

28 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦दिल्ली पुलिस के हवलदार ने कमीज के लाल कालर से पकड़ा हत्या की कोशिश का अपराधी

Posted : 28 FEB 2023, 9:20 PM
नई दिल्ली :सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्केट थाने के एक हवलदार की समझदारी से हत्या के प्रयास के आरोपी की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हुई. 25 फरवरी शाम के वक्त दिन दीनदयाल उपाध्याय मार्ग काली मंदिर के पास लल्लू शर्मा नाम के व्यक्ति ने जान लेने के मकसद से प्रवेश बजाज नाम के शख्स बुरी तरह पीटा और अधमरी हालत में छोड़ कर फरार हो गया.
इस घटना के बाद ने पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले. एक फुटेज में एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटता दिख रहा था. हालांकि, फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया था. फुटेज के माध्यम से कथित के पहने गए कपड़े, हेयर स्टाइल आदि से पता लगाने का प्रयास किया. हवलदार अमित ने सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी की तस्वीर निकाल ली थी. तस्वीर में आरोपी का चेहरा साफ नहीं आया जिससे उसकी पहचान मुश्किल थी मगर शर्ट का लाल कालर दिखाई दे रहा था.
हवलदार अमित तोमर ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर गश्त के दौरान एक समान कद और व्यक्ति को देखा जिसकी शर्ट का कालर लाल रंग का था. उसने उसे रुकने को कहा, लेकिन अचानक बचने के लिए भागने लगा। हवलदार अमित ने उसका पीछा किया और करीब 200 मीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ने में सफल रहा. पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी कल्लू शर्मा उत्तर प्रदेश के गोंडा बस्ती का रहने वाला है.
इस आरोपी को पकड़ने में कमला मार्किट थाने के हवलदार अमित की सतर्कता काबिले तारीफ है. यदि हवलदार की नजरे कल्लू शर्मा की कमीज के कालर को नहीं ढूंढती तो यह आरोपी नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भगाने में सफल हो जाता.
♦केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा किया स्वीकार

Posted : 28 FEB 2023, 9:00 PM
नई दिल्ली : आज दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया के बचाव के लिए अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने गुहार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने अपील को अस्वीकार करते हुए हाई कोर्ट के दरवाजे खटखटाने की बात कह कर उलटे पांव लौटा दिया. इसके बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है. इस्तीफा देने वाले दोनों ही नेता अलग-अलग मामलों में आरोपी हैं.सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी में मनीष सिसोदिया ही सबसे बड़े नेता थे. उनके पास दिल्ली सरकार के कुल 33 में से 18 विभाग हैं.
18 अहम विभाग संभााल रहे थे सिसोदिया
सिसोदिया के पास शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त, आबकारी, ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य जैसे सबसे अहम विभाग थे. वहीं, सत्येंद्र जैन 9 महीने से तिहाड़ जेल में हैं. जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. सिसोदिया अपने विभागों के साथ ही सत्येंद्र जैन के विभागों का काम भी देख रहे थे. बता दें, आबकारी नीति में पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में CBI कोर्ट ने उनको 4 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है.
♦मुंबई की छात्रा को गलत हाथों में जाने से पहले दिल्ली पुलिस ने बचा लिया

Posted : 28 FEB 2023, 5:20 PM
नई दिल्ली : अक्सर देखा गया है पुलिस द्वारा अपराधों पर नजर रखने के लिए बनाई योजनाओं को जब अमल में लाया जाता है तो उसके परिणाम बहुत ही अनुकूल होते हैं.
नई दिल्ली स्टेशन के सामने रेहड़ी पटरी वालों को पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नजर रखने के लिए अपनी आंख- कान स्कीम का सदस्य बनाया हुआ है. ऐसी ही एक योजना Eye और Ear स्कीम के तहत एक लड़की को रेहड़ी वाले पुलिस को वक्त पर सूचना देकर वक्त पर बचा लिया. जब लड़की दिल्ली के रेड लाइट एरिया से चंद कदमों के फासले पर थी.
यह 17 वर्षीय लड़की मुम्बई के अंधेरी में पढ़ती है. लड़की परिवार का परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहता है. 23 फरवरी को अपनी मां के डाटने के कारण जौनपुर से दिल्ली आ गई. इसके जौनपुर से लापता होने के बाद थाना सिकरारा में इसके अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है.
26 फरवरी को जब यह अजमेरी गेट की तरफ अकेली भटकती हुई मोहम्मद मुस्तकीम के पास आई जो मोबाइल रिचार्ज चार्ज करने का काम करता है. इसने उसे नंबर देकर मुंबई से अपने paytm पर 2000 रुपए मंगवाने को कहा. उसने कहा उसके पास पैसा नहीं है और उसे वापिस घर जाना है.
मुस्कीम ने तुरंत कमला मार्किट SHO को सूचना दे दी. थाने का स्टाफ मौके से लड़की को थाने ले आया. इसके बाद जौनपुर थाना सिकरारा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया इस लड़की के अपहरण की रिपोर्ट थाने में 24 फरवरी से दर्ज है. फिलहाल कमला मार्किट पुलिस के संरक्षण में सुरक्षित है अब जौनपुर पुलिस और लड़की के परिवार वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है.
इस मामले की उल्लेखनीय बात यह है यदि एक जिम्मेदार नागरिक और पुलिस सतर्कता नही दिखाती तो यह लड़की जीबी रोड की बदनाम इमारतों की सीढ़ियों पर चढ़ा दी जाती.
27 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦CM योगी की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत
Posted : 27 FEB 2023, 8:20 PM
♦ CBI कोर्ट ने शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को भेजा 5 दिन की CBI रिमांड पर

Posted : 27 FEB 2023, 6:20 PM
नई दिल्ली : कल CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले में 8 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. आज मनीष सिसौदिया को दिल्ली की CBI कोर्ट ने 4 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है. इस मामले में 5 दिन की रिमांड सीबीआई ने मांगी थी जो उसे मिल गई है.CBI मनीष सिसोदिया को लेकर अपने मुख्यालय पहुंच गई है. गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सीबीआई और सिसोदिया के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कुछ देर के लिए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. सीबीआई ने अदालत से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता को पांच दिनों की हिरासत में उसे सौंपने का अनुरोध किया था. सीबीआई ने 2021-22 की आबकारी नीति (अब रद्द की जा चुकी) को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार शाम सिसोदिया को गिरफ्तार किया था.
26 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ CBI के मुख्यालय में गिरफ्तारी की रात काटेंगे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

Posted : 26 FEB 2023, 11:20 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की खबर से दिल्ली की सियासत में गर्मी आ गई है. CBI उन्हें कल कोर्ट में पेश करेगी. दिल्ली में नई शराब नीति को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता को आज गिरफ्तार किया गया. मनीष सिसोदिया दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के मुख्यालय में रात बिताएंगे. सीबीआई अदालत में पेश किए जाने से पहले सोमवार की सुबह उनका मेडिकल चेकअप होगा.
राष्ट्रीय राजधानी में लाई गई नई शराब नीति को लेकर मनीष सिसोदिया और अन्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे. सीबीआई का तर्क है कि शराब कंपनियां 2021 की नीति तैयार करने में शामिल थीं. इसके लिए एक शराब लॉबी द्वारा 100 करोड़ रुपये की रिश्वत का भुगतान किया गया था जिसे “साउथ ग्रुप” कहा गया. इस बार CBI ने इस मामले में कई सबूत जुटाकर गिरफ्तार किया है. मुख्यताः एक आबकारी विभाग में तैनात IAS अधिकारी द्वारा 164 के बयान को भी गिरफ्तारी का मुख्य आधार बनाया गया है.
♦ CBI ने शराब बिकवाने के मामले में मनीष सिसौदिया का किया गिरफ्तार

Posted : 26 FEB 2023, 9:20 PM
नई दिल्ली : Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के बाद रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने सुबह 11 बजे पेश हुए थे. करीब आठ घंटे तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने उनको गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई दफ्तर जाने से पहले मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे थे.
राजघाट पहुंचने पर उन्होंने कहा कि, मैं यहां बापू का आशीर्वाद लेने आया हूं. सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ”मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं और मैं जेल जाने से नहीं डरता.” सीबीआई कल दोपहर के बाद मनीष सिसोदिया को राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. हो सकता है उनको वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश किया जाए.
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ता कल विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं जिसके दिल्ली की कानून व्यवथा खराब होने का खतरा बना हुआ है. दिल्ली मैं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने राउस एवेन्यू की कोर्ट और उस ओर आने वाले इलाकों पर पुलिस स्टाफ और अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाने की तैयारी कर ली है.
♦ देश के करोड़ों किसानों को होली का फोहफ़ा, 13 वीं किस्त 27 फरवरी को जारी होगी
Posted : 26 FEB 2023, 11:20 AM
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को होली से पहले पीएम किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Yojana) की 13वीं किस्त देने जा रही है. देश के किसान पिछले लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है. सरकार की तरफ से 3वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इसके तहत पीएम किसान की 13वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 13 installment 2023) के पैसे जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान 27 फरवरी कर दिया गया है.
25 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ स्पेशल सेल ने पकड़ा मुठभेड़ के बाद गोगी-दीपक बॉक्सर गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार

Posted : 26 FEB 2023, 10:20 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (दक्षिणी रेंज ) के एसीपी अत्तर सिंह की टीम ने गोगी दीपक बॉक्सर गैंग का शार्प-शूटर ‘अंकित गुलिया’ उर्फ ‘अंकित पिस्तोली’ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.
एसीपी की टीम के इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार ने सेल के स्टाफ के साथ मिलकर 25 फरवरी की सुबह अंकित गुलिया को अरुणा आसिफ अली मार्ग नीला हौज फ्लाई ओवर के पास के इलाके को तड़के 5 बजे घेर लिया. पुलिस को सूचना थी अंकित किसी से मिलने आएगा. पुलिस ने अंकित को सड़क पर रोकने के लिए बैरकेट लगा दिए थे. लगभग सवा पांच बजे मुखबिर के इशारा मिलते ही टीम ने एक्टिवा स्कूटी को रुकने का इशारा किया. अंकित ने रुकने की बजाए दो फायर कर दिए. पुलिस पार्टी ने खुद को बचाते हुए अंकित को काबू में कर लिया. इसके पास से .32 की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
अंकित 9 जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह 6 दिल्ली और 3 हरियाणा के मामलों का वांटेड है. इस पर पिछले वर्ष बुराड़ी में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या, मुंडका में अपने दो प्रतिद्वंदियों की हत्या और अलीपुर की पुलिस पर गोली चलाने के उल्लेखनीय अपराध हैं.
अमित हत्या कांड में अंकित मुख्य शूटर था उसने अकेले 8 राउंड फायर किए थे. वर्तमान में गैंगस्टर दीपक उर्फ बॉक्सर गोगी की मौत के बाद गिरोह का मुखिया है. पिछले वर्ष 23 अगस्त को अंकित गुलिया ने मुंडका इलाके में अंधाधुंध फायरिंग करके मंगल और जोगिंदर नाम के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर डाली. इसने दीपक बॉक्सर के कहने पर अंकित को रंगदारी के लिए पंजाबी बाग के ज्वेलरी शोरूम में जाकर मालिक पर 6 राउंड फायरिंग की थी. पिछले वर्ष 27 सितंबर को अंकित और इसके साथी प्रदीप मोर ने अलीपुर थाने की पुलिस पर रोकने के कारण फायरिंग कर दी थी.
♦ दिल्ली के आनंद पर्वत पर डंपर हादसे में चार की मौत, दो परिवार तबाह

Posted : 25 FEB 2023, 11:20 AM
नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में देर रात एक वाहन हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. आनंद पर्वत इलाके में करीब 1.27 बजे रात
मुख्य रोहतक रोड पर यह हादसा हुआ. इसमें पति पत्नी व पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है.
पुलिस अधिकारी के अनुसार आधी रात के वक्त एमसीडी का तेज रफ्तार ट्रक गली नंबर एक की ओर से आया था और गली नंबर 10 की तरफ मैन रोड पर मुड़ते वक्त संतुलन खो दिया. वहां सड़क पर सरकारी टाइल बिछा रहे मजदूरों पर पलट गया और कई मजदूर उसमें दब गए. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उठा लिया गया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया.
दुर्भाग्य से तीन की मौके पर ही मौत हो गई. घायल किल्लू को पास के जीवन माला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया. इस प्रकार मरने वालों में रमेश (30), सोनम (25), अनुज (4), किल्लू (40) है. मोती नाम के मजदूर को भी मामूली चोटें आई है. मोती के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है.

