

गुलेल मार चोर रोहित उर्फ मोनू को गिरफ्तार करने वाली टीम
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस इंद्रपुरी थाने की टीम ने गुलेल मार बदमाश को किया गिरफ्तार । मोनू नाम का यह बदमाश जेजे कालोनी का रहने वाला है और पाश रिहायशी इलाकों में वारदात को अंजाम देता था ।
इसके वारदात करने का अंदाज ही अलग था । यह गुलेल से कई मीटर की दूरी से छुपकर कार के शीशों पर निशाना लगाता था । शीशा तोड़ने के बाद कार में जो भी समान मिलता वह लेकर फरार हो जाता था ।
इस बार मोनू ने मशहूर महिला पत्रकार रविंदर बावा की कार को अपना निशाना बनाया । 8 अक्टूबर पूसा गेट इंद्रपुरी के पास खड़ी रविंदर बावा की गाड़ी के शीशे गुलेल की चोट से तोड़कर उसमें रखे महंगे फोन लेकर फरार हो गया । इस मामले की शिकायत महिला पत्रकार ने इंद्रपुरी थाने में दर्ज करवाई ।

शिकायत दर्ज करने के बाद एसीपी मायापुरी तनु शर्मा, थाना इंचार्ज सुरेंदर सिंह यादव ने अपनी देखरेख में इस गुलेल चोर को पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर नसीब सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेश, हवलदार नरेंद्र और हवलदार सुरेश को नियुक्त किया ।
इंद्रपुरी थाना इंचार्ज सुरेन्दर सिंह यादव
पुलिस ने आसपास के इलाके से जानकारियां इकठ्ठी करनी शुरू की साथ साथ CCTV कैमरों की वीडियो भी जुटाई गई । इन सभी सबूतों की सहायता से इस वारदात के अपराधी रोहित उर्फ मोनू को पूसा के इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तारी के बाद रोहित ने अपना अपराध कबूल कर लिया । पुलिस ने इसके पास से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया ।
इसके पास से एक गुलेल जिससे वारदात को अंजाम देता था और एक चाकू भी बरामद किया है । पुलिस को रोहित उर्फ मोनू के बारे में जानकारी मिली उसके अनुसार यह एक पेशेवर अपराधी है पहले भी कई अपराधों को अंजाम दे चुका है । इसके अपराधों की सूची बनाई है जिससे इसके द्वारा किये गए अपराधों का खुलासा हुआ है ।
1.E-FIR NO. 00045/19 Dt. 01.03.2019 U/S 379 IPC PS INDERPURI
2.E-FIR NO. 000160/19 DT. 03.10.2019 U/S 379 IPC PS INDERPURI
3.E-FIR NO. 00021/19 DT. 28.01.2019 U/S 379 IPC PS INDERPURI
4.FIR No.272/19 u/s 379/411/427IPC & 25 Arms Act PS Inderpuri.




Comments