
Written by : Komal Sharma —— Edited by : Annu Rana (Sub Editor)
मेहनत करने वालो की कभी हार नहीं होती। मेहनत का परिणाम एक दिन ज़रूर मिलता है। हां कभी देर से तो कभी जल्दी, लेकिन सफलता हासिल ज़रूर होती है। बस हौसला और कोशिशें कोशिश जारी रखनी पड़ती है।

ऐसी ही सफलता हाथ लगी है विशाखा यादव को। विशाखा दिल्ली के द्वारका जिले में तैनात असिस्टेंट सब– इंस्पेक्टर राजकुमार यादव की बेटी है। विशाखा ने UPSC सिविल सर्विेस परीक्षा में 6th रैंक हासिल किया है। बात चीत के दौरान ए अस आई राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 3 वर्ष से UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थी और इस बीच 2 बार ये परीक्षा भी दी । लेकिन उसमे उनको सफलता हासिल नहीं हुई। मगर सफलता हासिल ना होने के कारण विशाखा ना तो कभी निराश हुई और नहीं ही कभी हार मानी। बल्कि और ज़्यादा कड़ी मेहनत और प्रयास कर सफलता हॉसिल की। विशाखा हमेशा से पढ़ने में होशियार रही है । विशाखा ने 11th और 12th साइंस स्ट्रीम से की थी और उसके बाद बैंगलोर में एक मल्टनेशनल कंपनी में 2 साल तक नौकरी की । लेकिन वे उससे खुश नहीं थी इसलिए वह नौकरी छोड़ दिल्ली वापस आ गयी। दिल्ली में UPSC परीक्षा के लिए तैयारी करने लगी । और अंत में कड़ी मेहनत परिश्रम के बाद सफलता हासिल की।