इस दर्दनाक हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है दो परिवार उजड़ गए. इसमें रमेश नाम के मजदूर और उसकी पत्नी सोनम दोनों की मौत हो गई और किल्लू और उसका चार साल का मासूम बेटा भी काल के गाल में समा गया.
आनंद पर्वत पुलिस ने फरार एमसीडी का ड्राइवर सुमन कुमार को शाम तक हिरासत में ले लिया.
24 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में आप पार्टी और भाजपा के पार्षदों में घमासान
Posted : 24 FEB 2023, 8:20 PM
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (MCD) की एक महत्वपूर्ण बॉडी, स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव में आज वोटों की गिनती आज उस समय बाधित हो गई जब बीजेपी ने एक मत को अमान्य किए जाने पर आपत्ति जताई. पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के सदस्य टेबल पर चढ़ गए और दिल्ली नगर निगम हाउस में एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की. बाद में नौबत हाथापाई की भी आ गई. पार्षदों के बीच मारपीट हुई. एक महिला के बाल भी खींचे गए. बीजेपी के पार्षदों ने कहा कि वे पुनर्मतगणना की अनुमति नहीं देंगे.
मेयर के एक वोट को अवैध घोषित करने के बाद बीजेपी ने मतगणना में बाधा डाली. हालांकि मेयर ने जोर देकर कहा कि परिणाम अमान्य वोट के बिना घोषित किया जाएगा. इसके बाद सदन में अराजकता फैल गई. दोनों पक्षों के पार्षदों ने चिल्लाते हुए एक दूसरे को घूंसे, लात, थप्पड़ मारे और धक्का दिया. कुछ पार्षदों के कुर्ते फटे हुए नजर आए. एक पार्षद गिर भी गया.
आम आदमी पार्टी की सत्ता वाले दिल्ली नगर निगम के 250 पार्षदों में से कम से कम 242 ने एमसीडी की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चयन के लिए मतदान किया. स्थायी समिति नगर निगम की एक शक्ति संपन्न बॉडी होती है जो यह तय करती है कि राशि का उपयोग कैसे किया जाए और किन परियोजनाओं पर किया जाए.
दो महीने की देरी के बाद इस सप्ताह के शुरू में मेयर चुनी गईं ‘आप’ की नेता शेली ओबेरॉय ने एक वोट को अमान्य घोषित कर दिया था. इसको लेकर वे नाराज बीजेपी पार्षदों के निशाने पर आ गईं. बीजेपी पार्षदों ने उनसे चिल्लाकर कहा, “तुम्हें होश नहीं है.”
♦ब्रांडेड रंग गुलाल कंपनी की नकली फैक्ट्री का खुलासा

Posted : 24 FEB 2023, 6:20 PM
नई दिल्ली : होली नजदीक आने पर नकली गुलाल व रंग भी बनने शुरू। ऐसी ही नकली गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री बीती रात दिल्ली पुलिस ने पकड़ी है.
राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में चलाई जा रही थी नकली रंग गुलाल बनाने की फैक्ट्री .नकली गुलाल और रंग से होली खेलने पर हो सकती थी कई तरीके की बीमारियां .लाखों का माल कंपनी के मालिक और दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा.

फैक्ट्री के अंदर नकली रंग गुलाल पैकिंग मशीन , नामी कंपनी के नाम के कार्टून और पनिया भी भारी मात्रा में बरामद. नकली फैक्ट्री का मालिक हुआ फरार। स्वरूप नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन और जांच में जुटी.
राजधानी दिल्ली के कई बाजारों में होली की रंगत और रौनक अभी से दिखने लग गई है. होली का मौका हो और ऐसे में रंगों के बात ना हो यह तो हो ही नहीं सकता लेकिन ब्रांडेड कंपनी के नाम से राजधानी दिल्ली में इस साल नकली रंग और गुलाल लोगों को बेचने की तैयारी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में की जा रही थी जिसका खुलासा कंपनी मालिक और दिल्ली पुलिस ने किया.
स्वरूप नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन और पूछताछ में जुटी हुई है जिससे अगर इस तरीके की कोई अन्य नकली फैक्ट्री भी राजधानी दिल्ली आसपास इलाकों में चलाई जा रही है तो उसका भी खुलासा किया जा सके. फिलहाल दावा किया जा रहा है कि यह एक बड़ी फैक्ट्री थी इसका माल मार्केट में जाना था और उससे पहले ही कम्पनी मालिक की सूझबूझ और दिल्ली पुलिस की सतर्कता से इस नकली फैक्ट्री का खुलासा किया गया.
♦ दिल्ली के रिंग रोड पर दो गाड़ियों की टक्कर में दो की मौत तीन घायल
Posted : 24 FEB 2023, 11:20 AM
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली में 23-24 फरवरी की रात 01.12 बजे आईपी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर दो कारों की दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई.
आईटीओ से सराय काले खां की ओर आ रही ईको स्पोर्ट नंबर और आईपी मेट्रो स्टेशन रिंग रोड के पास सराय काले खां से आईटीओ की ओर आ रही होंडा सिविक नंबर आपस में टकरा गई.
ईको स्पोर्ट का चालक पुनीत कोहली (33) गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. दुर्घटना ग्रस्त होंडा सिविक कार में कुल तीन लोग सवार थे. सुहैल (24) हौज काजी सुई वालान की अस्पताल द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो घायलों में जुनैद (21), रिहान (21) को चोटें आईं और उन्हें जिनका एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इस दुघटना में जो जानकारी मिली उसके अनुसार होंडा सिविक कार ने नियंत्रण खो दिया और रिंग रोड के दूसरी तरफ आ गई और इको स्पोर्ट में जा घुसी.
23 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ T-20 महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम को 5 से पराजय मिली

Posted : 23 FEB 2023, 12:00 PM
नई दिल्ली : India vs Australia Womens Semifinal : आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का फाइनल में जाने का सपना हुआ चकनाचूर. केपटाउन में खेले गए पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम को 5 रनों से करारी हार का मुंह देखना पड़ा . अब 26 फरवरी को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका से होगी.

आस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के साथ खेलते हुए सेमीफाइनल में 173 रनों का टारगेट दिया. टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 3.4 ओवर में 28 रनों पर ही शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 34 बॉल पर 52 और जेमिमा रोड्रिग्ज 24 बॉल पर 43 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला.
♦ दिल्ली के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
Posted : 23 FEB 2023, 11:20 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में जितेंद्र सिंह शंटी के बेटे ज्योत जीत के पीएसओ हेड कांस्टेबल राहुल नागर ने खुद को गोली मारी। अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी, विवेक विहार के आफिस में मारी गोली, जीटीबी अस्पताल में भर्ती है, हालात नाजुक है, शाम 5:28 पर दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
♦ पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले पवन खेड़ा को गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत

Posted : 23 FEB 2023, 11:05 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए गलत बोल ने मुसीबत में डाल दिया. इस मामले में देश के तीन राज्यों में FIR दर्ज करवाई गई जिनमें असम, लखनऊ, वाराणसी में पवन खेड़ा पर FIR दर्ज हुई है. कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को विमान से दिल्ली पुलिस ने असम पुलिस के द्वारा भेजे गए संदेश के बाद उतार लिया. पवन खेड़ा विमान द्वारा AICC की मीटिंग में दिल्ली से बाहर जा रहे थे.
पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के नेताओं ने एयरपोर्ट पर विमान के पास धरना दे दिया जिसके चलते विमान परिचालन में बाधा आई और यात्रियों का समय बर्बाद हुआ.
इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और पवन खेड़ा की तरफ से वकील मनु सिंघवी ने पैरवी की.
गिरफ्तार किए गए पवन खेड़ा ने जमानत पर रिहा होने के बाद सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि यह पहली घटना नहीं है जब लोगों की स्वतंत्रता पर हमला किया गया है. उन्होंने कहा कि मुझे एक आतंकी की तरह विमान से उतार दिया गया. कांग्रेस नेता ने कहा कि बिना किसी नोटिस के मुझे विमान से उतारने के लिए कहा गया जैसे कि मैं एक आतंकवादी हूं. यह लोगों के जीवन और स्वतंत्रता को कम करने का यह पहला उदाहरण नहीं है. यह कल किसी के साथ भी हो सकता है.
पवन खेड़ा ने कहा कि आज ऐसी घटना मेरे साथ हुई है ये कल किसी और के साथ हो सकती है. और कहा कि यह न्यायपालिका की जीत है. मेरे अधिकारों को बनाए रखने के लिए अदालत का धन्यवाद. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मेरी टिप्पणी जुबान फिसलने के कारण थी या नहीं, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं.
गौरतलब है कि पवन खेड़ा के खिलाफ उत्तर प्रदेश में दो और असम में एक एफआईआर दर्ज हुई है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अंतरिम राहत देते हुए 28 फरवरी तक गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया था. जिसके बाद उनकी रिहाई हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को गिरफ्तारी से संरक्षण और कई प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने के अनुरोध संबंधी याचिका को 27 फरवरी को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ तथा वाराणसी और असम में कई प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. अब इन सभी एफआईआर को एक साथ क्लब करके सुनवाई होगी.
♦ 60 लाख की लूट का खुलासा, घर की नौकरानी थी शामिल

Posted : 23 FEB 2023, 8:30 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ दिल्ली के रूपनगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर इलाके की एक बिल्डिंग के फ्लैट में 60 लाख के गहने और महंगी घड़ियों की लूट का खुलासा हो गया है. इस मामले में पुलिस ने नौकरनी मधु, आकिब, अरशद सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.
16 फरवरी को अभिषेक नाम के व्यवसायी की गैरमौजूदगी में उनके घर में हथियार बंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था. घर के लोग वापिस घर आए तो नौकरानी मधु को बंधा हुआ पाया. मधु ने सारा लूट का किस्सा बयां किया. पुलिस को सूचना दी गई मधु ने पुलिस को बताया की बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उसे बांधा कर लूटपाट की और इसके बाद फरार हो गए. पुलिस को मधु पर शक था उससे लगातार पूछताछ जारी रखी गई. मधु ने बाद में पुलिस को बता दिया की लूटपाट की योजना में आकिब और अरशद के साथ उसकी भी भूमिका थी.
पुलिस दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तक इनकी तलाश में जुटी रही. लोनी, मेरठ, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आरोपियों को ढूंढा गया था. इनकी तीनों की गिरफ्तारी के बाद इनके पास से 60 लाख रुपये के गहने.11 महंगी कलाई घड़ियाँ. लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, 2 देशी पिस्टल बरामद की हैं.
♦ दिल्ली नगर निगम ने इमारत में सील किए दो बच्चे
Posted : 23 FEB 2023, 8:05 PM
नई दिल्ली : अमन विहार थाना इलाके के कर्ण विहार पार्ट 5 में एमसीडी की लापरवाही का मामला सामने आया है. बहुमंजिला इमारत को सील करने पहुंचे एमसीडी के दस्ते ने बिना चेक किए इमारत को सील कर दिया. सील होने के बाद दो बच्चे अंदर ही फंसे रह गए. पुलिस ने सील तोड़कर बच्चों को सकुशल बाहर निकाला.
♦ AGMUT केडर के कई IAS और IPS के तबादलों की लिस्ट गृह मंत्रालय द्वारा जारी

Posted : 23 FEB 2023, 6:00 PM
नई दिल्ली : भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने( AGMUT )भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है. दो IAS अधिकारियों को दिल्ली के बाहर भेजा गया है और एक को दिल्ली बुलाया गया है । पांच IPS को दिल्ली से बाहर जाने के आर्डर आए हैं और तीन अधिकारियों को दिल्ली से लाया गया है
♦ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी की रिहाई के लिए थाने को घेरा

