
नई दिल्ली : उत्तरी जिला दिल्ली के प्रताप नगर, गुलाबी मेट्रो स्टेशन के पास एक सनसनीखेज सीसी टीवी के वीडियो ने दिल्ली में जुर्म की तस्वीर सामने लाकर खड़ी कर दी है.
कल बुधवार राजकुमार (55) नाम के शख्स को प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन पर दो व्यक्तियों द्वारा पीछे से गला दबा कर उनका मोबाइल फोन लूट लिया गया. यह सारा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. बदमाशों ने पीछे से आकर उसके गले में चॉक लगाकर गिरा दिया और मोबाइल लूटकर ले गए.
गुलाबी बाग पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अंकुर और उसके दूसरे साथी पकड़ लिया गया है. अंकुर पर थाने गुलाबी बाग, सराय रोहिल्ला, मोती नगर और करोल बाग में डकैती, झपटमारी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं.



