in

♦♦ 10. SEPTEMBER : G-20 को सफल बनाने में रेहड़ी पटरी वाले भी दिल्ली पुलिस के बने थे हैल्पिंग हैंड

SHARE With Your Friends
नई दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों का खास योगदान रहा है. दिल्ली पुलिस की कई महीनों की अविराम तैयारियों और अभ्यास के परिणाम स्वरूप विश्वस्तरीय सम्मेलन शांति और सद्भाव के साथ सम्पन्न हुआ.
इस विराट आयोजन के लिए दिल्ली में एक ऐसा तबका है जिसने बिना वर्दी के देश के सम्मान की खातिर अपनी निः स्वार्थ सेवाएं दी हैं. इन लोगों को सोसाइटी में रेहड़ी पटरी वाला के नाम से पुकारा जाता है.G-20 को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा सभी असरदार संसाधनों का इस्तेमाल किया गया. दिलचस्प बात यह है. पुलिस फ़ोर्स की कमी होने के बाद पुलिस का साथ देने आये कमला मार्किट पुलिस स्टेशन इलाके रेलवे स्टेशन के आँख और कान बने रेहड़ी पटरी वाले. कमला मार्किट पुलिस को अपने आई एंड ईयर स्कीम में आने वाले सभी रेहड़ी पटरी वालों का भरपूर सहयोग मिला.
भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) है। इस स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ से रोजाना 5 लाख यात्रियों का आवागमन होता है. भीड़ और वाहनों का मजमा सबसे अधिक इसी तरफ लगता है. पुलिस बल की कमी होने के कारण उस पर नज़र रखना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पुलिस को रेहड़ी पटरी वालों का भरपूर सहयोग मिला.यह लोग एक सप्ताह से पुलिस के साथ जैकेट पहनकर स्टेशन के इलाके में रोजाना गश्त करते थे. आखिरी के तीन दिन समिट के दौरान अजमेरी गेट की तरफ जितने भी रेलवे स्टेशन और मेट्रों के गेट हैं वहां खुद पहरेदारी देते थे. इन रेहड़ी पटरी वालों ने समिट के दौरान असामाजिक तत्वों और देश विरोधी हरकत करने वालों पर घूम घूम कर नज़र रखी.
स्टेशन के सामने अपना खोका लगाने वाले मोहम्मद मुस्तकीम का कहना है कि “देश की इज्जत की बात है, देश को नीचा दिखानेवाले लोग गलत हरकत न कर डालें इसलिए हमने भी पुलिस की तरह अपना फ़र्ज़ निभाया हैं.”
बिना वर्दी किसी लालसा के चलते  पुलिस की आँख कान बने इन रेहड़ी पटरी वालों ने इस शिखर सम्मलेन को सफल बनाने में अपना छोटा सा ही सही किन्तु महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

 

SHARE With Your Friends

♦♦ 10. SEPTEMBER : G-20 “वन फैमिली” के दृष्टिकोण से भारत के प्रधानमंत्री का वक्तव्य

11 SEPTEMBER : दिल्ली पुलिस का ग्लोबल डिप्लोमेसी में शानदार प्रदर्शन