Posted : 23 FEB 2023, 5:30 PM
नई दिल्ली : चंडीगढ़ : पंजाब में एक स्वयंभू धार्मिक उपदेशक के करीबी को हिरासत से रिहा कर दिया जाएगा. पुलिस ने कहा कि गुरुवार को उसके सैकड़ों समर्थकों ने राज्य के अमृतसर में एक पुलिस स्टेशन पर उसकी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया. अमृतसर के पुलिस आयुक्त जसकरन सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “उन्होंने पर्याप्त सबूत दिए हैं कि वह (लवप्रीत तूफान) निर्दोष है. विशेष जांच दल (SIT) ने इस पर ध्यान दिया है. ये लोग अब शांतिपूर्वक चले जाएंगे और कानून अपना काम करेगा.”
खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह के समर्थकों की गुरुवार को पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस से झड़प हुई. वे अपने एक साथी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस परिसर में घुस गए. पुलिस ने एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था. सिंह की अगुवाई में तलवार और अन्य हथियार लिए सैकड़ों समर्थक अमृतसर के अजनाला में पुलिस थाने में एकत्रित हो गए. उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए अवरोधक भी तोड़ दिए.
22 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ कोरोना के खौफ से महिला और बच्चा तीन साल से नहीं निकले घर के बाहर
Posted : 22 FEB 2023, 11:30 PM
नई दिल्ली : हरियाणा के गुरुग्राम के चकरपुर में 33 वर्षीय एक महिला मुनमुन मांझी ने अपने नाबालिग बेटे के साथ खुद को किराये के घर में कोरोना से बचाने के लिए तीन वर्ष ‘कैद’ रखा है. पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार को सामने आई जब पुलिस टीम, स्वास्थ्य विभाग और चाइल्ड वेलफेयर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मुख्य दरवाजे को तोड़कर मुनमुन मांझी और उसके 10 वर्षीय बेटे को बाहर निकाला. बाद में मां-बेटे को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.
जब मुनमुन के पति सुजान मांझी ने चकरपुर पुलिस चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार से संपर्क किया और सारी व्यथा बताई.
पुलिस के अनुसार, अपने बेटे के साथ 2020 में लोकदाउन लगने के बाद तीन साल के लिए खुद को ‘कैद’ करने के बाद ऑफिस गए अपने पति को भी घर में आने की इजाजत नहीं दी. पति सुजान ने पहले कुछ दिन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गुजारे और जब वह पत्नी को मनाने में नाकाम रहा तो उसने उसी इलाके में एक अन्य किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया. पति के अनुसार, इस दौरान पत्नी और बेटे से संपर्क में रहने का वीडियो कॉल ही एकमात्र जरिया था. इस दौरान वह घर का किराया और बिजली का बिल चुकाता था. अपने बेटे की स्कूल की फीस जमा करता, किराने का सामान और सब्ज़ियां ख़रीदता था और राशन के बैग्स भी पत्नी वाले घर के मुख्य दरवाज़े के बाहर छोड़ दे देता था. 7 वर्ष की उम्र में महिला ने बच्चे को घर में कैद किया, अब बच्चा करीब 10 वर्ष का हो चुका है.तीन साल से बच्चे की पढ़ाई, खेल और दोस्त- सब कुछ छूट गए थे. बच्चे की मां घर में ही उसके और अपने बाल काटती थी. यहां तक कि 3 वर्षों से घर का कूड़ा भी नहीं बाहर फेंका गया था, जिस कमरे में बच्चा रहता था उसी कमरे में कूड़ा, कटे हुए बाल और गंदगी जमा रहती थी. आस-पड़ोस के लोगों को भी नहीं पता था कि घर में मां-बेटे के साथ कैद है. घर में दीवारों पर ही बच्चा पेंटिंग बनाता था और दीवारों पर ही पेंसिल से पढ़ाई करता था.
एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया, “शुरुआत में मुझे सुजान के दावों पर यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उसने अपनी पत्नी और बेटे से वीडियो कॉल पर मेरी बात कराई तब मैंने मामले में दखल दिया. जिस घर में महिला रह रही थी, उसमें इतनी गंदगी और कचरा जमा हो गया था कि अगर कोई कुछ दिन और बीतते तो कुछ अनहोनी भी हो सकती थी.” इस महिला के बेटे ने पिछले तीन सालों से सूरज नहीं देखा था. यहां तक कि इस महिला ने इन तीन वर्षों के दौरान कोविड के डर से रसोई गैस और स्टोर किए गए पानी का इस्तेमाल भी नहीं किया. तीन वर्ष बाद अपनी पत्नी और बेटे को पाकर सुजान बेहद खुश है, उसने पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया. उसने कहा, “अब उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद हैं कि मेरी जिंदगी जल्द ही पटरी पर लौट आएगी.
♦ लाल किले के ज्ञानपथ पर दिल्ली पुलिस सप्ताह का हुआ रंगारंग समापन

Posted : 22 FEB 2023, 11:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने 16 फरवरी को अपना 76 वाँ स्थापना मनाया. 16 से 22 फरवरी तक दिल्ली पुलिस के 15 जिलों में पुलिस सप्ताह मनाया गया. इस सप्ताह के दौरान जिलों के पुलिस स्टेशन में सामाजिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा, प्रतियोगिताएं, खेल, जनता से मेलजोल, आदि के कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें पुलिस और आमजनता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.

21 फरवरी को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के इवाने गालिब ऑडोटोरियम में मध्य जिला पुलिस ने पुलिस मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जिले के समस्त पुलिस स्टाफ का मंच पर कलाकारों ने भरपूर मनोरजन किया. इस मौके पर पुलिस और जनता के उन लोगों को सम्मानित किया गया श्रेष्ठ नागरिक होने का फर्ज निभाया और जिन्होंने पुलिस में रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशंसनीय कार्य किए हैं.

इस पुलिस सप्ताह का 22 फरवरी का समापन लाल किले के ज्ञान पथ पर हुआ. नॉर्थ जिले की तरफ से पुलिस और पब्लिक के आपसी मेलजोल को बढ़ाने के लिए इसका नाम संगम रखा गया. इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक, सेंट्रल रेंज संयुक्त आयुक्त परमादित्य ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया.

कार्यक्रम में तमाम पुलिस स्टाफ के साथ जिले से आए तमाम लोग शामिल हुए. इस रंगारंग कार्यक्रम में नूरा बहनों ने सूफियाना अंदाज में गायन कर समा बांध दिया.
♦’फीडबैक यूनिट’ जासूसी मामले में मनीष सिसोदिया पर मुकदमें की मिली मंजूरी
Posted : 22 FEB 2023, 10:15 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है. मामला फीडबैक यूनिट बनाने से जुड़ा है. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी थी.
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी के लिए मामला गृह मंत्रालय को भेज दिया था. गृह मंत्रालय ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच की मंजूरी दी है.
मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि 2015-16 में केजरीवाल सरकार ने नियम और कायदों को ताक पर रखकर फीडबैक यूनिक बनाई. आरोप है कि फीडबैक यूनिट ने राजनीतिक लोगों की जासूसी की और मनीष सिसोदिया विजिलेंस विभाग के मंत्री थे.
मनीष सिसोदिया के खिलाफ इससे पहले दिल्ली की शराब नीति को लेकर भी सीबीआई ने छापेमारी की थी. इस मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को समन भी किया है और 26 फरवरी को कुछ सवालों के जवाब जानने के लिए बुलाया है. अब सीबीआई उनके खिलाफ नया मुकदमा दायर करने जा रही है. ऐसे में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है.
21 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦फिर दिल्ली के लिव इन रिलेशन में रहने वाली लडकी को जला कर मार डालने का मामला

Posted : 21 FEB 2023, 3:30 PM
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले के थाना अमन विहार अंतर्गत रमेश एनक्लेव में एक महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने जलाकर मार डाला, लड़की के घरवालों का आरोप है की मृतक लड़की ने छुपकर आरोपी से शादी कर रखी थी और 6 सालो से साथ रह रही थ
लड़की का नाम नीतू उर्फ चंचल है पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला पीछले 6 साल से मोहित नाम के लड़के के लिव इन में साथ रह रही थी। अपने पहले पति को छोड़ दिया था. इस मृतक महिला का एक 8 साल का बेटा और 4 साल की बच्ची भी हैं.
वहीं लड़की के घरवालों का कहना है की वो परिवार वालो को बिना बताए मोहित के साथ शादी कर ली थी।
आरोपी मोहित स्मैक पीने का आदी है, नशे की लत के चलते नीतू उर्फ चंचल के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था. मोहित कई बार नीतू पर जानलेवा हमला कर चुका था.
नीतू के घरवालों का आरोप है की इसी वर्ष 11 फरवरी को नीतू को जलाया था 17 तारीख को एम्स में एडमिट थी. हां 19 तारीख को उसने आखिरी सांस ली.
परिवार के लोगों ने बताया कि नीतू ने इशारे में अपने अपने लिव इन पार्टनर मोहित के बारे में बताया की उसने मुझे जलाकर मार डाला. मृतक नीतू ने बताया कि मोहित कई बार जानलेवा हमला कर चुका है. पैसे को लेकर=झगड़ा होता. पुलिस का कहना है घटना वाले दिन अपने दोस्त के घर पर नशा किया था। फिर नीतू और मोहित के बीच झगड़ा हुआ, झगड़े के बाद वो नीतू पर तारपीन का तेल डाल कर आग लगा जला दिया। फिल्हाल दिल्ली पुलिस परिवार के आरोप पर मोहित को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है.
♦दिल्ली के मॉडल टाउन में एचडीएफसी बैंक के अंदर फायरिंग
Posted : 21 FEB 2023, 3:30 PM
नई दिल्ली : मॉडल टाउन थाना इलाके के गुजरांवाला टाउन के एचडीएफसी बैंक में युवक ने चलाई गोलियां. इस घटना के वक्त बैंक के अंदर स्टाफ और बैंक ग्राहक भी मौजूद थे जो बाल-बाल बचे.
इस फायरिंग के पीछे लूट के इरादे को फिलहाल इनकार किया जा रहा है. फायरिंग करने वाला पूरी तरह नशे में धुत था. पुलिस फायरिंग करने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
♦कैश बैन के गार्ड की लापरवाही से एक सख्स को लगी गोली
Posted : 21 FEB 2023, 3:00 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ वेस्ट, लारेंस रोड स्थित महाराष्ट्र बैंक पर कैश बैन पहुंची उसी दौरान कैश बैन के गार्ड की लापरवाही से गोली चल गई और गोली उसके साथ के एक व्यक्ति को लग गई. जिसके बाद फौरन उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है. मौके पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
20 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦दिल्ली जल बोर्ड क्योस्क ई बिल घोटाले में ज्वाइंट डायरेक्टर को ACB ने किया गिरफ्तार

Posted : 20 FEB 2023, 11:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो ने दिल्ली जल बोर्ड क्योस्क ई बिल घोटाले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है. दिल्ली जल बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्ट नरेश सिंह को 20 करोड़ के डीजेबी ई कियोस्क पानी बिल घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. दिसंबर में दर्ज हुई थी एफआईआर फ्रेश पे और ऑरम के 3 कर्मचारियों राजेंद्र नायर, गोपी कुमार केडिया, अभिलाष वसूकुट्टन पिल्लई को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है.
गिरफ्तारी के आधार:
1. वह ऑरम और फ्रेश पे के निदेशकों से लाखों रुपये की रिश्वत ले रहा था।
2. उन्होंने ऑरम और नए वेतन के साथ बिल भुगतान का मिलान नहीं किया, जो कि वे उप निदेशक राजस्व के रूप में बाउंड थे.
3. 2015 से जब पहली बार ठेका बढ़ाया गया था, तब से हर साल ई-कियोस्क से बिल भुगतान की वसूली के ठेके को साल दर साल और 2020 तक बढ़ाने में उन्होंने फ्रेश पे की मदद गुपचुप पीछे के दरवाजे से की थी.
♦दूसरी पत्नी ने कर डाली पति की गला घोट कर हत्या,
Posted : 20 FEB 2023, 10:00 PM
नई दिल्ली : कल नॉर्थ ईस्ट जिले में कमल विहार करावल नगर मैं हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड के आरोप में मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 19 फरवरी को सुबह 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स उठ नहीं रहा है. यह कॉल मुन्ना की पत्नी ने ही की थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुन्ना को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत करार दे दिया गया.
इस केस की जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि मृतक मुन्ना ने दो शादी की हुई थी मुन्ना की पहली पत्नी बिहार के भागलपुर में रहती थी जिसके 3 बच्चे हैं. दूसरी पत्नी से शादी के बाद एक बच्चा है.
पहली शादी का भेद खुलने के बाद पति पत्नी में झगड़ा हुआ और इस झगड़े के दौरान मुन्ना की पत्नी ने अपने पति के सिर पर डंडे से प्रहार किया और बाद में उसका गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस ने मृतक मुन्ना की पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है
♦ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 10 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Posted : 20 FEB 2023, 3:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल साउदर्न रेंज ने 10 करोड़ कीमत की अफीम की कंसाइनमेंट पकड़ी है. इस अफीम की खेप मणिपुर से मंगवाई गई थी और वही पंजाब और दिल्ली में सप्लाई के लिए लाई गई थी .

