJP चौकी इंचार्ज SI बिजेन्द्र सिंह, व SI प्रताप सिंह, सिपाही, मुकेश, अंकित, अशोक की टीम छापे के लिए गठित की गई ।

SI विजेंदर सिंह (चौकी इंचार्ज LNJP)

पुलिस उस झुग्गी पर आस पास फैल कर आने जाने वालों पर निगरानी रखने लगी । दिन में तकरीबन तीन बजे एक शख्स कंधे पर बैग रखकर झुग्गी से निकला और पैदल चल पड़ा । पुलिस भी सादी वेशभूषा में एक एक कर इसके पीछे लगती गई । कई लोगों को पीछे आता देख अचानक यह शख्स भागने लगा । पुलिस स्टाफ भी इसको पकड़ने के लिए भागा, आगे जाकर इसे पकड़ लिया गया ।  इसका बैग खोला तो उसमें गांजा भरा हुआ था । गांजे का वजन तकरीबन 5 किलो था । इसका नाम मेहताब है और यह उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी का रहने वाला है । पुलिस की पूछताछ में इसने बताया कि यह दिल्ली के सदर बाजार की झुग्ग्गियों से गांजा खरीदता है । यह गांजा सदर बाजार की झुग्ग्गियों में रहने वाले छोटू नाम का शख्स से खरीदता है । मेहताब आलम पहले भी ड्रग्स के धंधे में लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार हो चुका है । उत्तर प्रदेश के बाद यह राजधानी दिल्ली से मादक पदार्थों का करोबार कर रहा था ।

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

VIRAL VIDEO : दिल्ली पुलिसकर्मी को लोगों ने घेरा, गलती से चली गोली

स्पेशल सेल ने हथियारों की तस्करी का किया भंडाफोड़