in

पीएम मोदी ने किया राम मंदिर का शिलान्यास, रखी मंदिर की नींव

इस कार्यक्रम के लिए कई हफ्तों से तैयारियां चल रही थीं और अयोध्या को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है.

SHARE With Your Friends
अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के वक्त यजमान के रूप में पूजन करते भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी. आज देशभर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और सोशल मीडिया तक पर  नींव रखे जाने का लोग जश्न मना रहे हैं. दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रख दी है और मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया है. बता दें, इस कार्यक्रम के लिए कई हफ्तों से तैयारियां चल रही थीं और अयोध्या को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है. जब से श्री राम मंदिर शिलान्यास के कार्यकर्म की घोषणा की गई है तब से समस्त अयोध्या राममय हो गई है। अयोध्या राम के भजन कीर्तन से गूँज रही है। हर तरफ जय श्री राम के जयकार  लग रहे हैं। अयोध्या के घरों से पकवानों के बनने की सुगंध आ रही है।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर

जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के लिए लगभग 3 घंटों तक अयोध्या में रहेंगे. पीएम मोदी सुबह 9.30 पर दिल्ली से रवाना हो गए थे. वह सुबह 10.32 पर लखनऊ पहुंचे थे. इसके बाद वह वहां से अयोध्या के लिए रवाना हुए. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने से पहले हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान की पूजा की थी.

 

अयोध्या में श्री राम लला अपने भाइयों सहित विराजमान

भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचें थे. इसके बाद उन्होंने पहले रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन की. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर को 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड के बीच भूमि पूजन की.

अयोध्या में बनते श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर ख़ुशी के लड्डू

बता दें कि अयोध्या जाने वाले पहले नरेंद्र मोदी पहले पीएम हैं. आज के इस कार्यक्रम के लिए पीम मोदी ने खास भगवा रंग का धोती-कुर्ता पहना है. बता दें, मंदिर निर्माण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. इस खास मौके पर देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने इसके लिए लड्डू और अन्य प्रसाद सामग्री देने का फैसला किया है. इसमें पटना के महावीर ट्रस्ट की ओर से 1 लाख रघुपति लड्डू बांटने का इंतजाम किया जा रहा है.

SHARE With Your Friends

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading…

Comments

comments

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

कुछ ऐसा कर गुजर कि दुनिया सलाम करे ! दिल्ली पुलिस के एक ASI की बेटी ने नामुमकिन को  मुमकिन कर दिखाया

interaction, CP, Delhi all the successful rank holders of UPSC examination,