स्पेशल सेल की रेसिपी अतर सिंह और उनकी टीम के इंस्पेक्टर शिवकुमार और इंस्पेक्टर कर्मवीर की टीम ने रणबीर सिंह उर्फ टिंकू और लोयांगंबा इटोचा को दिल्ली के सरिता विहार एमबी रोड से गिरफ्तार किया है. यह तकरीबन 5 साल से अफीम और हीरोइन की सप्लाई कर रहे थे. इनके पास से तकरीबन 50 किलो अफीम बरामद की गई है. पुलिस को चकमा देने के लिए यह सारी अफीम उन्होंने कार की बॉडी में छुपाई हुई थी.
♦दिल्ली सरकार के अस्पताल की लापरवाही, जिंदा बच्ची को मृत घोषित कर डाला.
Posted : 19 FEB 2023, 11:00 PM
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के सरकारी एलएनजेपी अस्पताल की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है. इस अस्पताल को दिल्ली सरकार चलाती है. आज दोपहर को 2:00 बजे जच्चा बच्चा विभाग में एक नवजात जन्मी बच्ची को अस्पताल के डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर परिवार को घर भेज दिया. परिजनों ने घर जाकर देखा तो लड़की जीवित थी. फिलहाल लड़की के परिजन वापस अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने देखने से किया मना कर दिया. परिजन एलएनजेपी अस्पताल के बाहर रात को खड़े रहे.
इस सारे मामले की सूचना जैसे ही मध्य जिला डीसीपी के पास पहुंची तो इस मामले को डीसीपी ने खुद संज्ञान में लेते हुए मदद की ओर बच्ची को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल इस बच्ची का डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है की बच्ची खतरे से बाहर है.
♦प्रधानमंत्री ने गौरैया-संरक्षण के प्रयासों की सराहना की
Posted : 19 FEB 2023, 10:30 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने घर में गौरैया-संरक्षण के लिए राज्यसभा सदस्य श्री बृजलाल के प्रयासों की सराहना की है. राज्यसभा सदस्य के एक ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया ;
“बहुत खूब! आपका यह प्रयास हर किसी को प्रेरित करेगा. ”बहुत खूब! आपका यह प्रयास हर किसी को प्रेरित करेगा।
हमारे आवास में गौरैया।मैंने 50 घोंसले लगा रखे हैं। गौरैया ने अंडे देनें शुरू कर दिये हैं।आवास में 100 से अधिक गौरैया हैं।मैं गौरैया के लिए हमेशा बाजरा, काकुन और चावल के टुकड़े खिलाता हूँ।गर्मी आ गई है, घर में चिड़ियों के लिए पानी रखना न भूलें।#housesparrow pic.twitter.com/g6HVBeOPC2
— Brij Lal (मोदी का परिवार) (@BrijLal_IPS) February 18, 2023
♦हम लद्दाख के लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे: प्रधानमंत्री
Posted : 19 FEB 2023, 10:30 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख के लोगों के जीवन को आसान बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। वे लद्दाख से लोकसभा सदस्य श्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें संसद सदस्य ने लद्दाख के लोगों को हर मौसम में सड़क-संपर्क प्रदान करने के लिए 4.1 किमी लंबी शिंकुन एलए के निर्माण हेतु 1681.51 करोड़ रुपये की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त की थी।
♦बरेली भोजीपुरा थाने के सिपाही ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर है

Posted : 19 FEB 2023, 10:00 PM
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : बरेली के भोजीपुरा थाने की पीवीआर 224 पर तैनात सिपाही शिवम भारद्वाज ने ड्यूटी के दौरान अपनी पिस्टल से अपने को गोली मार ली. शिवम भारद्वाज मवाना मेरठ का रहने वाला है 2019 बैच का भर्ती है. गोली की खबर मिलते है पुलिस गंभीर हालत में SRMS हॉस्पिटल लेकर आई. अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
♦गाजियाबाद में 2 इमारतें गिरने के बड़े हादसे में दो की मौत
Posted : 19 FEB 2023, 7:00 PM
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश : लोनी में निर्माणाधीन फैक्ट्री की अचानक छत गिर गई. इस हादसे में काम करने वाले 2 मजदूरों की मौत हो गई है और 8 घायल जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं. इस हादसे के बाद NDRF–SDRF मौके पर पहुंच गई हैं. वहीं गाजियाबाद में अन्य फैक्ट्री की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर घायल हो गए हैं.
18 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ गैंगस्टर नीरज बवाना को हथियार बेचने वाले दो लोगों को दिल्ली में सेल ने पकड़ा

Posted : 18 FEB 2023, 3:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले सिंडिकेट के दो सदस्य अर्थात् मो. समीर और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है.
दक्षिणी क्षेत्र स्पेशल सेल के एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व इंस्पेक्टर जितेंद्र ने भंडाफोड़ किया है. दोनों को NTPC इको पार्क, कलंदी कुंज, मीठापर से पकड़ा है.

दोनों के पास से कुल 10 पिस्टल और आग्नेयास्त्र ले जाने में इस्तेमाल होने वाली एक मारुति अर्टिगा कार बरामद की गई है. दोनो आरोपी मध्य प्रदेश के एक हथियार सप्लाई करने वाले से पिस्तौल खरीदक नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों को दिल्ली एनसीआर में बेचा करते थे.
♦ अवैध संबंधों के शक में पत्नी और बेटे की ले ली जान

Posted : 18 FEB 2023, 10:00 AM
नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तर पश्चिम इलाके में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसका नाम बृजेश (24) बताया जा रहा है. आरोप है कि बृजेश ने अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल किया है. दिल्ली के शकूरपुर इलाके में रहने वाले इस शख्स से जब पुलिस ने पूछताछ कि तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. बृजेश को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था. इसीलिए उसने अपनी पत्नी और बेटे को घर में सब्जी काटने वाले चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया.
ब्रिजेश औरैया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और बल्ब होल्डर बनाने वाली फैक्ट्री में पैकेजिंग का काम करता है. 2016 में शादी की थी. इसके दो बेटे हुए एक बेटा जिसकी हत्या की उसकी उम्र डेढ़ साल थी. एक चार साल का बेटा बच गया है. सुभाष पैलेस। पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
17 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦उद्धव ठाकरे से छीनी शिव सेना की बादशाद, शिंदे गुट को मिला शिव सेना तीर कमान चिन्ह
Posted : 17 FEB 2023, 8:50 PM
नई दिल्ली :उद्धव ठाकरे के गुट को महाराष्ट्र की राजनीति जबरदस्त लगा है. भारत निर्वाचन आयोग ने एकनाथ शिंदे की टीम को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दे दी है. आयोग ने शुक्रवार को शिवसेना का ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न भी शिंदे गुट को दे दिया है. इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे की टीम को करारा झटका लगा है. उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी का नाम और पहचान (चुनाव चिह्न) दोनों खोना पड़ा है.
चुनाव आयोग ने पाया कि उद्धव गुट की पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक है. इसमें लोगों को बिना किसी के चुनाव के नियुक्त किया गया था. आयोग ने यह भी पाया कि शिवसेना के मूल संविधान में अलोकतांत्रिक तरीकों को गुपचुप तरीके से वापस लाया गया, जिससे पार्टी निजी जागीर के समान हो गई. इन तरीकों को चुनाव आयोग 1999 में नामंजूर कर चुका था. इसी के साथ महाराष्ट्र में शिवसेना से अब उद्धव गुट की दावेदारी खत्म मानी जा रही है.
चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को ‘मशाल’ चुनाव चिन्ह रखने की अनुमति दी है. उद्धव ठाकरे ग्रुप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राऊत ने चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि “चुनाव आयोग के फैसले को उचित नहीं मानते हैं.” अब शिव सेना चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी.
♦गैंगस्टर्स को हीरो मानकर अपराध करने वाले नाबालिग गिरफ्तार

Posted : 17 FEB 2023, 7:50 PM
नई दिल्ली : नाबालिग आजकल गैंगस्टर और अपराधियों पर बनी फिल्मों का अनुसरण करके अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाने की होड़ में लगे हैं. इनका मानना है जितने आपराधिक केस दर्ज होंगे उतने बड़े अपराधी होने का ठप्पा लगेगा और लग डरेंगे.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे नाबालिग को पकड़ा है जो खुद पर केस दर्ज करवाने के लिए वारदात करता था. इस नाबालिग के गिरोह में कई नाबालिग व बालिग हैं. ये जिस केस में बंद होना चाहते थे, उसी हिसाब से अपना इंस्टाग्राम पर अपनी ID बनाते थे. कोई मकोका में बंद होना चाहता था , कोई धारा 307 में तो कोई धारा 302 में. यही नहीं, इन्होंने मकोका, 302 व 307 में नाम से ID बना रखी थी.
खास बात यह है कि ये वारदात से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खुलेआम बताते थे कि अगले दिन वहां वारदात करने जा रहे हैं? ऐसा करके वे एक तरह से पुलिस व पूरे सिस्टम को चैलेंज करते थे. पुलिस को चैलेंज करने के बाद अगले दिन ये वारदात कर भी देते थे. अभी इन्होंने दो दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या करने का लाइव किया था. हालांकि पुलिस ने नाबालिग को समय पर पकड़ लिया इसलिए उस व्यक्ति की हत्या होने से बच गई.
खास बात यह है कि यह बॉलीवुड मूवी ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी एक्शन फिल्मों से प्रभावित थे. गैंग का मास्टरमाइंड लारेंस बिश्नोई से प्रभावित बताया गया है. इनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि ये नाबालिग पुलिस पर भी फायरिंग कर चुके हैं.
♦सैक्सी वीडियो के नाम पर करोड़ों की ब्लैकमेलिंग करने वाले क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने पकड़े

Posted : 17 FEB 2023, 6:30 PM
नई दिल्ली : क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने सैक्स के नाम पर करोड़ों की रकम ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उगाही करने वाले गैंग का भंडा फोड़ किया है. यह गैंग राजस्थान के भरतपुर और हरियाणा के मेवात से संचालित किया जाता था. इस ब्लैकमैलिंग गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें खुर्शीद खान (31), रमन (42), मुरारी (42), कालूराम (33), विक्रम जाटव (24) ने सुनील गौतम नाम के कारोबारी को नग्न वीडियो रिकॉर्ड कर उससे 5 लाख से अधिक की रकम वसूली थी.
यह गैंग वाह्ट्स ऐप पर लडकी द्वारा काल करवाते थे. इसके बाद आपस में चेटिंग शुरू होती है. दूसरी तरफ लड़की लाइव विडियो में कपड़े उतार उतार कर दिखाती थी और उसे भी उतारने के लिए कहती है. इसके बाद नग्न वीडियो को रिकार्ड करके ब्लैकमेल करते थे.
इस गैंग ने अपने जाल में फंसा कर 6 महीने में तकरीबन उगाही के 4 करोड़ रुपए ATM से निकाले थे. इस गैंग ने अहमदाबाद से भी 2.7 की उगाही की थी. इनके पकड़े जाने के बाद वह राज भी खुल गया है.
इस गैंग ने शिकायत कर्ता को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर केस में फसाने की धमकी दी और लडकी द्वारा आत्महत्या की बात से डरा दिया. लड़की के परिजनों से समझौता करवाने के लिए और रकम मांगी थी.
♦दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में दिल्ली की पिच पर भारत के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की धराशाई
Posted : 17 FEB 2023, 6:00 PM
नई दिल्ली : India vs Australia 2nd Test Cricket Match : दिल्ली की पिच हमेशा स्पिनरों के की मददगार साबित होती है. अनिल कुंबले ने इसी पिच पर अपनी फिरकी गेंदबाजी से पाकिस्तान के अकेले 9 विकेट चटकाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन यहां सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे, जिनका मानना है कि घरेलू परिस्थितियां तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद करती हैं. तेज गेंदबाज शमी ने पहले दिन चार विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 263 रन पर सिमट गयी. स्पिनर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने तीन तीन विकेट झटके. पारी की शुरुआत में शमी ने गुडलेंथ क्षेत्र को निशाना बनाया, जिससे उन्हें डेविड वॉर्नर को आउट करने में मदद मिली. पारी के अंत में शमी ने गेंद को रिवर्स कराया और पुछल्ले बल्लेबाज नॉथन लॉयन और पदार्पण कर रहे मैथ्यू कुहनेमैन के विकेट झटके.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को प्वेलियन पहुंचाने के बाद. मैच की समाप्ति पर पहले पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बनाए हैं. राहुल शर्मा 13 और के. एल. राहुल 4 रनों पर खेल रहे हैं. भारत फॉलआन से 142 रन पीछे हैं.
♦दिल्ली के शक्ति नगर में दिनदहाड़े लाखों की लूट
Posted : 16 FEB 2023, 10:00 PM
नई दिल्ली : उत्तरी जिला दिल्ली के शक्ति नगर में कल दिन दहाड़े गन पॉइंट घर मे 60 से 65 लाख की जूलरी व कैश की लूट. बाईक से आये बदमाशो ने घर के नौकर को बंधक बना घर मे जमकर लूट पाट की. जाते समय जोमैटो के टीशर्ट पहन कर फरार हो गए. लूट के समय घर के लोग बाहर थे घर में सिर्फ नोकर मौजूद था.
♦दिल्ली पुलिस को मिली 5 फोरेंसिक मोबाइल वैन, अब मौके पर मिलेगी घटना की रिपोर्ट

