in ,

1 JUNE : दिल्ली में देर रात Encounter! उस्मानपुर में चली गोलियां, तीन बदमाश घायल, देसी कट्टे-कारतूस के साथ गिरफ्तार

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर गूंजीं गोलियां! नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के थाना न्यू उस्मानपुर इलाके में देर रात करीब 2:37 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच खौफनाक मुठभेड़ हुई। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी पलटवार करते हुए 5 राउंड फायर किए। इस जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और वे ज़मीन पर ढेर हो गए!

घटना उस वक्त हुई जब एसआई उदित जैन अपनी टीम के साथ पंचवां पुस्ता खड्डर इलाके में गश्त कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन तीनों ने देसी कट्टों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी!

पुलिस की ताबड़तोड़ जवाबी फायरिंग में दो बदमाश समीर (20), निवासी कॉलोनी चौक, दिल्ली और तरुण (23), निवासी दुर्गापुरी के पास, दिल्ली के पैरों में घुटने के नीचे गोली लग गई। वहीं, तीसरे शातिर बदमाश कुनाल (24), निवासी पांडव नगर, मेरठ (U.P.) को मौके से ज़िंदा कारतूसों और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

मौके से दो देसी कट्टे, पांच खाली खोल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

इस साहसिक कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि दिल्ली की सड़कों पर अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है!

SHARE With Your Friends

1 JUNE : मोरिंगा और कड़ी पत्ते को एक साथ उबाल कर पीने के चमत्कारी फायदे

1 JUNE : दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर ! मकान देखने गई महिला की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार