in ,

23 MARCH : स्वीडिश युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की 8 साल बाद हत्या

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : सेंट्रल दिल्ली के पहाड़ गंज इलाके में मोहम्मद रजा (33) नाम के व्यक्ति की उसके कुछ साथियों ने उसी जगह हत्या कर डाली जिस इस्टेट एंट्री रोड पर आज से 8 साल पहले उसने एक स्वीडिश युवती के साथ दुष्कर्म किया था. कोर्ट ने इसे आजीवन कारावास की सजा।सुनाई थी. 2021 में कोविड़ की महामारी में इसको पैरोल मिल गई थी.

File photo : मृतक मोहम्मद रजा

बुधवार सुबह 9 बजे सेंट्रल दिल्ली पहाड़ गंज पुलिस को एक हत्या की पीसीआर काल मिलती है । इस्टेट एंट्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुराना प्लेटफार्म नंबर एक पर पुलिस को मौके पर मोहम्मद रजा की लाश मिलती है.

इन्स्पेक्टर निकेश कुमार, हत्या के राज से पर्दा उठाया

हत्या की जांच पहाड़ गंज थाने के इंस्पेक्टर निकेश कुमार को सौंपी गई. सब इंस्पेक्टर मुकेश तोमर, एएसआई इफ्तकार, हवलदार मनोज और सुनील, सिपाही सुमित की टीम को जानकारी मिली कि मृतक के तीन साथी मोहम्मद नईम, रफीक, सुंदरलाल अस्पताल में घायल हालत में भर्ती हैं. पहाड़ गंज थाने की टीम ने अस्पताल पहुंच कर मृतक के तीनों घायल साथियों से जो जानकारी मिली उससे हत्या की गुत्थी सुलझ गई. अब टीम को तलाश थी हत्या के आरोपियों की जिनकी संख्या चार बताई गई थी. पुलिस ने हत्या के 11 घंटे बाद सरवन और सुनील उर्फ भूरा को मुखबरो की मदद से पहाड़ गंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया. इनके दो साथी गुड्डू रंगीला और आर्यन फरार हैं.

File photo : आरोपी सरवन

पकड़े गए सरवन और सुनील उर्फ भूरा ने हत्या की वजह इलाके को लेकर झगड़ा बताया. सरवन और मोहम्मद रजा के दोनों गुटों में झगड़ा कूड़े की बिक्री से मिलने वाले खर्च को लेकर हुआ. मोहम्मद रजा ने खर्च देने से मना कर दिया था. इसके सरवन और उसके साथियों ने रजा और उसके साथियों को लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया और इस हमले में रजा की हत्या कर डाली.

File photo : आरोपी सुनील उर्फ भूरा
File photo : आरोपी सुनील उर्फ भूरा

डीसीपी सेंट्रल संजय कुमार सैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. सरवन कमला,सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के कमला मार्किट थाने में 2008 में हत्या का मामला दर्ज है. 2016 में एक रॉबरी के मामले में पुलिस के साथ हाथापाई की थी. इसके अलावा इसपर आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं. सुनील भूरे पर भी चोरी के मामले है.

2014 में मोहमद रजा और इसके साथियों ने एक विदेशी युवती जो स्वीडन से आई थी उसके साथ गैंग रैप किया था. कोर्ट ने रजा को आजीवन कारावास में भेज दिया था. 2021 से अभी तक पैरोल पर चल रहा था. पहाड़ गंज और नई दिल्ली स्टेशन के आसपास कूड़ा माफियाओं के गुट बनाए हुए हैं । मृतक रजा और सरवन ने भी अपने गुट बनाए हुए थे. इन दोनों में इलाके में खर्चे को लेकर आपस में खूनी जंग हुई थी.
पुलिस फरार गुड्डू रंगीला और आर्यन की जोरो शोरो से तलाश में जुटी है

SHARE With Your Friends

23 MARCH : दिल्ली परिवहन विभाग का घूसखोर इंस्पेक्टर और उसके दो साथी गिरफ्तार

24 : MARCH : दिल्ली पुलिस के हवलदार ने सक्रियता दिखाते हुए ढूंढ लिए 1.40 लाख रुपए