Posted : 16 FEB 2023, 3:00 PM
नई दिल्ली : आज दिल्ली पुलिस ने अपना 76 वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समारोह में शिरकत की. दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्य क्षमता को अपराधों के खिलाफ ताकतवर बनाने के लिए फॉरेंसिक वैन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. फॉरेंसिक जांच में तेजी के लिए पांच फ़ोरेंसिक मोबाइल वैन दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल की गई हैं.
नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) से खरीदी वैन सजा की दर को बढ़ाने के साथ-साथ मौजूदा फोरेंसिक लैब पर बोझ को कम करेंगी. दिल्ली पुलिस जघन्य अपराधों के मामलों में फॉरेंसिक जांच में तेजी लाने के मकसद से हाई-टेक अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन (एमएफवी) अपने बेड़े में शामिल करेगी.
♦वर्दी हुई शर्मसार नई दिल्ली स्टेशन पर जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों ने यात्री से लूटे 12 हजार रुपए, दोनों सस्पेंड
Posted : 15 FEB 2023, 5:00 PM
नई दिल्ली : जब रक्षक ही लुटेरे हो जाए तो आम आदमी आखिर कहाँ जाए यह एक सवाल है पुलिस महकमें के लिए. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल मुकेश बीती रात 16 नंबर प्लेटफॉर्म में पटना से आने वाले एक यात्री को सुरक्षा जांच की के लिए उसका बैग खुलवाकर उसके 12 हजार रुपये छीन लिए. मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों पुलिसकर्मियों ने यात्री को जांच के लिए रेलवे फुटओवर ब्रिज पर रोका और इसके बाद उसका बैग खुलवाया. बैग उसे झूठे मामले में फसाने की धमकी देकर 12 हजार रुपए लूट लिए.
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल जितेंद्र की इससे पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन में तैनाती थी. वहाँ भी पैसे छीनना उगाही करने का मामले सामने आए थे. पीड़ित यात्री द्वारा PCR काल होने के बाद मामले की तफ्तीश करने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल जितेंद्र और मुकेश को निलंबित कर लाइन हाजिर किया है.
♦दिल्ली में शख्स ने लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर ली जान, फिर शव को फ्रिज में छिपाया

Posted : 15 FEB 2023, 3:00 PM
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धाकांड के बाद एक और हत्याकांड सामने आया है. जिसमें फिर उसके शव को फ्रिज में रख दिया. बाबा हरिदास नगर इलाक़े के मित्राऊ गांव में साहिल नाम के शख्स ने कार में मोबाइल चार्ज करने वाली वायर से गला दबाकर अपनी लिव-इन-पार्टनर निक्की की हत्या कर डाली. फिर उसके शव को 40 किलोमीटर दूर अपने ढाबे में ले जाकर शव को फ़्रिज में छिपा दिया. इतना ही नहीं आरोपी साहिल गहलोत ने अगले ही दिन किसी दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है.

सूत्रों ने कहा कि जिस कार में निक्की यादव की कथित तौर पर हत्या की गई थी, उसे जब्त कर लिया गया है. फिलहाल आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. 24 वर्षीय फार्मा ग्रेजुएट साहिल ने हत्या के दिन कथित तौर पर दूसरी महिला से शादी कर ली थी. निक्की यादव के लापता होने पर पुलिस ने साहिल को ढूंढ निकाला. इस मामले में निक्की के पड़ोसी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. हरियाणा में झज्जर में उसके परिवार को नहीं पता था कि वह कहां है. पुलिस ने कहा कि निक्की और साहिल मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के दौरान मिले थे.
इसके बाद से वो लिव-इन रिलेशनशिप में थे. उसे नहीं पता था कि साहिल की सगाई किसी दूसरी महिला से हो गई है. निक्की के पिता सुनील यादव ने साहिल के लिए मौत की सजा की मांग की है. यह घटना पिछले साल दिल्ली में हुई श्रद्धा वाकर हत्याकांड से काफी मिलती-जुलती है.
♦दिल्ली के लाल किला पुलिस चौकी में लगी आग
Posted : 15 FEB 2023, 10:00 AM
नई दिल्ली : पुरानी दिल्ली की कोतवाली थाना पुलिस चौकी में आधी रात अचानक आग लग गई. यह आग सबवे के बेसमेंट में बनी चौकी में लगी थी. आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. इस आग में चौकी के कागजात और कई इलेक्ट्रॉनिक और सुरक्षा उपकरण जल कर खाक हो गए. इस आग से किसी के हताहत होने की खबर नही है.
14 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦वेस्ट दिल्ली पंजाबी बाग में ज्वेलर्स पर फायरिंग से दहशत
Posted : 14 FEB 2023, 11:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के पंजाबी बाग थाने इलाके के क्लब रोड पर स्थित शिवम ज्वेलर्स पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. तकरीबन बदमाशों ने 5 राउंड की फायरिंग को अंजाम।दिया. फायरिंग के दौरान बाल बाल बचे शिवम ज्वेलर्स के मालिक पुलिस के आला अफसर मौके पर दिनदहाड़े गोली कांड से क्लब रोड पर दहशत का माहौल
♦दबंगों ने घर में बंद करके पुलिसवालों को पीटा और वर्दी भी की तारतर
Posted : 14 FEB 2023, 11:00 AM
नई दिल्ली : सदर बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक घर पर शिकायतकर्ता के साथ गए दो पुलिस कर्मियों को घर के 6 लोगों ने बंधक बना कर धुनाई करने के बाद मोबाइल छीन लिया. 13-14 रात तकरीबन 1:30 बजे एक महिला सोफिया थाने में आई और बताया कि उसके पति अशफाक ने उससे झगड़ा कर घर से निकाल दिया है. फिर हवलदार पवन और सिपाही महिपाल शिकायतकर्ता के साथ l उसके घर पहुंचे. जहां 6 लोग अशफाक, अखलाक, अफाक, बुरहान, हसीन बानो और आयशा घर में मौजूद थे. पुलिस ने शिकायत के बारे में पूछताछ शुरू की तो घर के लोगों ने शिकायतकर्ता को गाली गलौच करना शुरू कर दिया. अचानक बुरहान ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, इसके बाद वे पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगे, जब उन्होंने इन लोगों को मनाने की कोशिश की तो वे उनके साथ मारपीट करने लगे और उनके हाथ में डंडे थे और हवलदार पवन और सिपाही महिपाल के साथ सोफिया को पीटना शुरू कर दिया.
खुद को और शिकायतकर्ता को बचाने की कोशिश करते हुए थाने में फोन करने लगे लेकिन इन लोगों ने उनका फोन छीन लिया.
जब वे जान बचाने के लिए घर से निकलने लगे तो उन्होंने रास्ता रोक लिया और जाने भी नहीं दिया, कुछ देर बाद थाने में किसी ने सूचना दी तो मौके पर एमपीवी का स्टाफ आया और उन्होंने तीनों को मुक्त कराया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. इस हमले में एचसी पवन और सीटी महिपाल को चोटें आईं और वर्दी भी इन लोगों ने फाड़ दी. इसलिए मामला दर्ज किया गया है. अशफाक और अफाक फरार हैं यह दोनों भाई BC हैं अशफाक 3 अपराधी और अफाक मामलों का मुजरिम है. अफाक अपनी पत्नी के इलाज के कारण पैरोल पर आया हुआ था.
13 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ सेंट्रल दिल्ली में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
Posted : 13 FEB 2023, 7:31 PM
नई दिल्ली : 10 फरवरी चांदनी महल इलाके में आधी रात में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार. सेंट्रल दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने सोजैब नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. सोजैब इलाके का घोषित अपराधी है. सोजैब का अमान मलिक नाम से पुरानी रंजिश थी. आपसी रंजिश के चलते सोजैब ने आधी रात को तीन राउंड फायरिंग की थी. इसके बाद पुलिस के डर से दिल्ली के चांदनी महल सूई वालन फजलपुरा से स्पेशल स्टाफ ने मुखबरी के आधार पर कर लिया.
♦ नॉर्थ ईस्ट पुलिस ने किया 41 जुआरियों को गिरफ्तार

Posted : 13 FEB 2023, 7:15 PM
नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने एएटीएस और ज्योति नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर ज्योति नगर इलाके में छापेमारी कर जुआ खेलने वाले एक गिरोह का पर्दापाश करते हुए 41 लोगों को गिरफ्तार किया है.
♦ पूंठ कला में फायरिंग से एक घायल
Posted : 13 FEB 2023, 7:00 PM
नई दिल्ली : पूठ कला गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग एक शख्स को लगी गोली. मौके पर पुलिस बल तैनात घायल को नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया गया.
♦ झगड़े में पेट्रोल पंप कर्मचारी को मारा चाकू
Posted : 13 FEB 2023, 11:00 AM
नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पेट्रोल पम्प पर कर्मचारी को चाकू मारकर हत्या की कोशिश. अजहर पुत्र इरफान अपने चचेरे भाई अरशद, के साथ शादी में शामिल होने के बाद सब्जी मंडी मौर्य के पास एचपी पेट्रोल पंप पर आया. उसी दौरान कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई. इसी दौरान सोनू सरदार गिरोह का एक विक्की और एक बादल ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को चाकू मार दिया.
12 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ डिमोलिशन का विरोध कर रही महिलाओं ने पुलिस की आंखो में फैंकी मिर्ची
Posted : 12 FEB 2023, 8:00 PM
नई दिल्ली : महरौली में डीडीए और पुलिस स्टाफ अवैध कब्जा हटाने पहुंचा तो डेमोलिशन का विरोध करने भारी भीड़ इकट्ठी हो गई. डिमोलिशन को रोकने के लिए महिलाओं ने पुलिस पर लाल मिर्ची का पाउडर भी फेंका. पुलिस ने सरकारी काम काज में और पुलिस पर हमले करने के दोषी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं
♦दिल्ली : बच्चे की लिफ्ट में फंसकर मौत

Posted : 12 FEB 2023, 7:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली में बच्चे के लिफ्ट में फंसने से हुए कई टुकड़े, फैक्ट्री की लिफ्ट से ढोया जाता था व निर्माण सामग्री चलती थी लिफ्ट पर।
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत आज रविवार दोपहर की घटना
11 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦32 लाख की डकैती में शामिल CISF का जवान और अन्य दो साथी गिरफ्तार
Posted : 11 FEB 2023, 9:00 PM
नई दिल्ली : मेट्रो सुरक्षा में तैनात एक सीआईएसएफ कांस्टेबल और 2 अन्य लोगों को उत्तरी जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. 6 फरवरी को सब्जी मंडी इलाके में नकली पुलिस बनकर सूर्य प्रताप सिंह को 32 लाख की रकम की डकैती के साथ उठाकर ले गए थे. 32 लाख की रकम पीडी गुप्ता एंड सन्स, कच्चा बाग, चांदनी चौक दिल्ली में जानी थी जो पुराने और फटे नोटों को बदलने का कारोबार करते हैं.
आरोपियों ने वजीराबाद के गोपालपुर में सूर्य प्रताप सिंह को अपनी गाड़ी से बाहर फेंका और नोट लेकर फरार हो गए थे.
जिन पांच बैग में 32 लाख के नोटों को लेकर यह फरार हुए थे वो सभी 20 रुपए की शक्ल में थे. यह नोट शादी में नोटों की माला के लिए इस्तेमाल किए जाते थे.
चांदनी चौक, मोती नगर, नजफगढ़, नरेला, शाहदरा, महरोली और गाजियाबाद में इन नोटों की ज्यादा खपत है. स्पेशल स्टाफ की टीम ने इस व्यवसाय को चलाने वाले व्यवसायियों और थोक बाजारों की पहचान की गई और मुखबिरों को ऐसे नोटों को बेचने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। इस कवायद के आधार पर स्पेशल स्टाफ में दिनांक 09-फरवरी को शाहदरा के बाजार में ऐसे नोटों की बिक्री के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी. तुरंत छापेमारी की गई और संदिग्ध की पहचान की गई। इसके बाद मेट्रो सुरक्षा में तैनात एक सीआईएसएफ कांस्टेबल और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें थाना सब्जी मंडी को सौंप दिया गया. अभी नोटों की बरामदगी के लिए स्पेशल स्टाफ की छापेमारी चल रही है.
♦दिल्ली में आधी रात लुट जाती युवती की इज्जत, दो युवकों ने बचाई उसकी इज्जत

Posted : 11 FEB 2023, 10:20 AM
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में दो युवकों की हिम्मत और पुलिस पीसीआर की तुरंत कार्यवाही के चलते एक युवती की इज्जत बचा ली गई. अन्यथा निर्भया, कंझावला कांड की तरह दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो जाती
वाक्या 10-11 फरवरी की आधी रात तकरीबन 1:30 बजे का है । एक युवती ईदगाह ढलान की ओर से झंडेवालान की ओर जाने वाली सड़क पर अकेली जा रही थी. लड़की की मानसिक स्तिथि कुछ ठीक नहीं थी. युवती पढ़ी लिखी और किसी अच्छे परिवार की लग रही थी. सुनसान सड़क पर अकेली जाती लड़की को देख वहां से गुजर रहे एक मिनी ट्रक कंटेनर के ड्राइवर ने लड़की का हांथ पकड़ कर ट्रक में अंदर खींचने की कोशिश की. उसी वक्त स्कूटी पर जा रहे दो युवकों ने जिनमे एक का नाम राजीव शर्मा और दूसरे का नाम जगप्रवेश है दोनों ने सारा माजरा देखा तो स्कूटी से उतर कर ललकारते हुए ट्रक की तरफ भागे. दोनों को आता देख ट्रक वाला ट्रक छोड़ डिवाइडर कूद कर भाग गया.
इसके बाद राजीव ने जग प्रवेश को लड़की का ध्यान रखने को कहा और PCR की सहायता लेने झंडेवालान मंदिर की तरफ अपनी स्कूटी से भागा. झंडेवाले मंदिर के बाहर खड़ी PCR में तैनात स्टाफ ने जैसे ही घटना सुनी बिना वक्त गवाएं चंद मिनट में लडकी के पास पहुंचकर उसको सुरक्षित पुलिस स्टेशन पहाड़गंज ले गई.

