in ,

23 SEP : दिल्ली पुलिस में ASI की बेटी ने भरी हौसलों की उड़ान, बनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट

SHARE With Your Friends

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के परिवेश में कुछ वर्षों से बहुत बदलाव आएं हैं. दिल्ली पुलिस ने आधुनिक दौर के साथ चलते हुए स्वयं को प्रतिष्ठित किया है. इसके साथ साथ इनके परिवारों से ऐसे होनहार बच्चे सामने आ रहे हैं जिन्होंने पुलिस की गरिमा को चार चांद लगा दिए. दिल्ली पुलिस के परिवारों के नौनिहाल अब IAS, IPS आदि के साथ साथ प्रतिभावान खिलाड़ी जो राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर भारत और दिल्ली पुलिस का मान बढ़ा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस में तैनात एक ASI की बेटी ने अपनी लगन और देश प्रेम के जज्बे से दिल्ली पुलिस को गौरांवित किया है. ASI सुदेश शर्मा की बेटी तानिका शर्मा (Tanika Sharma) ने परीक्षा की कठिन बाधाओं को पार कर #AIR 9 स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल की. अब वह इंडियन आर्मी (Indian Army) में Lieutenant बन गई है.

इस गर्वित करने वाली खुशी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर Commissioner of Police, Delhi) संजय अरोड़ा  (Sanjay Arora)  ने तानिका और उनके परिवार के साथ साझा किया. तानिका को लेफ्टिनेंट बनने की शुभकामनाओं के साथ Compliment shield से भी सम्मानित भी किया.

 

 

SHARE With Your Friends

♦ 22 SEP : महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर का तूफानी शतक, इंग्लैंड को 88 रनों से रौंद डाला

25 SEP : लाल किले की राम लीला में ‘कर्तव्य’ पथ और ‘सेंट्रल विस्टा’ बनाया जायेगा