in

25 SEP : लाल किले की राम लीला में ‘कर्तव्य’ पथ और ‘सेंट्रल विस्टा’ बनाया जायेगा

लवकुश रामलीला में दिखेगी फिल्मी सितारों की चमक, नेता भी करेंगे रामायण के पात्रों के अभिनय

SHARE With Your Friends
सीता (देवलीना चट्रजी)  राम (राघव तिवारी) और लक्ष्मण  (अरुण मंडोला) 

इस बार दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली लव कुश रामलीला फिल्मी सितारों और सांसदों से भरी होगी ।

इस बार रामलीला में 22 फिल्मी और टीवी परदे के कलाकार रामायण के पात्रों का किरदार निभायेंगे जिसमें अखलेंदर मिश्र रावण की मुख्य भूमिका में होंगे. राम का किरदार फिल्मी आर्टिस्ट राघव तिवारी, सीता, देवलीना चट्रजी और लक्ष्मण, अरुण मंडोला बने हैं । इसके अतिरिक्त भारत सरकार के तीन केंद्रीय मंत्री फागण सिंह कुलस्ते निषाद का रोल करेंगे, अश्वनी चौबे विश्वामित्र और अर्जुन राम मेघवाल भजन भी गायेंगे और रोल भी करेंगे.

यूं तो लव कुश रामलीला की चर्चा देश और दुनिया में फिल्मी कलाकारों के कारण होती है, लेकिन इस बार देश में जो चल रहा है उसे लेकर रामलीला आयोजकों को दर्शकों को कुछ नया दिखाने की योजना है. इस बार राम लीला में एक द्वार पर परभु राम का तो दूसरे द्वार पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस का स्टेचू होगा. इसके साथ साथ कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा भी बनाया जायेगा.

रावण के किरदार में अखिलेंद्र मिश्र ( लवकुश रामलीला)

रामलीला की प्रेस वार्ता में आए कुछ फिल्मी कलाकारों ने देश की वर्तमान दशा को लेकर अपने बहुत ही महत्वपूर्ण बाते कहीं. भगवान शंकर का किरदार निभा रहे मनीष चतुर्वेदी ने ज्ञानवापी मामले में खुलकर कहा की “अयोध्या के बाद, ज्ञानवापी, और मथुरा के हक को लेकर रहेंगे.” फिल्मी पर्दे के कलाकार अखलेंद्र मिश्र जो रावण का मुख्य रोल निभा रहे हैं उन्होंने कहा की ” देश में नारियों के साथ दुष्कर्म करने वाले वो लोग जो रावण की तरह घूम रहे हैं उनका भी रावण की तरह हश्र कर देना चाहिए.”

मनीष चतुर्वेदी महादेव के किरदार में ( लवकुश रामलीला)

इस बार की कई राम लीला कमेटियां देश में अमृत महोत्सव की थीम को मैदान से मंच तक ला रही हैं. 26 सितंबर से रामलीला की शुरुआत होगी जो 6 अक्टूबर तक चलेगी. किंतु लगातार दिल्ली की बारिश की मार ने आयोजकों को चिंता में डाल दिया है. बारिश के चलते तैयारियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है.
इस बार दर्शक भी कोरोना से भय मुक्त होकर रामलीला उत्सव का भरपूर आनंद लेने के मूड में हैं. किंतु आयोजकों और दर्शकों के मूड के बीच दिल्ली का बिगड़ा हुआ मौसम आड़े आ रहा है. यदि बारिश नहीं रुकी तो रामलीला के आयोजकों के सामने क्या विकल्प होगा यह एक सोचने का विषय है.

SHARE With Your Friends

What do you think?

0 points
Upvote Downvote

Total votes: 0

Upvotes: 0

Upvotes percentage: 0.000000%

Downvotes: 0

Downvotes percentage: 0.000000%

23 SEP : दिल्ली पुलिस में ASI की बेटी ने भरी हौसलों की उड़ान, बनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट

28 SEP : लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) को (CDS) नियुक्त किया