पुलिस ने जानकारी दी युवती नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के उस्मानपुर की रहने वाली थी. मानसिक स्तिथि ठीक न होने के कारण घर से चुपचाप अकेली भटकती हुई पहाड़गंज इलाके में आ गई थी. दो हिम्मती युवकों की मदद और PCR की तत्परता से युवती सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है.
♦AE, JE पेपर लीक करने वाले कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया

Posted : 11 FEB 2023, 6:20 AM
नई दिल्ली : JE Paper Leak Case: हरिद्वार में एई-जेई पेपर लीक मामले में पैसे लेकर नकल कराने वाले एक कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी विक्की रुड़की में जीनीयस एजुकेशन प्वाइंट के नाम से कोचिंग सेंटर चलाता था. उत्तराखंड पुलिस ने इसके पास से दो लाख कैश और कई ब्लैंक चेक भी बरामद किए हैं.
कोचिंग सेंटर संचालक विक्की पेपर लीक करने वाले गिरोह के संपर्क में था और उसने भी एक पेपर खरीद कर कोचिंग कर रहे छात्रों को नकल कराई. इसकी एवज में उसने छात्रों से करीब 20 लाख रुपए भी वसूल लिए.
पैसे कमाने का शार्ट कट लेने के लालच में पेपर लीक करने वाले लोगों से मिलकर पेपर देने के एवज में 19 लाख रुपए की डील की. एडवांस के तौर पर कुछ धनराशि और ब्लैंक चेक भी अभ्यर्थियों से लिए. कई कोचिंग सेंटरों में एलईडी इस अवैध धनराशी से लगाई गई थी. जिसकी कीमत करीब 8.5 लाख रुपये बताई जा रही है.नकल माफिया और संदिग्ध कोचिंग सेंटर के गठजोड़ का भी खुलासा SIT ने किया है. ये लोग पेपर लीक करा के अभ्यर्थियों से पैसा वसूलते थे.
10 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦महाराष्ट्र को मिली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात

Posted : 10 FEB 2023, 6:20 PM
♦दिल्ली मेट्रो के आगे आत्महत्या की कोशिश
Posted : 10 FEB 2023, 11:20 PM
नई दिल्ली : पुर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो एक शख्स ने मेट्रो के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय शख्स जो पूर्वी दिल्ली का रहने वाला हैं आज मेट्रो के आगे छलांग लगा दी घायल को हेडगेवार में भर्ती कराया गया है.
9 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦घर से लापता हुए चार बच्चों को पुलिस ने कई घंटों की तलाश के बाद खोज निकाला

Posted : 9 FEB 2023, 10:00 PM
नई दिल्ली : उत्तरी जिले के सदर बाजार इलाके से चार बच्चे जिनमें तीन लड़कियाँ और एक लड़का के सुबह से लापता होने की खबर से इलाके में खलबली मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर बाज़ार व बाड़ा हिन्दू राव की कई पुलिस टीमों को बनाकर बच्चों को ढूँढने के लिऐ इलाके में लगाया गया था ।
टीम में शामिल एएसआई भंबू राम, सिपाही प्रकाश, और महिला सिपाही शारदा ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, सीसीटीवी की एक फुटेज में चार बच्चे एक साथ जाते दिखे. सीसीटीवी में जगह की पहचान की गई. इन चारों बच्चों की लोकेशन आजाद मार्किट के पुल मिठाई पर नजर आई जो बड़ा हिंदू राव थाने के एरिया में आता है. पुलिस टीम ने लोकेशन पर पहुंचकर आसपास के रेहड़ी पटरी वालों से जानकारी जुटाते हुए बच्चों को खोज निकाला.
चार बच्चों की गुमशुदगी से गमजदा परिवारों के मुरझाए चेहरों पर उस वक्त खिल उठे जब बाड़ा हिंदू राव के पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास से चारों बच्चों को सकुशल परिवार को सुपुर्द कर दिया.
♦शादी समारोह में वेटर की पीट पीट कर हत्या
Posted : 9 FEB 2023, 11:00 AM
नई दिल्ली : दिल्ली के प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में सांवरिया टेंट हाउस में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान सांवरिया टेंट के कैटरिंग स्टाफ और डीजे वालो के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें संदीप नाम के युवक की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर हॉस्पिटल में जानकारी के अनुसार मृतक संदीप किराड़ी क्षेत्र का रहने वाला था और सवारियां टेंट में क्रोकरी का काम सभालता था बीती रात डीजे का काम करने वाले लोगो से विवाद हुआ और डीजे वाले लडको ने संदीप के सिर पर प्लास्टिक की प्लेट से जोरदार वार किया जिससे संदीप नीचे गिर गया घटना की जानकारी मिलते ही प्रशांत विहार थाना प्रभारी राजीव वत्स क्राइम टीम समेत घटना स्थल पर पहुंचे संदीप को हॉस्पिटल भिजवाया डॉक्टरी से संदीप में मृत घोषित कर दिया जिसके बाद प्रशांत विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर डीजे मालिक समेत कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया है वही मुख्य आरोपियों की पकड़ने का प्रयास जारी है ।
♦दिल्ली ग्रेटर कैलाश HDFC बैंक की इमारत में आग

Posted : 9 FEB 2023, 8:00 AM
नई दिल्ली : ग्रेटर कैलाश में आज तड़के 6 बजे HDFC बैंक में आग लगने की घटना हुई. एम 29 के एम ब्लाक की इमारत में आप की घटना घाटी. कुल 9 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया.
करीब 7.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया. आग एचडीएफसी बैंक के बेसमेंट (सर्वर रूम) और ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
♦सेंट्रल दिल्ली झंडेवालान मंदिर के पास से भाजपा के युवा मोर्चा नेता की एक माह की बेटी का अपहरण झूठा ड्रामा

Posted : 8 FEB 2023, 8:00 PM
राजधानी दिल्ली में सरेआम एक माह की बच्ची को उसकी मां की गोद से छीन कर बाइक सवार बदमाशों का फरार हो जाना
नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली में एक 40 दिन की नवजात बच्ची के अपहरण की नाटकीय घटना ने सबको अचरज में डाल दिया. इस कहानी से यह बात उभर कर सामने आई है कि आज भी इस आधुनिक सोच रखने वाले शिक्षित समाज में कुछ लोग लड़की पैदा होने की कुंठा से ग्रस्त हैं । पुत्र प्राप्ति की कामना के चलते बच्चियों की बलि देने में उनको कोई गुरेज नही है.
बुधवार की शाम 5:30 पर पुलिस को पीसीआर पर सूचना मिली की देशबंधु गुप्ता थाना इलाके झंडेवालान मंदिर के पास सरेआम सड़क से एक मां की गोद से उसकी एक माह की बच्ची को दो बाइक सवार बदमाश अपहरण कर फरार हो गए. बताया यह गया कि जब महिला झंडेवाले मंदिर से दर्शन करके ऑटो में बैठ रही थी उसी वक्त बाइक सवार दो लोगों ने बच्ची का अपहरण कर लिया.
यह जिस जगह से अपहरण किया गया वहां पहाड़ गंज और देशबंधु गुप्ता रोड थानों की सीमाएं लगती है. PCR कॉल मिलने से दोनों थानों में अफरातफरी मच गई.
मुख्य बात यह भी थी कि यह बच्ची दिल्ली बीजेपी के युवा मोर्चा और वाल्मीकि समाज के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वासु रुखड़ की बेटी है. इसलिए पुलिस पर एक राजनैतिक दवाब भी आने लगा था.
कुछ ही घंटों बाद पुलिस के लिए एक राहत भरी सूचना आई. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के मौरिस नगर थाना एरिया में दौलत राम कालेज के पीछे और स्पेशल स्टाफ नॉर्थ के सामने शनि मंदिर के बाहर देहली पर बच्ची को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बच्ची को सकुशल चिकित्सा जांच के बाद परिवार को सौंप दिया.
सेंट्रल दिल्ली की स्पेशल स्टाफ की गहन जांच के बाद पुलिस ने 8 घंटे के भीतर 40 दिन की बच्ची के अपहरण की झूठी कहानी से पर्दा उठा दिया. दरअसल बच्ची की मां ने अपनी फूल सी मासूम बच्ची के अपहरण की कहानी रची थी. इसके पीछे कारण ऐसा था जिसको सुनकर इंसानियत की गर्दन शर्म से झुक जाए. आज जहां देश में बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. देश की बेटियां आसमान की बुलंदी को छू रही हैं वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो बेटियो को हीन समझते हैं.
नॉर्थ दिल्ली के मलका गंज की रहने वाली एक महिला ने अपनी 40 दिन की दुधमुही बच्ची को सिर्फ इस कारण से मंदिर की देहली पर छोड़ दिया क्योंकि तीसरी संतान ने लड़की के रूप में जन्म लिया है. इस महिला की पहले भी दो बेटियां है अब इस बार भी तीसरी बेटी के जन्म लेने के कारण खुद हीनभावना से ग्रसित हो गई और उसने मां होते हुए ऐसा फैसला ले लिया जिसको सुनकर हर मां का कलेजा रो उठेगा. उसने अपनी तीसरी नवजात बेटी का त्याग करने का फैसला कर लिया.
उसने पहले अपनी मासूम बेटी को झंडेवाले मंदिर में माता के दर्शन किए और अपनी बेटी की रक्षा करने की प्रार्थना की ओर इसके बाद उसे उत्तरी दिल्ली के मोरिस नगर, शनि मंदिर की देहली पर रख कर. झंडेवाले मंदिर पर आकर बच्ची के अपहरण की मनघड़ंत कहानी रची.
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान ने अपने जिले की कई जांच टीमें बनाकर चौतरफा रवाना कर दिया था. डीसीपी शाम पांच बजे से लेकर आधी रात तक इस मामले की तहकीकात में जुटी रही. ज्वाइंट सीपी भी लगातार इस मामले में नजर बनाए हुए थे. डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा की टीम ने सेंट्रल दिल्ली से लेकर नॉर्थ दिल्ली के उन सभी रास्तों में लगे सैंकडों की संख्या में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल डाला जो रास्ते मौरिस नगर के उस मंदिर तक जाते थे जहां से बच्ची मिली थी. स्टाफ की टीम को इन्हीं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कहानी के राज मिल गए. इस प्रकार स्पेशल स्टाफ की टीम ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद अपहरण की फर्जी कहानी की सच्चाई सामने ला दी.
♦दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तेंदुए ने मचाया आतंक

Posted : 8 FEB 2023, 4:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तेंदुए ने दो लोगो को घायल कर दिया आज गाजियाबाद के कोर्ट परिसर में तेंदुए के घुसने से अफरा तफरी मच गई तेंदुए को देख लोग इधर उधर भागने लगें लोगों की भीड़ देख तेंदूआ आक्रामक हो गया.

