in

♦♦ 8 MARCH : तीन मंजिला मकान के गिरने की लाइव विडियो

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : आज लगभग 3.05 बजे थाना भजनपुरा के विजय पार्क में एक तीन मजिला मकान अचानक।गिर गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर दी.  रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी के हताहत होने या चोट लगने की सूचना नहीं है.

नॉर्थ ईस्ट जिला उपायुक्त जॉय टर्की के अनुसार तीन मंजिला इमारत 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनाई गई थी. इस इमारत के मालिक आरिफ हैं और इमारत को कुछ समय पहले खाली कर दिया गया था क्योंकि यह पहले से ही असुरक्षित घोषित की गई थी. इमारत को बने करीब 20 साल हो चुके थे.
इसमें सवाल इस बात का है की जब इमारत खतरनाक घोषित की गई थी तो दिल्ली नगर निगम ने इसको तोड़ा क्यों नही ? जिस तरह से इमारत अचानक भरभरा कर गिरी है गनीमत यह रही इसकी चपेट में कोई नही आया. वरना बहुत बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता था.

SHARE With Your Friends

♦♦ SHOT NEWS ARCHIVE : FABRUARY 2023 : देश और दुनिया की लोकप्रिय खबरें

♦♦ 8 MARCH : दिल्ली के एक DCP ने हजारों छात्रों की भीड़ को बनाया अपना दीवाना