in

दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों ने भाग कर पकड़े स्नैचर और वाहन चोर 

SHARE With Your Friends

 

स्नैचर यश और सुभम उर्फ़ मामा, तौफिक (बीच में) स्नैचिंग किये हुए मोबाइल और चोरी किये हुए वाहन 
नई दिल्ली : दिल्ली में झपटमारी एक गंभीर जुर्म की शक्ल अख्तियार कर रहा है । इसमें सबसे गौर करने वाली बात यह है कि इन अपराधों को करने वाले नई पीढ़ी के युवा हैं ।
सेंट्रल दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड पुलिस के दो सिपाहियों ने फिर बेहतरीन पुलिसिंग करते हुए दो शातिर स्नैचर ओर वाहन चुराने वालों को पकड़ा हैं । कांस्टेबल परवीन और अतुल ने पिछले हफ्ते ईरानी गैंग के दो ठगों को भागते हुए बहादुरी के साथ पकड़ा था । यह गैंग फ़र्ज़ी क्राइम ब्रांच के अधिकारी बन कर लूटा करता था ।
सिपाही अतुल                      सिपाही परवीन       
सिद्दीपुरी चौकी इंचार्ज संदीप गोधरा सहित पुलिस का गश्ती दल जब इलाके में रोजाना की तरह गश्त कर रही थी । तभी फिल्मिस्तान से  सिद्दी पुरा बाजार में दो स्कूटी सवार बिना हेलमेट और बिना मास्क के सामने से आते दिखे । इन दोनों को पुलिस के गश्ती दल ने रुकने का इशारा किया  इन्होने बौखलाहट में स्कूटीमोड़ी और  भागने लगे, तभी इनके पीछे सिपाही परवीन ओर सिपाही अतुल ने बाइक दौड़ा दी।
इनको करोल बाग़ की राज वाटिका के पास पकड़ लिया गया ।
संदीप गोधरा (चौकी इंचार्ज, सिद्दीपुरा)

जांच से पता चला इनका नाम यश और शुभम उर्फ़ मामा है जो सदर बाजार इलाके से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में स्नैचिंग और वाहन करने आते थे ।इनके पास जो स्कूटी मिली है यह भी प्रशाद नगर इलाके से चोरी की गई थी जिस पर यह स्नैचिंग के लिए निकले थे। इनके पास से स्नैचिंग के एक दर्जन से अधिक मोबाइल और 5 चोरी किये वाहन बरामद हुए हैं।

 ।
स्नैचर यश और सुभम उर्फ़ मामा 

इनकी निशानदेही पर करोलबाग की गफ्फार मार्किट से चोरी के मोबाइल खरीदने वाले तौफिक को गिरफ्तार किया है। तौफिक दोनों स्नैचरों से स्नैचिंग किये हुए मोबाइल खरीदा करता था। यह चोरी के मोबाईलों के EMI नंबर बदल कर फिर बेच देता था। इसके पास से चोरी के खरीदे हुए 16 मोबाइल बरामद हुए हैं।  

यह स्नैचर इतने शातिर थे कि जब यह स्नैचिंग के लिए निकलते थे तो हर दिन अलग अलग रंग की स्कूटी इस्तेमाल करते थे जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके । यह अपराध करने के बाद 5 दिन अंडरग्राउंड हो जाते इसके बाद नए अपराध को अंजाम देने के लिए निकलते थे
SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

सैक्स वर्कर की मासूम बेटी को DCP ने भेजा पढ़ाई के लिए कॉन्वेंट स्कूल

पुलिस सिपाही का कह कर रैप करने वाला फ़र्ज़ी सिपाही गिरफ्तार