in ,

17 नवम्बर : #RakeshAsthana ने 15 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया सम्मानित

SHARE With Your Friends
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से सम्मान चिन्ह प्राप्त करते हुए यातायात पुलिस के सिपाही नागेश कुमार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सर्वश्रेष्ठ कार्य सम्मान के लिए  डिवीजन ऑफिसर, बीट ऑफिसर, पीसीआर की टीमों और ट्रैफिक पुलिस के 15 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया । जिन पुलिसकर्मियों ने जुलाई, 2021 के महीने के दौरान ड्यूटी पर रहकर कर्तव्यों का पालन किया उनका आज पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया गया ।
पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने इन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ नकद  पुरस्कार राशि भी प्रदान की । सब इंस्पेक्टर पद को 20,000 हजार, एएसआई-15,000 हजार, हवलदार और सिपाही को -10,000 हजार की राशि के साथ स्मृति चिन्ह से नवाजा गया।
यह पहली बार कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने और इस विश्वास को मजबूत करने के लिए किया गया है तथा दिल्ली पुलिस की तमाम फोर्स को यह संदेश भी दिया गया कि उनके द्वारा किये कर्तव्य पालन के प्रयासों को उचित सम्मान दिया जाएगा ।
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान कड़ी मेहनत के लिए सभी को बधाई दी।  इस अवसर पर सभी स्पेशल सीपी, ज्वाइंट सीपी, सभी जिला डीसीपी, एसीपी ने भाग लिया ।

SHARE With Your Friends

LIST OF TRAVEL COUNTRIES FOR TRAVELLERS

18 नवम्बर : दिल्ली पुलिस DCP की दरियादिली ! बैसाखीयों पर आया युवक अब चल सकेगा अपने कदमों पर