नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (#Narende_Modi) जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह (#Amit Shah) के मार्गदर्शन में ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (#ZeroToleranceForDrugs) की नीति के तहत दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान (# GujratPoliceDelhiPolicejointOperation) में 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 5,000 करोड़ रुपये है।
अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी की तलाशी में बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस ने 13 अक्टूबर 2024 को गुजरात के अंकलेश्वर में अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी की तलाशी में 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की। यह कोकीन अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की कीमत वाली है।
महिपालपुर और रमेश नगर में भी बड़ी खेप बरामद
इससे पहले, 1 अक्टूबर 2024 को दिल्ली के स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नाम व्यक्ति के गोदाम पर छापेमारी करके 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया था। इसके अलावा, 10 अक्टूबर 2024 को दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकेन बरामद हुई।
जांच में बड़ा खुलासा
जांच के दौरान पता चला कि बरामद मादक पदार्थ फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कंपनी का था और यह मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आया था।
अब तक की बरामदगी की कीमत 13,000 करोड़ रुपये
इस मामले में अब तक कुल 1,289 किलोग्राम कोकेन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुकी है, जिसकी कीमत लगभग 13,000 करोड़ रुपये है। यह नशा मुक्त भारत अभियान में एक बड़ी सफलता है ।