इसके बाद उसने लोगो पर हमला कर दिया तेंदुए के हमले में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है
7 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦चार ठगों ने दिल्ली पुलिस स्टाफ का बन कारोबारी के 34 लाख रुपए लेकर चंपत
दिल्ली में नकली दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का ढोंग रचकर जांच के नाम पर कई ठगी की वारदातें सामने आ रही हैं.
हाल ही के दिनों में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने वाहनों से पुलिस की आड़ में अवैध वसूली करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.
Posted : 7 FEB 2023, 11:00 PM
नई दिल्ली : उत्तरी जिला पुरानी दिल्ली सब्जी मंडी इलाके में नकली दिल्ली पुलिस के अधिकारी बनकर 34 लाख रुपए लेकर चार ठग रफूचक्कर हो गए. यह सारी घटना 6 फरवरी दोपहर 12 : 30 की है.
इस वारदात के शिकार सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वह पीडी गुप्ता एंड सन्स, कच्चा बाग, चांदनी चौक दिल्ली में काम करता है, जो पुराने और फटे नोटों को बदलने का कारोबार करते हैं.
दोपहर करीब 12.30 बजे वह पार्सल लेने गोखले मार्केट थाना सब्जी मंडी गया, जिसमें पुराने।नोटों।के बदले।नए नोट पैक किए गए थे. नये नोट पांच बैग में थे. तीन बैग आशीष गुप्ता और दो राजेश गर्ग के थे. पांच बैग में कुल 34 लाख की रकम थी.
सूर्यप्रताप एक ई-रिक्शा पर सवार होकर चांदनी चौक लौट रहे थे. उनका रिक्शा भारत पेट्रोलियम के पास पहुंचा, तो उन्हें पुलिस की वर्दी पहने चार लोगों ने रोक लिया. जांच के नाम पर उन्होंने प्लास्टिक की थैलियों के बारे में पूछताछ की और बिल, जीएसटी बिल दिखाने के लिए कहा, लेकिन सूर्या प्रताप ने कुछ नहीं दिखाया. चारों ने पुलिसिया अंदाज में धमकाकर उनके पांच बैग अपनी मारुति कार में जबरन रखवा दिए और उन्हें रोहिणी थाने चलने के लिए कहा.
चारों ने उसे कार में बैठाया और वजीराबाद फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर उसे उतार दिया और मालिक को बुलाने को कहा.
इसके बाद सारे बैग लेकर फरार हो गए जिसमें कुल रकम 34 लाख बताई गई है. इतनी बड़ी रकम का अभी तक कोई ब्यौरा भी पुलिस को नही मिला है. इतनी बड़ी रकम का पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है साथ ही जिले के थाने से लेकर दिल्ली पुलिस की कई जांच टीमों को उन नकली पुलिस वालों की तलाश में रवाना कर दिया गया है.
♦गर्म खाने पर हुई बहस में निजी चैनल के कैमरामैन की पीट-पीटकर हत्या
Posted : 7 FEB 2023, 7:00 PM
नई दिल्ली : शादी समारोह के दौरान गर्म खाना परोसने को लेकर हुए मामलू विवाद के बाद एक कैमरामैन की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने मामला सामने आया है. घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस कैमरामैन की पीट-पीटकर हत्या की गई है उसकी पहचान 39 वर्षीय स्वतंत्र कुशवाहा के रूप में की गई है. पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है. साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है.
♦दिल्ली पुलिस चार्जशीट : अफताब ने श्रद्धा की हड्डियों का मिक्सी में बना डाला था पाउडर

Posted : 7 FEB 2023, 6:00 PM
नई दिल्ली : श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walkar Murder) चार्ज शीट में खौफनाक खुलासा हुआ. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की हत्या के तीन महीने बाद उसके सिर को ठिकाने लगाया था. साथ ही आरोपी ने श्रद्धा की हड्डियों को मिक्सर में डालकर पीसा था और पाउडर बनाने के बाद उन्हें ठिकाने लगाया था. दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं को शामिल किया गया.
पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा कई हड्डियों को मार्बल काटने वाले मिक्सर ग्राइंडर से पीसा था और फिर उसका पाउडर बनाकर फेंक दिया. वहीं उसने शव को जलाने और उंगलियां अलग करने के लिए चिंगारी वाली टॉर्च का इस्तेमाल किया था. वहीं आरोपी ने श्रद्धा की हत्या के 3 महीने के बाद उसके सिर का हिस्सा फेंका था.
♦ पीएम नरेंद्र मोदी का आया ट्वीट, सीरिया में विनाशकारी भूकंप में मदद प्रदान करने का किया वादा

Posted : 7 FEB 2023, 2:00 PM
नई दिल्ली : तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूंकप ने भयंकर तबाही मचाई. 7.8 रिक्टर स्केल पर आए भूकंप से करीब 2000 लोगों की मौत की हो चुकी है. इस संकट की घड़ी में भारत ने सहायता का हांथ आगे बढ़ाया है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.
पीएम मोदी ने लिखा “यह जानकर गहरा दुख हुआ कि विनाशकारी भूकंप ने सीरिया को भी प्रभावित किया है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी सच्ची संवेदना। हम सीरियाई लोगों के दुख को साझा करते हैं और इस कठिन समय में सहायता और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
6 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦बेटे ने लकवाग्रस्त पिता का गला घोंट कर मार डाला.

पिता लकवाग्रस्त था, दोनों ने रात जमकर शराब पी, कलयुगी बेटा अपने पिता की बीमारी से पहले से परेशान था. इस रात पिता ने शराब पीकर बिस्तर पर पेशाब कर दिया था. इसके बाद कर डाला जघन्य अपराध
Posted : 6 FEB 2023, 7:30 PM
नई दिल्ली : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टाफ ने सुमित (20) वर्ष की गिरफ्तारी के साथ एक सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझा लिया है।
जितेंद्र शर्मा को लकवा मार गया था और वह शराब के भी आदी थे. हालांकि, हत्या की आशंका तब जताई गई जब मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसे पति की हत्या के पीछे अपने बेटे पर शक है. पोस्टमार्टम किया गया जिसमें गला घोंटने की पुष्टि हुई. 96/22 U/S 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई.
मृतक के पड़ोसी के बयान ने मौत की गुत्थी काफी हद तक सुलझा दी. उसने बताया की वह तीनों शराब पी रहे थे. शाम को वह सुमित और जितेंद शर्मा को छोड़कर गया था. पुलिस ने सुमित को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया की उसकी मां पिता को छोड़कर चली गई थी. वह अपने लकवाग्रस्त पिता की देखभाल करता था.
घटना वाले दिन दोनों ने 11 क्वाटर्स शराब पी थी. जितेंद्र सिंह का बिस्तर पर पेशाब निकल गया जिसको लेकर सुमित गुस्से में आ गया और अपने लकवाग्रस्त पिता जितेंद्र सिंह की गला दबा कर हत्या कर दी.
♦भारतीय जल सेना में INS विक्रांत पर हुई लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग

Posted : 6 FEB 2023, 4:30 PM
नई दिल्ली : भारत की जल सेना ने स्वदेश में निर्माण किया हुआ INS विक्रांत पर भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग करवा कर विश्व के उन गिने चुने देशों में अपना नाम अंकित करवा लिया है.
INS विक्रांत विमान वाहक पोत के लिए लड़ाकू विमानों को लाया गया है. यह मिग-29के लड़ाकू विमान, कामोव-31 हेलीकॉप्टर और एमएच-60आर बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर का संचालन करने के लिए तैयार है.
♦सीरिया और तुर्की आया शक्तिशाली भूकंप, 670 लोगों की मौत

Posted : 6 FEB 2023, 4:30 PM
नई दिल्ली : तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूंकप ने भयंकर तबाही मचाई. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई. जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त लोग अपने घरों में सो रहे थे. भूकंप की वजह से अभी तक कुल 670 लोगों की मौत की खबर आ रही है. कई इमारतें भी मलबे में तब्दील हो गई. भूकंप कितना जोरदार था इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि झटके साइप्रस और मिस्र तक महसूस किए गए. सीरिया के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के प्रमुख रायद अहमद ने सरकार समर्थक रेडियो को बताया कि ये देश के इतिहास सबसे बड़े भूकंप में से एक था.
स्वास्थ्य मंत्रालय और एक स्थानीय अस्पताल के अनुसार, सीरिया के सरकार-नियंत्रित हिस्सों के साथ-साथ तुर्की समर्थक गुटों के कब्जे वाले उत्तरी क्षेत्रों में कम से कम 245 लोग मारे गए.

वहीं तुर्की के उपराष्ट्रपति फुआट ओकटे ने जानकारी देते हुए बताया देश के दक्षिण पूर्व में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से तुर्की में कम से कम 284 लोगों की मौत हो गई. ओकटे ने कहा कि तुर्की के सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 2,300 से अधिक लोग घायल हो गए, कई प्रमुख शहरों में खोज और बचाव कार्य जारी है.
5 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦SP नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ रामचरितमानस के अपमान करने का है आरोप दिल्ली में दर्ज हुई शिकायत
Posted : 5 FEB 2023, 5:30 PM
नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ दिल्ली में एक शिकायत दर्ज की गई है. पूरा मामला रामचरितमानस से जुड़ा है. बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरितमानस को लेकर एक बयान दिया था, जिसे लेकर बाद में काफी विवाद हुआ. उनके उसी बयान को लेकर अब दिल्ली में यह शिकायत दर्ज कराई गई है.
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ दिल्ली के पश्चिम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. मौर्या के खिलाफ महादेव सेना के अध्यक्ष पंकज नंदा ने शिकायत दी है. नंदा का आरोप है कि मौर्या के बयान की वजह से रामचरितमानस का अपमान हुआ है. पुलिस ने फिलहाल शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
4 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य
♦ऑस्ट्रिया नागरिक की स्कूटी चोरी की कॉल से पुलिस की पेशानी पर चू गए पसीने

Posted : 4 FEB 2023, 10:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट लाहौरी गेट थाने में उस वक्त पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई जब पुलिस को पीसीआर के माध्यम से सूचना मिली एक ऑस्ट्रिया के नागरिक की स्कूटी दुकान के सामने से चोरी हो गई है.
मैनफ्रेड रेजर(46) ऑस्ट्रिया के नागरिक हैं और आज अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के लाहौरी गेट का बाजार घूमने और खरीदारी करने आए थे. इन्होंने नौलखा दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी
लेकिन कुछ देर बाद स्कूटी गायब मिली तो उसने स्कूटी चोरी होने की पीसीआर कॉल कर दी.
घटना स्थल पर लाहौरी गेट एसएचओ और स्टाफ पहुंचा और पूछताछ की गई तो पता चला कि ट्रैफिक पुलिस ने उसकी स्कूटी को नो पार्किंग जोन से उठा ली है.
इसके बाद विदेशी नागरिक की स्कूटी को ट्रैफिक पुलिस से छुड़ाकर विदेशी नागरिक को सुरक्षित सौंप दी. <span;>मैनफ्रेड रेजर और उसकी पत्नी ने लाहौरी गेट थाना स्टाफ को वक्त पर मदद के लिए धन्यवाद दिया.
♦ATM लूटने वाले को थाना इंचार्ज ने नाले में कूद कर पकड़ा

Posted : 4 FEB 2023, 7:00 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एसएचओ श्री राजेंद्र प्रसाद के अचंभित करने वाले प्रयास से एक बैंक ऑफ इंडिया का ATM लूटने वाला गिरफ्तार.
रात नकाबपोश लुटेरे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ में घुस गए मशीन का कैमरा और सीसीटीवी हटा दिया. इस ATM को खोल दिया गया. किंतु लूट की वारदात करने वालों को यह नही पता था कि इस ATM में ई निगरानी सिस्टम लगा हुआ है. नवी मुंबई में तैनात टीम को एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना मिल गई.
दिल्ली पुलिस को जैसे ही मुंबई से एटीएम में छेड़छाड़ की सूचना मिली कुछ ही सेकंड के भीतर पीसीआर को सतर्क कर दिया गया.
इसी बीच उत्तरी जिले दिल्ली पुलिस का कमांड रूम हरकत में आ गया.
जिले और बुराड़ी थाना के एसएचओ को इसकी सूचना दी गई. एसीपी राजेंद्र प्रसाद, और एसएचओ पीएस बुराड़ी अपनी रात्रि गश्त पर पास ही थे.सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे. एटीएम से करीब 100 मीटर पहले उन्होंने हेलमेट और एक छोटी सी ‘पोटली’ के साथ एक आदमी को उनकी दिशा में भागते हुए देखा.
एसएचओ बुराड़ी ने अपने ड्राइवर हवलदार शीश राम से पोटली लेकर भागते हुए संदिग्ध को पकड़ने के लिए कहा. भागता हुआ शख्स गंदे नाले में कूद गया. एसएचओ भी उस शख्स का पीछा करते हुए नाले में कूद पड़े. शख्स ने भागने के लिए एसएचओ को लात मारी लेकिन चोट खाने के बावजूद एसएचओ ने अपने ड्राइवर की मदद से आरोपी को दबोचा लिया.
इसका नाम अर्जुन (24) है तथा यह बुराड़ी का रहने वाला है. इसके पास से एक पेचकश, सरौता की एक जोड़ी और उसके कब्जे से एक मल्टी स्क्रू ड्राइवर बरामद किया गया है. बूथ पर एक कुल्हाड़ी मिली जिससे एटीएम तोड़ा गया था. कार्रवाई में गिरफ्तार शख्स के ड्रग इतिहास के बारे में जानकारी मिली है.
♦ दिल्ली के कारोबारी का अपहरण करके ले जा रहे थे कश्मीर, पंजाब पुलिस ने पकड़े अपहरणकर्ता
Posted : 4 FEB 2023, 5:00 PM
नई दिल्ली : 55 लाख रुपए की देनदारी के चलते कश्मीरी गेट से एक कारोबारी का अपहरण करके दिल्ली से जम्मू कश्मीर ले जाया जा रहा था. दिल्ली पुलिस ने 6 घंटे में अपहरणकर्ताओं के चुंगल से कारोबारी को आजाद करवा लिया. इस कार्यवाही में दिल्ली पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने भी सहयोग किया. अपहरण के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
3 फरवरी को नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के कश्मीरी गेट से हरे रामा ट्रेवल्स के पास से सयाद (40) नाम के कारोबारी का जबरदस्ती अपहरण कर लिया गया. अपहरण की सूचना मिलते ही मोबाइल पेट्रोलिंग वैन मौके पर पहुंची.
पुलिस ने हरे रामा ट्रैवल्स के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया. सीसीटीवी फुटेज से पता चला की अपहरणकर्ता स्विफ्ट डिजायर में सयाद को ले गए हैं. पुलिस ने आसपास जानकारी हासिल करके पता लगाया कि कार जीटी करनाल रोड की तरफ गई है. इस अपहरण की सूचना को गंभीरता से लिया गया क्योंकि कंझावला कांड के मद्देनजर पुलिस कोई भी चूक करना नहीं चाहती थी.
जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने तुरंत यह सूचना हरियाणा और पंजाब पुलिस को भी भेज दी. इस सूचना के बाद हरियाणा और।पंजाब राज्यों की पुलिस भी सक्रिय हो गई. पंजाब की फगवाड़ा सिटी पुलिस ने कार को खोज निकाला और दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ कर उनके चुंगल से अपहृत व्यक्ति को मुक्त करवा लिया.
पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को दोनों अपराधी सौंप दिए. पकड़े गए अपहरणकर्ताओं के नाम निसार (48) और इम्तियाज अहमद (48) हैं, जो जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं.
पुलिस को पूछताछ से जानकारी मिली है की सयाद से निसार और इम्तियाज को 55 लाख रुपए कर्जे के रूप में लेने थे जो सयाद देने में आनाकानी कर रहा.
दोनों अपहरणकर्ताओं ने ने बताया कि वह सयाद को जम्मू और कश्मीर ले जाकर बंधक बना लेते और इसको छोड़ने की एवज में अपनी रकम की वसूली करते.
इस सारे वाक्य में पंजाब पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के प्रयासों की तारीफ की जानी चाहिए क्योंकि अपहरण होने के 6 घंटे के भीतर इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
3 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
अंजलि की विसरा रिपोर्ट : अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था, उस वक्त वो ” ड्रंक” थी

