
उतराखण्ड : नैनीताल में माल रोड पर चलने लगे ई-रिक्शा। लंबे इंतजार के बाद माल रोड में ई-रिक्शा का संचालन शुरू कर दिया गया है। एसडीएम प्रतीक जैन और पालिका चेयरमैन सचिन नेगी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रथम चरण में पांच ई-रिक्शो का संचालन किये जायेंगे। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
कैपिटल सिनेमा के समीप पार्किंग और चार्जिंग स्थल बनाया गया है। चार सवारी क्षमता वाले रिक्शे में सवारी के लिए प्रति व्यक्ति दस रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

