in

11 SEPTEMBER : दिल्ली पुलिस का ग्लोबल डिप्लोमेसी में शानदार प्रदर्शन

SHARE With Your Friends
अमेरिकी राष्ट्रपति के होटल को सुरक्षा घेरे में लिए हुए दिल्ली पुलिस

G-20 के समापन पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अपने अधिकारी दल के साथ

नई दिल्ली : G-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया था. G-20 शिखर सम्मेलन विश्व स्तरीय घटना है और इसमें दिल्ली पुलिस की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है. इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन के लिए सुरक्षा में अद्वितीय कामयाबी भी कह सकते हैं.  दिल्ली पुलिस ने एक वर्ष की मेहनत के बाद G-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा में पूरी सफलता पाई.

विशेषज्ञता और समर्पण की मिसाल:
• दिल्ली पुलिस ने अपनी श्रेष्ठता को प्रमोट करने के लिए अविराम मेहनत की.

• लगातार सुरक्षा अभ्यास करने से अपनी क्षमता को और भी मजबूत बनाया.

• यातायात प्रबंधन में मुश्किलों के बावजूद बेहतरीन योजना बनाई और सफलता पाई.

स्ट्रीट वेंडर्स के साथ पुलिस गश्त करती हुई

एक एकीकृत सफल प्रयास :
• दिल्ली पुलिस की रेलवे पुलिस (जीआरपी) पीसीआर, सिक्योरिटी यूनिट, यातायत इकाई, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस के  साथ दिल्ली सिविल डिफेंस, दिल्ली होम गार्ड, ‘आई एंड ईयर’ से जुड़े रेहड़ी पटरी वाले सभी ने जुटकर सम्मेलन की सुरक्षा में बेहतरीन समन्वय बना कर योगदान किया.

• देश के मान सम्मान का दिली जज्बा और समर्पण से कामयाबी प्राप्त की.

• दिल्ली पुलिस की टीम ने अथक अविराम काम किया जिसके परिणाम सफल और सुखद हुए.

हमारे लिए गर्व का कारण:
दिल्ली पुलिस ने G-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा में अपने समर्पण और कठिन मेहनत की आहुति दी है जिसके फलस्वरूप यह विश्वस्तरीय यज्ञ सफलता को प्राप्त हुआ है. इस शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली पुलिस की प्रशंसा का संग्रह तैयार हो गया है.

सम्मेलन की सुरक्षा में सफलता पाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आभार प्रकट किया जा रहा है.

यह G-20 सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता में दिल्ली पुलिस के योगदान और सुरक्षा कौशल की गाथा भविष्य के लिए प्रेरक अंश बन गई है.

SHARE With Your Friends

♦♦ 10. SEPTEMBER : G-20 को सफल बनाने में रेहड़ी पटरी वाले भी दिल्ली पुलिस के बने थे हैल्पिंग हैंड

12. SEPTEMBER : गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार-2024 के लिए 15 सितंबर, 2023 तक नामांकन आमंत्रित मांगे हैं