Posted : 3 FEB 2023, 7:40 PM
नई दिल्ली : 31 दिसंबर की रात कंझावला में अंजली नाम की युवती की दर्दनाक मौत के बाद देश भर में इस केस पर लोगों की नजरें बनी रही थी. अंजली की मौत के बाद उसके विसरे की रिपोर्ट का इंतजार था. अब उसकी रिपोर्ट आने के बाद अंजली की दोस्त निधि द्वारा दिए गए ब्यान की पुष्टि हो गई उसने बताया था कि “31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात अंजलि ने काफी शराब पी थी, वो नशे की हालत में स्कूटी चला रही थी.” अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले की चार्ज शीट कब तक कोर्ट में पेश करती है ?
♦ स्पेशल सेल और लारेंस बिश्नोई गैंग में मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Posted : 3 FEB 2023, 7:30 PM
दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने लारेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. स्पेशल सेल नॉर्थ रेंज की टीम ने रोहिणी से गिरफ्तार किया है.
सेल की टीम और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई इसके बाद जतिन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है. संदीप हरियाणा के झज्जर और जतिन दिल्ली के हरिदास नगर का रहने वाला है. लारेंस बिश्नोई गैंग जुर्म की दुनिया का जाना माना नाम है इस गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लिए एक महत्वपूर्ण कामयाबी मानी जा रही है.
♦ 75 वर्षीय अधेड़ से 25 लाख की लूट करने वाले 4 युवक 6 घंटे में गिरफ्तार

Posted : 3 FEB 2023, 6:30 PM
नई दिल्ली : कल गुरुवार सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट दिल्ली के प्रसाद नगर में 25 लाख की लूट का खुलासा हुआ. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. करोल बाग के मानकपुरा में आशीष मोदी नाम के कारोबारी के पास काम करने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग कर्मचारी को धक्का मारकर 25 लाख रुपए की लूट कर फरार हो गए. इस वारदात की सूचना शाम तकरीबन 5 बजकर 30 मिनट में पुलिस को प्राप्त हुई थी.
इस वारदात के बाद एसीपी ऑपरेशन अजय कुमार सिंह और स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने अपनी टीम के एसआई मुकेश तोमर, एएसआई योगेंद्र पंवार, एएसआई आदेश, एएसआई सुरेंद्र मलिक, एएसआई कंवर पाल, एएसआई अजय, एएसआई निर्मल हवलदार अमित, हवलदार पंकज, हवलदार ताराचंद, हवलदार संदीप, हवलदार विजय, हवलदार जसबीर, हवलदार जसवीर, हवलदार अमर जीत, सिपाही खुशाल,साथ 6 घण्टे में आरोपियों का पता लगा लिया. इस मामले में मोहित व मोहित का भाई रोहित, गगन, पियूष को पकड़ा है. तकरीबन 300 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद रोहित नाम के युवक की पहचान हुई. यह करोल बाग का रहने वाला है और इसका भाई मोहित आशीष मोदी के यहां कर्मचारी है. महावीर प्रशाद जब 25 लाख की कलेक्शन लेकर चले तो मोहित ने अपने भाई रोहित और उसके साथियों गगन, पियूष को मुखबरी कर दी. जब महावीर प्रशाद करोल बाग की गंगा मंदिर के पास पहुंचे तो इन तीनों लड़कों ने उनको धक्का दिया और उनके हाथ से पैसों का बैग लेकर फरार हो गए.
♦ उल्फा द्वारा गुवाहाटी विस्फोट में संदिग्ध को समाजशास्त्र में अव्वल आने पर दिया जायेगा स्वर्ण पदक

Posted : 3 FEB 2023, 6:00 PM
नई दिल्ली : गुवाहाटी : असम में उग्रवाद के खतमें के बाद आतंक की राह पर भटके युवाओं के सामने सरकार ने उनके भविष्य के लिए कई अवसर मुहिया करवाए हैं. सरकार की इस पहल के भी परिणाम आने लगे हैं.
गुवाहाटी में उल्फा द्वारा किए गए बम विस्फोट में कथित भूमिका को लेकर मुकदमे का सामना कर रहे एक पूर्व छात्र नेता को असम के राज्यपाल ने स्नातकोत्तर परीक्षा में अव्वल आने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया है. गुवाहाटी में 2019 में हुए विस्फोट में 12 लोग घायल हो गए थे. विस्फोट के संदिग्धों में शामिल संजीब तालुकदार ने समाजशास्त्र में अपनी कक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया और कृष्ण कांत हांडीक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (केकेएचएसओयू) से कला संकाय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पूरा किया. उसने यह परीक्षा यहां जेल में रहते हुए दी थी.
राज्यपाल जगदीश मुखी ने बृहस्पतिवार को दीक्षांत समारोह में 71 प्रतिशत अंक लाने वाले विचाराधीन कैदी को स्वर्ण पदक प्रदान किया.
2 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ इंटरनेशनल हथियार सप्लायर देवेंद्र बंबीहा गैंग के दो लोग सेल के हत्थे चढ़े

Posted : 2 FEB 2023, 3:30 PM
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की Southern range के एसीपी अत्तर सिंह की टीम के इंस्पेक्टर शिव कुमार और इन्स्पेक्टर पवन कुमार ने पंजाब के देवेंद्र बंबीहा गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गगनदीप सिंह (25) और बलजीत सिंह (22) गिरफ्तार किया है. इसको प्वाइंट 32 कैलिबर की 5 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ 04 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.
स्पेशल सेल की टीम ने पिछले 3 महीने से इनको तकनीकी सहायता से ट्रैक कर रही थी. पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली कि द्वारका के पालम रोड पर बस से आने वाले हैं. लोग सेल की टीम ने चौतरफा नाकाबंदी करने के बाद इन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
सेल द्वारा बरामद पिस्टल पंजाब में देवेंद्र बंबीहा गैंग के सदस्यों को सप्लाई करने के लिए लाई गई थी. गगनदीप सिंह ने मध्य प्रदेश के खरगोन के एक बन्दूक निर्माता से कनाडा और बंबीहा गिरोह के संयुक्त अरब अमीरात से ऑपरेट करने वालों के आर्डर से पिस्तौलें खरीदी थी. देवेंद्र बंबीहा गिरोह की लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ के गिरोह के साथ भयंकर लड़ाई है, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब और अन्य राज्यों में गैंगवार में उनके कई सहयोगी मारे गए.
1 FABRUARY 2022 देश विदेश के मुख्य समाचार
♦ बाइडन ने नरेंद्र मोदी को अमेरिका में आने के लिए भेजा निमंत्रण

Posted : 1 FEB 2023, 12:00 PM
नई दिल्ली : वाशिंगठन: President Joe Biden के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस साल गर्मियों में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं. बाइडन ने मोदी को देश की राजकीय यात्रा के लिये आमंत्रित किया है. अभी यात्रा की तारीख निश्चित नही की गई है.भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है. भारत सितंबर में एक शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें अन्य लोगों के साथ बाइडन की हिस्सा लेंगे.
♦ बजट 2023 वित्त मंत्री ने खोला राहत का पिटारा

Posted : 1 FEB 2023, 1:30 PM
1. कपड़ा, खिलौने, साइकिल के सामान पर सीमा शुल्क 21 से घटाकर 13% किया गया
2. ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए – लिथियम आयन बैटरी के लिए बुनियादी सीमा शुल्क राहत
3. इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को बढ़ावा देना – कैमरा लेंस और लिथियम बैटरी के लिए सीमा शुल्क में राहत
4. टेलीविजन – टीवी पैनलों पर सीमा शुल्क घटाया गया
5. इलेक्ट्रिक किचन चिमनी इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को 7.5 से घटाकर 15 फीसदी करेगी.
6. इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम और एसिड प्रोग्राम और एपिक्लोरोहाइड्रिन के लिए लाभ.
7 समुद्री उत्पाद- निर्यात को बढ़ावा देने के लिए-झींगा आदि। झींगा फ़ीड पर शुल्क घटाया गया.
8. हीरे के निर्माण में बीजों के लिए बुनियादी सीमा शुल्क घटाया गया.
9. चांदी की सिल्लियों पर सीमा शुल्क बढ़ेगा.
10. स्टील – स्टील और लौह उत्पादों पर रियायती सीमा शुल्क1.
11. ताँबा – ताँबे पर रियायती सीमा शुल्क.
12. रबर – रबर पर रियायती सीमा शुल्क.
13. सिगरेट- टैक्स में वृद्धि.
प्रत्यक्ष कर
1. सामान्य आईटी फॉर्म और शिकायत निवारण प्रणाली.
2. एमएसएमई – presumptive टैक्सेशन का लाभ 44 AD से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया. professional धारा 44ADA के तहत – 75 लाख.बशर्ते नकद में रसीद 5% से अधिक न हो.
3. कटौती के भुगतान पर ही TDS.
4. सहकारिता कर -15%, कृषि बैंकों में नकद जमा के लिए प्रति सदस्य 2 लाख की उच्च सीमा. रुपये की उच्च सीमा. सहकारी समितियों के लिए TDS पर 3 करोड़.
5. स्टार्टअप 31-03-2023 से 31-03-2024 तक स्टार्टअप लाभ प्राप्त करने के लिए.
6. अपील के लिए 100 नए संयुक्त आयुक्त
7. S.54 से S.54F की अधिकतम सीमा 10 करोड़ है.
8. ऑनलाइन गेमिंग पर TDS
9. EPF के कर योग्य हिस्से पर TDS 30% से 20%.
10. GIFT और IFSC के लिए धन का विस्तार.
व्यक्तिगत आयकर
1. नई कर व्यवस्था में धारा 87ए के तहत 7 लाख तक की आय पर छूट.
2. नई कर व्यवस्था
0-3 लाख शून्य
3-6 लाख- 5%
6-9 लाख 10%
9-12 लाख 15%
12-15 लाख 20%
15 लाख से ऊपर- 30%
3. रुपये के लिए नई कर व्यवस्था के लिए Standard कटौती 15.5 लाख या अधिक -52,500.
4. नई आयकर व्यवस्था पर उच्चतम overload को 37% से घटाकर 25% करना.
5. छुट्टी Encashment के लिए कर छूट की सीमा 3,00,000 से 25,00,000 तक है.
6. नई आयकर व्यवस्था डिफॉल्ट व्यवस्था
♦ कंपीटिशन की तैयारी करने वाले युवक को मारी गोली
Posted : 1 FEB 2023, 11:30 AM
नई दिल्ली : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट दिल्ली में आधी रात एफ ब्लॉक गांधी विहार तिमारपुर में पुलिस को गोली चली. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची. वहां अवतार सिंह (25) जो भिवानी हरियाणा का रहने उसे गोली लगी हुई थी. घायल को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. अवतार सिंह परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां किराए के मकान में रहता था.
इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. नाम विवेक ठाकुर (22) निवासी जो मुकुंदपुर का रहने वाला है
घटना कुछ इस प्रकार है कि आरोपी विवेक ठाकुर और अन्य लोग एक शादी से आए थे और आपस में झगड़ा कर बैठे. तभी मोहल्ले मैं रहने वाले अवतार और उसके दोस्त सागर ने हस्तक्षेप किया. यह बात गाली ग्लौच में तब्दील हो गई. इस पर झगड़ा करने वाले लोगों के एक साथी सन्नी ने विवेक के साथ मिलकर उनसे मारपीट की और अवतार को गोली मार दी.






